herzindagi
water plants for home decoration in hindi

Water Plants से घर को इस तरह करें डेकोरेट, तारीफ करते नहीं थकेंगे रिश्तेदार

नेचुरल होम डेकोर के लिए प्लांट्स काफी बेहतर होते हैं। इन इनडोर वाटर प्लांट्स की मदद से घर को दें क्लासी लुक। 
Editorial
Updated:- 2022-03-29, 20:01 IST

आजकल लोग घर की सजावट के लिए प्लांट्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। घर छोटा हो या बड़ा प्लांट्स घर की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। अधिकतर लोग प्लांट्स को बालकनी या फिर टेरेस पर रखना पसंद करते हैं। बता दें कि घर का एक एरिया ऐसा भी है, जहां आप प्लांट्स लगाकर पूरे घर का मेकओवर कर सकती हैं। लिविंग रूम घर का वह एरिया जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अगर आप घर को नेचुरल टच देना चाहती हैं तो आप वाटर प्लांट्स का उपयोग कर सकती हैं, क्योंकि उनकी देखभाल करना बहुत आसान होता है। आइए जानते हैं वाटर प्लांट्स के बारे में जिनकी मदद से आप घर को अधिक खूबसूरत बना सकती हैं।

बैम्बू

bamboo plant

घर डेकोरेट करने के लिए लकी बैम्बू एक बेहतर प्लांट है। इस पौधे की सबसे खास बात यह है कि इसकी देखभाल करना बहुत ही आसान है। इसे आप लिविंग एरिया में कहीं रख सकती हैं या फिर घर की किसी टेबल के ऊपर भी रख सकती हैं। यह न केवल आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाता है बल्कि सुख शांति भी बनाएं रखने में मदद करता है। ऐसा कहा जाता है कि बैम्बू प्लांट में लाल धागा बांधने से सफलता मिलती है।

टिप्सः आपको केवल इस बात का ध्यान रखना है कि इसकी जड़ें पानी में डूबी हुई रहे।

फिलोडेनड्रोन

water plants for home decoration in hindi ()

यह एक ऐसा वाटर प्लांट है जिसे आप घर के किसी भी कोने में आसानी से डेकोर कर सकती हैं। इस पौधे को आप दीवार के साथ रखें इससे आपके लिविंग रूम की रौनक बढ़ जाएगी। एलीगेंट लुक के लिए आप एक साथ 4 से 5 फिलोडेनड्रोन पौधे रख सकती हैं। बता दें कि फिलोडेनड्रोन पौधा पानी में बढ़ता है। इसे आप कांच के जार में ब्राइट लाइट में रख सकती हैं। 3 से 4 दिनों में एक बार इसका पानी जरूर बदलना चाहिए। जार में शैवाल को रोकने के लिए आप चारकोल का भी उपयोग कर सकती हैं।

टिप्सः इसे आप दीवार के अलावा सीढ़ियों पर भी सजा सकती हैं।

स्पाइडर प्लांट

best water plants for home decoration ()

जब आप होम डेकोर के लिए वाटर प्लांट का उपयोग कर रही हैं तो स्पाइडर प्लांट लेना न भूलें, यकीनन यह आपके घर के लिए बेहतर ऑप्शन होगा। इन प्लांट को आप कांच के जार में ड्रेसिंग टेबल पर रख सकती हैं। अगर आपका ड्रेसिंग टेबल वुडन का है तो कॉन्ट्रास्टिंग कलर के लिए आप मीडियम साइज जार को टेबल पर रख सकती हैं।

टिप्सः स्पाइडर प्लांट का पानी हफ्ते में 2 बार जरूर चेंज करें।

इसे भी जरूर पढ़ें:बीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए

कोलियस

water plants for home decoration in hindi ()

लोग घर को तो डेकोरेट कर लेते हैं, लेकिन विंडो की सजावट पर ध्यान नहीं देते हैं। खूबसूरत घर के लिए खिड़की की डेकोरेशन पर खास ध्यान देना चाहिए। कोलियस प्लांट की मदद से आप अपने घर के इस एरिया को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर सकती हैं। इस पौधे की पत्तियां कलरफुल होती हैं। इसे प्लांट को आप ऐसी विंडो पर रखें, जहां से पौधे पर लाइट न पड़े।

टिप्सः कोलियस पौधे को आप वाइन गिलास में रख सकती हैं।

इसे भी जरूर पढ़ें:अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान, नहीं होंगे आपके पौधे खराब

पोथोस

home decoration water plants ()

पोथोस एक ऐसा इनडोर वाटर प्लांट है, जिसे आप घर के किसी भी एरिया में रख सकती हैं। इस प्लांट के पत्ते हार्ट शेप के होते हैं जो कि घर की सजावट के लिए बेहतर विकल्प है। इस प्लांट की सबसे खास बात यह है कि यह ऑक्सीजन का लेवल मेंटेन करते हैं। पोथोस प्लांट को आप सोफे के साथ वाले टेबल पर रख सकती हैं।

टिप्सः हफ्ते में दो बार इस प्लांट का पानी जरूर बदलें।

इन इनडोर वाटर प्लांट की मदद से आप अपने घर को नया लुक दे सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।