herzindagi
wear citrine aka sunela gemstone to attract fortune in trade and business

Gemstone Business: बिजनेस में सफलता के लिए व्यापारी जरूर पहनें इस रत्न की अंगूठी, जानें नियम

रत्न शास्त्र में सभी रत्नों को नियमित रूप से धारण करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। अब ऐसे में अगर व्यापारी के बिजनेस में किसी तरह की समस्या आ रही है तो उन्हें किस रत्न की अंगूठी पहनने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-01, 07:30 IST

रत्न शास्त्र में हर समस्या के समाधान के लिए एक खास रत्न है। जिसे अगर सही तिथि और शुभ मुहूर्त में नियमित रूप से पहना जाए तो व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यक्ति को सफलता भी मिल सकती है। इतना ही नहीं अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो उसके लिए रत्न हैं। इससे धारण करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में यह लेख उन व्यापारियों के लिए है, जिन्हें बिजनेस में शुभ परिणाम नहीं मिल रहे हैं और व्यापार लॉस में जा रहा है तो आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि व्यापारियों को कौन सा रत्न पहनने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

व्यापारी बिजनेस में सफलता के लिए पहनें सुनेला रत्न

golden-citrine-gemstone-500x500

व्यापार में सफलता के लिए सुनेला रत्न पहनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह रत्न व्यापारियों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। सुनेला रत्न को सिट्रीन भी कहा जाता है, जो क्वार्ट्ज परिवार का एक सदस्य है। यह रत्न पीले रंग का होता है। सुनेला रत्न को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह रत्न व्यापारियों को उनके व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है। सुनेला रत्न आत्मविश्वास को बढ़ाता है, जो व्यापारियों को उनके व्यवसाय में जोखिम लेने और सफल होने में मदद करता है। व्यापारियों को उनके व्यवसाय में नए विचारों और अवसरों के लिए शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- अपनी राशि के अनुसार धारण करें रत्न, बनी रहेगी सुख समृद्धि

सुनेला रत्न पहनने के नियम क्या हैं?

gemstone

  • सुनहेला रत्न बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और इसे पहनने से कई लाभ होते हैं।
  • सुनहेला रत्न को गुरुवार के दिन पहनना सबसे शुभ माना जाता है।
  • इसे सुबह के समय पहनना चाहिए।
  • सुनहेला रत्न को सोने या अष्टधातु में बनवाना चाहिए।
  • व्यापारी इसे दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में पहनना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानते हैं बर्थस्टोन भी बदल सकता है आपकी किस्मत

  • सुनहेला रत्न को पहनने से पहले, इसे शुद्ध करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • इसे गाय के कच्चे दूध, गंगाजल, शहद, घी और तुलसी के मिश्रण में कुछ समय के लिए डुबोकर शुद्ध करें।
  • उसके बाद रत्न पहनने के दौरान "ऊं ग्रां ग्रीं ग्रूं गुरुवे नमः" मंत्र का 108 बार जाप कर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।