herzindagi
best mba colleges in india

MBA के लिए बेस्ट हैं ये कॉलेज, यहां से कर ली पढ़ाई तो मिलेगा अच्छा पैकेज

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">ग्रेजुएशन करने के बाद अगर आप भी एमबीए में एडमिशन लेना चाहती हैं तो हम आपको कुछ बेस्ट कॉलेज के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। इन कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद आपको अच्छा पैकेज मिल सकता है।</span>
Editorial
Updated:- 2023-06-30, 15:21 IST

ग्रेजुएशन के बाद एमबीए कई बच्चे करना चाहते हैं। एमबीए करने के बाद काफी अच्छी नौकरी मिलती हैं। ऐसे में अगर आप भी एमबीए करने की चाह रखती हैं तो हम आपको बताएंगे कि कौन से कॉलेज आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं भारत के टॉप एमबीए कॉलेज कौन सा है।

आईआईएम अहमदाबाद

top mba colleges in india

एमबीए के लिए आईआईएम अहमदाबाद बेस्ट विकल्प हो सकता है। अगर आप इस कॉलेज से अपनी एमबीए की पढ़ाई करती हैं तो आपको आसानी से अच्छी नौकरी मिल जाएगी। यह कॉलेज गुजरात में स्थित है। NIRF रैंकिंग 2022 में इसे पहला स्थान मिला था। हालांकि, इस  कॉलेज में एडमिशन लेना इतना आसान नहीं है। इसके लिए आपको कैट का एग्जाम क्लियर करना होगा। इसके बाद ही आपको इस कॉलेज में एडमिशन मिल पाएगा।

आईआईएम बेंगलुरु

IIM बैंगलोर भारतीय छात्रों के लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। इस कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आपको एग्जाम क्लियर करना होगा। हालांकि, अगर आप इस कॉलेज से पढ़ाई कर लेती हैं तो आपको करोड़ों का पैकेज लेने से कोई नहीं रोक सकता है। एमबीए करने के लिए इससे अच्छा कोई अन्य कॉलेज नहीं हो सकता है। अगर आप 2 साल के लिए 20 से 25 लाख रुपये खर्च कर सकती हैं तो इस कॉलेज में एडमिशन लें।

यह भी पढ़ें: विदेश में पोस्ट ग्रेजुएशन करने का है सपना तो इन स्कॉलरशिप से मिलेगी आपको मदद

आईआईएम कलकत्ता

top mba colleges in india

अगर आपको लगता है कि आपके लिए बेंगलुरु काफी दूर है तो आप आईआईएम कलकत्ता में भी एडमिशन ले सकती हैं। यह आईआईएम बेंगलुरु से थोड़ा सस्ता है ऐसे में कम बजट में आप यहां से एमबीए में एडमिशन ले सकती हैं। यहां पर भी टॉप रैंकर्स को ही एडमिशन मिल पाता है। ऐसे में अगर आपके अच्छे नंबर आए है तो इस कॉलेज में दाखिला लें। (क्या है CBSE की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम)

यह भी पढ़ें: महिलाएं इन 5 सस्ते और बेहतरीन कोर्स से बना सकती हैं करियर

आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।