Weekly Horoscope 10-16 March: होली के इस सप्ताह में किन 5 राशियों के जीवन में भर सकते हैं रंग, साप्ताहिक राशिफल से जानें अपना हाल

सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा हो सकता है, इस बात की जानकारी आपको ज्योतिष से मिल सकती है। अगर आप भी अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते हैं तो विस्तार से पढ़ें राशिफल के बारे में।
image

होली का यह सप्ताह खुशियों और नई संभावनाओं से भरा रहेगा। 10 से 16 मार्च के बीच ग्रहों की चाल में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। इस सप्ताह बुध, गुरु और चंद्रमा की स्थिति खास प्रभाव डालेगी, जिससे करियर, व्यापार, प्रेम जीवन और आर्थिक पक्ष पर गहरा असर पड़ेगा। इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए जीवन में नई खुशियां दस्तक दे सकती हैं, जहां एक तरफ धन लाभ हो सकता है, वहीं करियर में उन्नति के योग भी बनेंगे और प्रेम जीवन में नई शुरुआत संभव है। वहीं, कुछ राशियों को अपने फैसले सोच-समझकर लेने होंगे और विवादों से बचने की सलाह दी जाती है। आइए उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा जी से जानते हैं कि होली का यह सप्ताह किन राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि के रंग भरेगा और किन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस साप्ताहिक राशिफल के बारे में जानकारी लेकर आप भी आने वाले समय को अपने अनुकूल बना सकते हैं।

मेष राशि

aries zodiac horoscope

भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आय उत्तम बनी रहेगी। सोमवार एवं मंगलवार को समय सावधानी बरतने का है। व्यय की अधिकता से आपकी चिंता बढ़ सकती है। कार्य स्थल पर परेशानी बढ़ सकती है एवं ट्रांसफर हो सकता है। पुराने कार्यों से हटाकर नए कार्य मिल सकते है। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। धन की आवक कम हो सकती है। बुध एवं गुरुवार को संतान से सुख प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। लंबे समय से चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे। शुक्र एवं शनिवार को शत्रु हावी हो सकते हैं एवं मन भी उदास हो सकता है।मेष साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि

इस सप्ताह चंद्र का द्वितीय गोचर आपके लिए अनुकूल हो सकता है। यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। नए काम मिलेंगे एवं कार्य सफल होंगे। धार्मिक स्थानों पर जाने का मौका मिल सकता है। सभी ओर से दूसरों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक आधार अच्छा बना रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। बुध एवं गुरुवार को व्यय हो सकता है। यात्रा में कष्ट एवं धन का नुकसान भी हो सकता है। कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचें। शुक्र एवं शनिवार को संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी।वृषभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपको स्थायी संपत्ति से लाभ हो सकता हो। पद वृद्धि एवं कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। पराक्रम श्रेष्ठ बना रहेगा। अपनों से निराशा मिल सकती है। धन की आवक बेहतर बनी रहेगी। अगर आप किसी दूसरी जगह जाने का विचार कर रहे हैं तो उसे जल्द ही त्याग दें। बुध एवं गुरुवार को परिवार का साथ मिलेगा।

आपका पराक्रम श्रेष्ठ बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा एवं अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। शुक्र एवं शनिवार को अनुकूल वातावरण नही मिल पाएगा। धनहानि एवं चिंताएं बढ़ सकती हैं। कोई भी कार्य संभलकर करें।मिथुन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि

cancer zodiac weekly horoscope

इस सप्ताह आपके कार्य में बाधाएं बनी रहेंगी। आपको किसी कारण से कार्यस्थल पर जाने की इच्छा नहीं होगी। व्यय भी अधिक होगा एवं कार्य समय पर नहीं हो पाएंगे। सोमवार एवं मंगलवार को समय में सुधार होगा। जीवन में सफलता के साथ धन की प्राप्ति होगी एवं आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

बुध एवं गुरुवार से संपत्ति से लाभ मिलेगा। आपको वाहन सुख मिलेगा एवं भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी संतान सहयोग प्रदान करेगी। आपको उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार आपके लिए बेहतर दिन रहेंगे। किसी प्रकार कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है। कर्क साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि

इस सप्ताह का आरंभ अच्छे तरीके से होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं धन की प्राप्ति भी सुगमता से बनी रहेगी। आपके कार्य समय पर होंगे एवं सफलता मिलेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को अनावश्यक परेशानी आ सकती है। आपकी आय कमजोर होगी एवं बुध एवं गुरुवार को समय पक्ष का रहेगा। आपसी विवाद में पक्ष मजबूत होगा। आपको परिवार के साथ समय मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी एवं भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार को स्थाई संपत्ति से लाभ मिलेगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कन्या राशि

सोम एवं मंगलवार को आपको भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह कार्य की अधिकता बनी रहेगी। पिता से सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी बढ़ेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। बुधवार को सुबह से परेशानी का आरंभ होगा एवं गुरुवार को सतर्क रहने की जरूरत है। धन का अनावश्यक व्यय होगा। कोई दुखी करने वाला समाचार ज्ञात हो सकता है। आपके लिए आवश्यक सावधानी रखना बेहतर होगा। शुक्र एवं शनिवार आपके लिए बेहतर दिन रहेंगे। आपको कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। आपकी आय में सुधार होगा एवं नए कार्य करने को मिलेंगे।कन्या साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

तुला राशि

इस सप्ताह चंद्र की अनुकूल स्थितियां बनी रहेगी। समय आपकी आय के लिए अच्छा होगा, फिर भी परेशानी बनी रहेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। सोम एवं मंगलवार को कार्य की अधिकता होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं अत्यधिक कार्य करने होंगे। मित्रों से मिलना होगा। धार्मिक यात्रा का योग भी है। समय अनुसार कार्य करने में सफल होंगे। बुध एवं गुरुवार को बेहतर परिस्थितियां रहेंगी। आय में वृद्धि होगी एवं सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में वर्चस्व रहेगा एवं हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार को परेशानियां आ सकती हैं। खर्च की अधिकता एवं आय की कमी होगी।तुला साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

scorpio zodiac horoscope

अष्टम चंद्र से सप्ताह के आरंभ में कठिनाई आएगी। मन अशांत रहेगा एवं चिंता भी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सोमवार से कार्य में सुधार आएगा एवं खोया हुआ आत्मविश्वास बढ़ेगा। अचानक से धन की प्राप्ति का योग बन सकता है। बुध एवं गुरुवार प्रसन्नता से बीतेगा। भाइयों से अनावश्यक विवाद हो सकता है। भाग्य आपके अनुकूल रहेगा एवं लंबे समय से चली आ रही योजनाएं सफल होंगी। शुक्र एवं शनिवार को सबसे अच्छे दिन होंगे। धन प्राप्ति के साथ कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई अटका कार्य बन सकता है।वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

धनु राशि

चंद्र की पूर्ण दृष्टि रहेगी। आपको कुछ दिन के लिए घर से बाहर रहना पड़ सकता है। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं सफल रहेंगी। वरिष्ठों की नाराजगी समाप्त हो सकती है। आय में सोमवार एवं मंगलवार को रुकावट बनी रहेगी। इस समय चिंताएं अधिक एवं परेशानी भी रहेगी। आर्थिक आधार मजबूत रहेगा एवं परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों के साथ भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा। आवश्यक कार्य संपन्न होंगे। शुक्र एवं शनिवार को कार्य में वृद्धि होंगी। आपकी आय में सुधार होगा। पिता से सहयोग प्राप्त होगा।धनु साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मकर राशि

भाग्य के सहयोग से कार्य आसानी से बनेंगे। उधारी वसूल होंगी एवं आय भी अच्छी बनी रहेंगी, फिर भी अज्ञात भय चिंता बनीं रहेंगी। सोम एवं मंगलवार को सरकारी कार्यो में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। आय सामान्य बनी रहेंगी। गुरुवार को विवाद हो सकता है। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। बुध एवं गुरुवार को सतर्क रहने का समय है। कीमती सामान की रक्षा करें। व्यय की अधिकता होंगी। शुक्र एवं शनिवार को समय पक्ष का हो जाएंगा। सफलताएं मिलेंगी एवं आय वृद्धि के साथ सहयोग प्राप्त होगा।मकर साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि

इस सप्ताह समय आपके अनुकूल रहेगा। जमीन-कोर्ट, अन्य विवादों में सफलता प्राप्त होगी। आपको संपत्ति से लाभ। भाग्य अनुकूल रहेगा एवं कार्य की अधिकता रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं नए कार्यो की प्राप्ति होगी। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। धन की आवक सामान्य बनी रहेगी। नए व्यापार की ओर अग्रसर हो सकते है। शुक्र एवं शनिवार को भविष्य के प्रति आशंकाओं के भाव उठेंगे। कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यय की अधिकता हो सकती है। कार्यो में बाधाएं आएंगी।कुंभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

मीन राशि

pisces zodiac horoscope

सप्ताह के आरंभ में आय प्रभावित होगी। कार्य समय पर नहीं बन पाएंगे। संतान से विवाद हो सकता है। सोमवार की सुबह से स्थितियों में सुधार होगा। धन की आवक बढ़ेगी एवं विवाद समाप्त होगे। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। परिचित व्यक्ति के यहां कुछ तकलीफ का समाचार मिलेगा। बुध एवं गुरुवार को अज्ञात भय रहेगा। विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। कार्य के प्रति मन उदास रहेंगा। आय भी प्रभावित होगी। शुक्र एवं शनिवार बेहतर दिन रहेंगे।मीन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP