फ्रेंडशिप डे ऐसे ही दोस्तों को समर्पित खास दिन है। यह अगस्त के पहले रविवार को भारत में हर साल मनाया जाता है। इस मौके पर दोस्त एक-दूसरे गिफ्ट्स देते हैं और पार्टियां करते है। यही नहीं फ्रेंडशिप के दिन पर दोस्त आपस में एक-दूसरे के हाथों पर फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं। यह दोस्ती में प्यार व्यक्त करने का एक तरीका होता है। वैसे तो फ्रेंडशिप बैंड आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन कहीं भी मिल जाएगा, लेकिन अगर आप इसे खुद से बनाकर अपने दोस्त को देते हैं, तो यह उन्हें भी बेहद अच्छा लगेगा। इससे आपके दोस्त को स्पेशल फील होने का अहसास हो सकता है। तो चलिए हम आपको यहां कुछ स्टेप्स बताते हैं, जिनका पालन करके आप अपने हाथों से फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं।
घर पर फ्रेंडशिप बैंड कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
- रंगीन धागे या रिबन
- सुई
- सीजर
- ग्लू
- मोती
फ्रेंडशिप बैंड बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
- रंगीन धागे लें और उसे सबसे पहले कलाई के माप का अंदाजा लेते हुए काट लें। ध्यान रहे जरूरत से बड़ा साइज ही काटें, ताकि बनाने में दिक्कत न हो।
- अब इसे सुई में डालकर इसे तैयार कर लें।
- अब रंग बिरंगी मोतियों को लेकर सुई के नोक पर रखें और नीचे कर लें।
- इस तरह आप बड़ी-छोटी मनपसंद मोतियों को उस धागे में डाल दें।
- जब मोतियों से पूरा धागा भर जाए, तो सुई को धागे से अलग कर दें।
- इसके बाद, धागे के दोनों सिरे को आपस में जोड़कर गांठ बांध दें।
- आप चाहें, तो दूसरा एक छोटा सा धागा लेकर भी धागे के सिरे पर बांध सकते हैं।
धागे से बना सकते हैं फ्रेंडशिप बैंड
घर पर रखे सूती या सिल्क के कलरफुल धागों की मदद से भी आसानी से फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं। इसके लिए आपको तीन अलग-अलग रंग के धागों को लेना है। इसके लिए आप कंट्रास्ट कलर का चुनाव कर सकते हैं। अब, तीनों धागे को बड़े साइज में काटकर अलग कर लें। इसके बाद तीनों के एक-एक सिरे को आपस में बांध दें। अब, इन्हें आप चोटी की तरह गूंथ सकते हैं। फ्रेंड के लिए ये खूबसूरत फ्रेंडशिप बैंड मिनटों में तैयार हो जाएगा। आप चाहें तो इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसके ऊपर से मनपसंद बीट्स या मोती भी चिपका सकते हैं। यह फ्रेंडशिप डे पर दोस्त की कलाई पर बांधने के लिए बेस्ट हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-अपनी दोस्ती की नीव को करें और भी स्ट्रांग अपने दोस्त को ये गिफ्ट्स देकर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों