herzindagi
Best Fertiliser For Tulsi Plant

Tulsi Plant: तुलसी पौधे की ग्रोथ के लिए 3 बेस्ट खाद, नर्सरी वाले भी आपको नहीं बताएंगे

Gardening Tips: हिन्दू समाज में तुलसी एक पूजनीय पौधा है। तुलसी के पत्ते सेहत के लिए भी इस्तेमाल किए जाते हैं। तुलसी को सालों-साल हरा-भरा रखने के लिए इन खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-09-05, 18:33 IST

How To Keep Tulsi Plant Healthy: हिन्दू धर्म में तुलसी, पीपल, केला या शमी के पौधे का बेहद महत्व होता है। देश के कई हिस्सों में इन पौधे की पूजा-पाठ भी होती रहती है।

तुलसी का पौधा भी भारतीय समाज में एक पूजनीय पौधा है। हिन्दू धर्म के अनुसार तुलसी की पूजा करने से कई फायदे मिलते हैं। मान्यता के अनुसार तुलसी पौधे में भगवान का वास भी होता है।

तुलसी का पौधा सिर्फ पूजनीय ही नहीं है, बल्कि इसके पत्तों को कई रूप में सेहत के लिए भी इस्तेमाल कर किया जाता है। इसलिए कई लोग अपने-अपने गार्डन में तुलसी का पौधा लगाते हैं।

लेकिन तुलसी के पौधे में सही और उचित खाद का इस्तेमाल नहीं करने की वजह से पौधा खराब भी हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको 3 ऐसी खाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से तुलसी का पौधा सालों-साल हरा-भरा रहेगा और ग्रोथ भी अच्छी होगी।

तुलसी के पौधे के लिए बेस्ट खाद क्या है? (Fertilizer For Tulsi Plant)

अगर आप चाहते हैं कि बरसात, गर्मी, पतझड़ या फिर सर्दी के मौसम में भी तुलसी का पौधा एकदम हरा-भरा रहे और ग्रोथ भी अच्छी हो, तो फिर आपको जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए।

तुलसी के पौधे के लिए आप सरसों की खली, Zyme खाद, गाय-भैंस का गोबर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा घर में बचे हुए भोजन से लेकर फल और सब्जियों के छिलके को भी खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कब्ज की समस्या को दूर करने वाला यह पौधा आप भी गार्डन में लगाएं

Zyme खाद का इस्तेमाल करें (Zyme Fertiliser For Tulsi Plant) 

Zyme Fertiliser For Tulsi Plant

शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि Zyme तुलसी पौधे के लिए बेस्ट खाद माना जाता है। Zyme खाद में नाइट्रोजन, फास्फोरस, और पोटेशियम होते हैं, जिकसी वजह से तुलसी का पौधा हर समय हरा-भरा रहता है।

Zyme खाद इस्तेमाल करने का तरीका 

  • सबसे पहले तुलसी के पौधे की मिट्टी को हल्का लूज कर लें।
  • इसके बाद मिट्टी में 1-2 चम्मच Zyme खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और मिट्टी को बराबर कर लें।
  • अब गमले में 1-2 मग पानी डाल दें।
  • नोट: आप चाहें तो Zyme खाद को 1-2 कप मिट्टी में मिक्स करके गमले में डाल सकते हैं।
  • नोट: इस बेहतरीन प्रक्रिया को महीने में 1-2 बार से अधिक न करें।

सरसों की खली का इस्तेमाल करें (Mustard Cake For Tulsi Plant)

know Fertiliser For Shami Plant

गार्डन में मौजूद छोटे-छोटे पौधों की ग्रोथ के लिए सरसों की खली एक बेस्ट जैविक खाद साबित हो सकती है। इसके इस्तेमाल से तुलसी का पौधा खराब भी नहीं और सालों-साल हरा भरा भी रहेगा। सरसों की खली को आप किसी भी बीज भंडार या खाद की दुकान से खरीद सकते हैं।

सरसों की खली का उपयोग करने का तरीका 

  • सबसे पहले 1 कप सरसों की खली को 1/2 लीटर पानी में डालकर 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • 5 घंटे बाद पानी से सरसों की खली को निकालकर दरदरा कर लें। (Herbs Plants के लिए बेस्ट 3 खाद)
  • अब 1-2 कप मिट्टी में सरसों की खली को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इधर गमले की मिट्टी को लूज करने के बाद खाद युक्त मिट्टी को डालकर मिट्टी को बराबर कर लें।
  • खाद डालने के बाद 1-2 कप पानी जरूर डालें।
  • नोट: इस प्रक्रिया को महीने में 1 बार से अधिक न करें।

 

बचे हुए भोजन को खाद के रूप में इस्तेमाल करें? (Waste Foods For Fertiliser) 

shami plant ki best khad kaun si hai in hindi    

यह अक्सर देखा जाता है कि कई लोग बचे हुए भोजन को बेकार समझकर फेंक देते हैं। अगर आप भी फल-सब्जी आदि के छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो आपको बता दें कि तुलसी के पौधे के लिए बेस्ट जैविक खाद बना सकते हैं। 

बचे हुए भोजन से खाद बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले एक गमले में बचे हुए भोजन, फल-सब्जी के छिलके और चाय पत्ती को डाल दें।
  • अब गमले में 1/2 चम्मच, 1/2 चम्मच नींबू का रस और 1/2 कप पानी डालकर मिक्स कर दें।
  • इसके बाद गमले को किसी चीज से ढ़ककर 4-5 दिनों के लिए छोड़ दें।
  • जब 4-5 दिनों बाद मिश्रण अच्छे से गल जाए तो खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 50 रु. से कम में फूलों और फलों से भर सकता है आपका गार्डन, जानें कैसे

खाद का कैसे इस्तेमाल करें

  • सबसे पहले गमले की मिट्टी को लूज लीजिए।
  • मिट्टी को लूज करने के बाद तैयार खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
  • खाद मिक्स करने के बाद 1-2 मग पानी डालकर न भूलें।
  • नोट: इस प्रक्रिया को महीने में 1-2 बार सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।