व्यक्ति अपने वर्तमान के बारे में जितना सोचता है, उतना ही उसे भविष्य के बारे में जानने की उत्सुकता होती है। खासतौर पर नौकरी, व्यापार, धन, सम्मान, सेहत और रिश्तों से जुड़ी भविष्य की बातें हर कोई जानना चाहता है। अगर आप भी अपने आने वाले समय में जीवन में होने वाले बदलाव के बारे में जानने के लिए इच्छुक हैं, तो पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा द्वारा बताए गए इस राशिफल को जरूर पढ़ें।
मेष
राशि में चतुर्थ चंद्र के होने से इस सप्ताह काम अधिक एवं आय कम रखेगी। नौकरीपेशा लोगों को बेकार के काम भी करने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह विरोधी निष्क्रिय होंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी एवं किसी भी प्रकार के विवाद में विजय मिलेगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार और मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा एवं आय भी अच्छी बनी रहेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को सबसे अच्छा समय रहेगा।
प्रोफेशन- बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी एवं व्यापारियों का काम उत्तम रहेगा।
शिक्षा- समय अनुसार सुविधाएं प्राप्त होंगी एवं अध्ययन में कोई बाधा नहीं आएगी।
स्वास्थ्य-खांसी एवं जुकाम की समस्याएं हो सकती है।
प्रेम- नए मित्र मिलेंगे एवं कुंवारों को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी।
क्या करें- गणेश जी को शहद एवं नारियल अर्पण करें।
वृषभ
इस सप्ताह चंद्र की गति आय को बेहतर बनाएगी। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी भी तरह के विवाद में पलड़ा भारी रहेगा एवं काम समय पर संपन्न होंगे। इस हफ्ते किसी उत्सव में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा एवं परिवार का साथ बना रहेगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा-सोमवार एवं मंगलवार को आय में कमी आ सकती है। गुरुवार को वाहन संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को समय पक्ष में रहेगा।
प्रोफेशन-व्यवसाय में कर्मचारी परेशान कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के अधिकारी अनुकूल रहेंगे।
शिक्षा-पढ़ाई में मेहनत करने पर अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य-आंख के पास चोट लग सकती है।
प्रेम-प्रेमियों की अपने साथी से मुलाकात होगी। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
क्या करें-गणेश जी को श्वेत पुष्प एवं मावे का प्रसाद चढ़ाएं।
इसे जरूर पढ़ें: September Horoscope 2021:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपके लिए कैसा रहेगा सितम्बर का महीना
मिथुन
राशि में द्वितीय चंद्रमा के होने से आय के साथ व्यय की भी अधिकता रहेगी। आपको इस सप्ताह अपनी योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा, जिससे प्रभुत्व कायम रखने में आप सफल रहेंगे। इसके साथ ही, आपके विरोधी शांत रहेंगे।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार एवं मंगलवार को भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा। बुधवार एवं गुरुवार को कुछ दिक्कतें आ सकती है। शुक्रवार एवं शनिवार को कार्य में तेजी रहेगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा।
प्रोफेशन- कारोबार में यात्रा का योग है। नौकरी में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी।
शिक्षा- विद्यार्थी समय पर काम नहीं कर पाएंगे। आलस्य से नुकसान हो सकता है।
स्वास्थ्य- खांसी, सर्दी एवं बुखार की समस्याएं हो सकती है।
प्रेम- प्रेमियों का साथी से सामंजस्य बना रहेगा। शादीशुदा जातकों को वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
क्या करें- गणेश जी को दूर्वा एवं शहद अर्पण करें।
कर्क
इस सप्ताह राशि का स्वामी चंद्र राशि में होने से सब ओर से सफलता मिलेगी एवं पुराने रुके कार्यों में गति आएगी, साथ ही लाभ भी बढ़ेगा। इस सप्ताह कोई बड़ा काम सिद्ध हो सकता है। स्थायी संपत्ति मामलों में उलझन समाप्त होंगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- गुरुवार तक किसी प्रकार की परेशानी आने की संभावना नहीं है। शुक्रवार एवं शनिवार को चिंतायुक्त समय रह सकता है। शनिवार को आवश्यक सावधानी रखें।
प्रोफेशन- व्यापार में गति आएगी एवं नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
शिक्षा- विद्यार्थियों को अध्ययन में सफलता प्राप्त होगी एवं प्रतियोगिताओं में आप आगे रहेंगे।
स्वास्थ्य- वायरल की समस्या हो सकती है।
प्रेम- पुराने साथी से मुलाकात संभव है। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।
क्या करें- गणेशजी को मीठा पान अर्पण करें।
सिंह
राशि में द्वादश चंद्रमा रहेगा, जिससे कुछ तकलीफ आ सकती है। आपका अपने भाइयों से विवाद हो सकता है। आप पूरे सप्ताह धन की कमी महसूस करेंगे, मगर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कहीं से रुका धन प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह अचानक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार के दिन समय पक्ष में रहेगा। आपके सारे काम समय पर होंगे एवं मदद भी प्राप्त होगी। बुधवार एवं गुरुवार के दिन परिवार के साथ रहने का मौका प्राप्त होगा। शुक्रवार एवं शनिवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
प्रोफेशन- व्यापारियों को नए सौदे प्राप्त होंगे एवं नौकरीपेशा लोग जॉब बदल सकते हैं।
शिक्षा- विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य-आंखों में जलन एवं पेट की समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेम- प्रेमियों का अपने साथी से विवाद हो सकता है। शादीशुदा जातकों की भी साथी से अनबन रहेगी।
क्या करें- गणेश जी को लाल पुष्प एवं मिष्ठान्न अर्पण करें।
कन्या
राशि में एकादश चंद्र का गोचर रहेगा। यह आपको मिश्रित फल देगा। कार्य में बाधा आएंगी और ऋण एवं आय संबंधी समस्याएं आ सकती है। इस सप्ताह आपको नए कार्य भी प्राप्त होंगे। आवश्यक कार्य समय पर हो जाएंगे। सुख सुविधा की वस्तुओं पर निवेश कर सकते हैं।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार के दिन आपके खर्चों में वृद्धि होगी। बुधवार और गुरुवार का दिन आपके अनुकूल रहेगा।
प्रोफेशन- व्यापारियों को इस सप्ताह काम अधिक रहेगा। नौकरी में शांति बनी रहेगी।
शिक्षा- प्रोजेक्ट समय पर होंगे एवं दोस्तों की मदद प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य- नसों से संबंधित समस्याएं हो सकती है।
प्रेम- साथी से विवाद थमेगा एवं वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
क्या करें- गणेश जी को घी का दीपक लगाएं।
तुला
इस सप्ताह कहीं भी निवेश करते वक्त सावधानी रखें। कार्यस्थल पर सचेत रहें, आय की कमी हो सकती है। अनावश्यक व्यय ज्यादा होंगे। परिवार से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार एवं मंगलवार को आय में वृद्धि होने के साथ अन्य स्रोत से भी आय की प्राप्ति हो सकती है। बुधवार एवं गुरुवार को काम संभलकर करें, किसी का भरोसा करना नुकसान दे सकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को कुछ आराम महसूस करेंगे।
प्रोफेशन- नौकरीपेशा लोगों को जॉब में चिंता अधिक रहेगी। व्यापारियों के काम में गति कम हो सकती है।
शिक्षा- पढ़ाई लगन से करें। विषय को याद करने में दिक्कत होगी।
स्वास्थ्य- आलस्य एवं कमजोरी महसूस हो सकती है।
प्रेम- प्रेमियों को साथी से सहयोग मिलेगा एवं शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
क्या करें- गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक
इस सप्ताह आय अच्छी बनी रहेगी एवं संतान से सुख की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता एवं सफलता प्राप्त होने का समय है। भाग्य अनुकूल बना हुआ है। माता से सहयोग प्राप्त होगा। मन के अनुसार काम करने को मिलेंगे एवं यात्रा भी लाभदायक रहेगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- बुधवार एवं गुरुवार को आय अच्छी बनी रहेगी और कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। शुक्रवार को कुछ परेशानियां आ सकती हैं। शनिवार को विवादों से दूर रहें।
प्रोफेशन- व्यापार में तरक्की एवं नौकरी में आराम रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
शिक्षा- शिक्षक प्रसन्न रहेंगे एवं मदद प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य- गले एवं गर्दन में दर्द हो सकता है।
प्रेम- प्रेम प्रस्ताव सफल होंगे एवं शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं।
क्या करें- गणेश जी को गुड़ धनिया का भोग लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानते हैं बर्थस्टोन भी बदल सकता है आपकी किस्मत
धनु
इस सप्ताह काम के प्रति आपके मन में नेगेटिव विचार आ सकते हैं। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। इस सप्ताह कार्य की अधिकता होगी एवं संतान से सुख की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार को समय पक्ष का रहेगा। नया एवं बड़ा करने का सोच सकते हैं। मंगलवार को आय में सुधार होगा, साथ ही परिवार का सहयोग भी मिलेगा। गुरुवार को कार्य की अधिकता होगी।
प्रोफेशन- व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है, नौकरी बदलने का मन कर सकता है।
शिक्षा- शिक्षक की डांट पड़ सकती है।
स्वास्थ्य- कंरट से बचकर रहें। चोट लगने का भय है।
प्रेम- प्रेमियों का साथी से विवाद हो सकता है। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।
क्या करें- गणेश जी को रवे के लड्डू का भोग लगाएं।
मकर
राशि पर चंद्र की दृष्टि है। नई जिम्मेदारी बढ़ सकती है एवं सहयोग करने वाले पीछे हट सकते है। वैसे इस सप्ताह आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आपके अपने विरोधी से संबंध सुधरेंगे। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। संपर्कों का लाभ प्राप्त होगा।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार एवं मंगलवार परेशानी युक्त दिन रह सकते हैं। दोनों दिन संभलकर कार्य करें। बुधवार एवं गुरुवार भाग्य साथ देगा। शुक्रवार एवं शनिवार को कार्य की अधिकता होगी।
प्रोफेशन- व्यापार उन्नत रहेगा एवं नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
शिक्षा- विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट सफल होंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्य करने से थकावट रहेगी।
प्रेम- प्रेम में सफलता मिलेगी। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
क्या करें- गणेश जी को दूध एवं बेसन के लड्डू का भोग लगाएं ।
कुंभ
राशि में अष्टम चंद्रमा रहेगा, इस सप्ताह भर आय तो अच्छी रहेगी किंतु मन में निराशा का भाव रह सकता है। इस सप्ताह आप काम तो खूब करेंगे मगर उसका क्रेडिट आपको नहीं मिलेगा। काम में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको बहुत संघर्ष भी करना पड़ सकता है।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार एवं मंगलवार सकारात्मकता महसूस होगी। बुधवार एवं गुरुवार को काम में दिक्कत आ सकती है। शनिवार का दिन पक्ष में रहेगा।
प्रोफेशन- कारोबारियों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी। निवेशक सावधान रहें।
शिक्षा- पढ़ाई के संसाधन जुटाने में समस्याएं आएंगी।
स्वास्थ्य- दांत एवं कमर में दर्द हो सकता है।
प्रेम- प्रेमियों की साथी से बेकार में बहस हो सकती है। शादीशुदा जातकों का जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
क्या करें- गणेश जी को लाल वस्त्र एवं दूर्वा अर्पण करें।
मीन
पंचम चंद्रमा राशि में होने से भाग्य में वृद्धि होगी एवं आय भी सुधरेगी। इस सप्ताह आपके विरोधियों के आगे आपकी कमजोरी उजागर हो सकती है। आपको किसी भी प्रकार के विवाद में विजय की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर असंतोष रहेगा और अनचाहे कार्य करने पड़ सकते हैं।
कौन सा दिन रहेगा अच्छा- सोमवार एवं मंगलवार को कष्ट देने वाले लोग दूर रहेंगे एवं नए काम प्राप्त होने की संभावना है। बुधवार एवं गुरुवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे।
प्रोफेशन- नौकरी में लक्ष्य प्राप्त होगा। व्यवसाय में सब कुछ अच्छा बना रहेगा।
शिक्षा- पढ़ाई में मन लगेगा।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधित समस्या हो सकती है।
प्रेम- प्रेमियों को साथी से सहयोग मिलेगा एवं शादीशुदा जातकों को वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
क्या करें- गणेश जी को मोदक का प्रसाद अर्पण करें।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों