30 साल की उम्र को एक पड़ाव माना जाता है। कई लोगों की जिंदगी में मिड लाइफ क्राइसिस जैसा कुछ चल रहा होता है। कोई अपने पार्टनर से परेशान होता है, किसी के बच्चे परेशान करते हैं। पर फिर भी 30 साल की उम्र कुछ खास होती है। अपनी उम्र के इस पड़ाव को सेलिब्रेट करने के लिए जश्न भी कुछ खास ही होना चाहिए। पर यहीं लोग ये नहीं समझ पाते कि इस खास उम्र को किस तरह से सेलिब्रेट किया जाए।
अगर 30 साल की उम्र में भी कुछ नया नहीं किया तो ये गलत हो जाएगा। अगर आप अपने इस खास दिन को और खास बनाने के लिए कुछ पार्टी आइडिया सोच रही हैं तो चलिए हम बताते हैं ऐसे आइडिया जो आपको निराश नहीं करेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- कंप्यूटर साफ करना हो जाएगा बेहद आसान, बस अपनाएं यह टिप्स
हो सकता है कि आपने काफी समय से अपने पार्टनर के साथ ठीक से समय नहीं बिताया हो, या ये भी हो सकता है कि अपनी भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण ऐसा हो गया हो। अगर आप शादीशुदा हैं और बच्चे भी हैं तब तो यकीनन ये थोड़ा मुश्किल होता है। तो एक बार रोमांटिक डेट नाइट पर जरूर जाएं। बच्चों के बिना। बच्चों के लिए कोई बेबी सिटर का इंतज़ाम किया जा सकता है या थोड़े समय के लिए रिश्तेदारों के साथ छोड़ा जा सकता है। अगर ऐसा अक्सर करती हैं तो अपने पार्टनर के साथ रोमांस करने की कोई नई रस्म बना लें। जैसे एक दूसरे को फूल देने की या फिर एक दूसरे के साथ कुछ स्पेशल करने की रस्म जो अगले कई सालों तक बिना परिवर्तन आप निभा सकें। ऐसा करने से बर्थडे भी मन जाएगा और पार्टनर के साथ रिश्ते भी मजबूत होंगे।
अगर आप सिंगल हैं तो ये डेट नाइट अपने लिए रखें। यकीन मानिए मैंने भी कई बार अकेले रेस्त्रां में खुद को ट्रीट दी है और फिल्मों से लेकर शॉपिंग तक सब कुछ अकेले किया है। इसे Me time कह सकती हैं। ये आपके लिए नया एक्सपीरियंस होगा।
देखिए भले ही आपने अभी तक कुछ भी नहीं किया हो, या आप कुछ न कुछ एक्सरसाइज करती आ रही हों पर कुछ नया करना जरूरी है। अगर आपके जन्मदिन के आस-पास कोई मैराथॉन हो रही है तो उसमें हिस्सा लें। साइकल रेस आदि में भी हिस्सा लिया जा सकता है। ये सिर्फ बॉडी फिटनेस के लिए नहीं बल्कि ये असल में अपने लिए कुछ नया करनी की पहल होगी। अगर ऐसा कुछ नहीं हो रहा है तो भी कोई नई फिटनेस क्लास से जुड़ सकती हैं आप।
अब अगर 30वें जन्मदिन की बात है तो फिर उसे यादगार बनाना तो बनता है। इसी कड़ी में आप फोटो बूथ वाला आइडिया अपना सकती हैं। अगर पूरा का पूरा बूथ अपनी पार्टी में नहीं लगवा सकतीं तो कम से कम फोटो प्रॉप तो इस्तेमाल कर ही सकती हैं। यहां सिर्फ केक काटते समय की तस्वीरें नहीं बल्कि सुपर 30 की तस्वीरें होंगी। देखिए थोड़े सालों में चेहरे की बनावट में ही बदलाव आने लगेगा शायद झुर्ररियां भी पड़ जाएं तब ये तस्वीरें बहुत याद आएंगी। कुछ नया करते हुए फोटो खिंचवाई जा सकती है जैसे अगर कभी बास्केटबॉल नहीं खेली तो किसी बास्केटबॉल कोर्ट में जाकर तस्वीरें खिंचवाएं। ऐसा कर आप खुद के लिए कई यादें बनाएंगी। किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर की जरूरत भी नहीं है उसके लिए तो आप खुद ही काफी हैं। स्मार्टफोन फोटोग्राफी ट्रिक्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
चाहें सुबह देर तक उठने की बात हो या फिर खाना बनाने से छुट्टी या फिर कहीं घूमने जाने के लिए हो, लेकिन छुट्टी लेनी बहुत जरूरी है। अपने 30वें जन्मदिन को बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन पर जाकर छुट्टी मनाई जा सकती है। अपनी गर्ल गैंग के साथ चले जाएं या फिर अपने परिवार के साथ ये बहुत अच्छा हो सकता है। अब इसे यादगार बनाना तो जरूरी है।
इसे जरूर पढ़ें- Inpiring Woman: अनुप्रिया लाकड़ा बनीं देश की पहली आदिवासी महिला पायलट, महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन
आजकल कई लोग बकेट लिस्ट बनाते हैं। अगर आपकी भी ऐसी लिस्ट है जो आप करना चाहती हैं जिसके लिए हमेशा आपका मन तो किया है, लेकिन कभी कर नहीं पाईं तो उनमें से किसी एक चीज़ को पूरा करने का ये दिन है। चाहें एडवेंचर ट्रिप हो या फिर कोई खास क्लास से जुड़ना, या फिर अपने लिए कोई खास चीज़ खरीदना। घर, गाड़ी, कुछ भी ... पर ये पूरी होनी चाहिए आपकी बकेट लिस्ट में से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।