अगर बाथरूम में मौजूद आईने के स्क्रू में जंग लग जाए तो शायद आपको भी अच्छा नहीं लगेगा। क्योंकि, जंग लगे हुए स्क्रू आईने की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। इसके अलावा खिड़की, दरवाजें आदि जगहों में लगे स्क्रू में जंग लग जाते हैं, जिसके चलते इन्हें खोलने में भी परेशानी होती है। कई बार पानी पड़ने के चलते स्क्रू में कुछ अधिक ही जंग लग जाते हैं।
कभी-कभी किसी फर्नीचर या वाहन में लगे स्क्रू में जंग लग जाते हैं, तो उन्हें खोलने या हटाने में भी काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार सिंक में मौजूद स्क्रू में जंग लगने के कारण नहीं खुलते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप किसी भी जंग लगे हुए स्क्रू को आसानी से खोल सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
जी हां, किसी भी जंग लगे हुए स्क्रू को कुछ ही देर में खोलने के लिए केरोसीन तेल आपकी मदद कर सकता है। शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं, तो आपको बता दें कि नट बोल्ट से जंग को हटाने के लिए कई लोग इसी तेल में नट बोल्ट को डालकर छोड़ देते हैं। ऐसे में आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर कोई स्क्रू नहीं खुल रहा है, तो आप एक से दो चम्मच केरोसीन तेल को स्क्रू पर डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद स्क्रू ड्राइवर की मदद से आसानी से उसे खोल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:लोहे की अलमारी पर लगाने लगा है जंग तो अपनाएं यह आसान टिप्स
इसे भी पढ़ें:Easy Tips: वाइपर रॉड से जंग हटाने के लिए आप भी अपनाएं ये टिप्स
यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@ebayimg.com,i.ytimg.com,production.bobvila.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।