होली का त्योहार हर किसी के मन को काफी भाता है। यह एक ऐसा त्योहार है, जिसमें सभी लोग मिलकर रंगों के उत्सव को मनाते हैं और घर पर होली पार्टी रखी जाती है। वैसे तो अधिकतर त्योहारों में घर को सजाया-संवारा जाता है, लेकिन होली के त्योहार को घर पर मनाना संभव नहीं है। ऐसे में होली पार्टी का प्रोग्राम आउटडोर में ही रखा जाता है। हालांकि घर के बाहर भी होली पार्टी का आयोजन करते समय आउटडोर को फेस्टिवल लुक देने के लिए सजावट की जाती है।
अमूमन किसी भी त्योहार पर उसके बेसिक थीम को ध्यान में रखकर ही डेकोरेशन किया जाता है। चूंकि होली रंगों का त्योहार है। ऐसे में आपका डेकोरेशन भी काफी कलरफुल होना चाहिए। वैसे भी अगर डेकोरेशन में अलग-अलग कलर्स का इस्तेमाल किया जाए तो इससे होली का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि होली में आउटडोर को कैसे करें डेकोरेट-
इसे भी पढ़ें:होली में इन टिप्स को अपनाने के बाद पानी नहीं होगा waste
कलरफुल रंगोली
भारतीय परंपरा में रंगोली का एक अलग ही महत्व है। आमतौर पर किसी शुभ अवसर या त्योहार पर रंगोली जरूर बनाई जाती है। अपने मेहमानों का प्यार से स्वागत करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। आप भी होली के लिए डेकोरेशन करते समय अपने घर के आँगन, दरवाज़े के प्रवेश द्वार और बाहर की ओर विभिन्न रंगोली डिज़ाइन बना सकती हैं। इसके लिए कलर्स के अलावा फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
कलरफुल फ्लॉवर हैंगिंग
होली के फेस्टिवल पर आउटडोर डेकोरेट करते समय कलरफुल फ्लॉवर हैंगिंग का इस्तेमाल करना एक अच्छा आईडिया है। आप अलग-अलग रंगों के फूलों से आउटडोर को डेकोरेट कर सकती हैं। यह आपके पूरे आउटडोर के लुक को बदल देगा।
गुलाल क्ले पॉट्स
आमतौर पर होली के लिए जब तैयारियां की जाती हैं तो आउटडोर में गुलाल को बड़ी प्लेट आदि में रखा जाता है, लेकिन अब यह चलन काफी पुराना हो गया है। ऐसे में आप अपनी क्रिएटिविटी के जरिए कलर्स अरेंजमेंट को यूनिक बना सकती हैं। जैसे आप कलरफुल क्ले पॉट्स में गुलाल रखें। इससे ना सिर्फ कलर्स अरेंजमेंट बेहतर होता है, बल्कि यह आपके आउटडोर डेकोरेशन को एक फ्रेश लुक देता है।
बैलून अरेंजमेंट
होली का त्योहार हो और पानी के गुब्बारों का इस्तेमाल ना किया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अमूमन होली पर लोग वाटर बैलून से मस्ती करते हैं, लेकिन आप इससे अपने आउटडोर को सजा भी सकती हैं। इसके लिए आप अलग-अलग कलर्स के बैलून को पार्टी स्पेस में जैसे एंट्रेंस, फूड एरिया और होली प्ले एरिया में इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें:Holi 2020: होलिका दहन का क्या शुभ मुहूर्त और होली की कथा, 499 साल बाद बन रहे हैं विशेष योग
कलरफुल रिबन का सहारा
अमूमन जब घर को डेकोरेट किया जाता है तो तरह-तरह के रंगों के जरिए एक फ्रेशनेस एड की जाती है। ठीक इसी तरह, जब आप होली पार्टी के लिए आउटडोर को डेकोरेट कर रही हैं तो कलरफुल रिबन को कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे आप इन्हें curtain की तरह हैंग करके लटका सकती हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो कलरफुल रिबन की मदद से डिफरेंट शेप्स बनाकर उससे आउटडोर सजा सकती हैं। इसके अलावा आउटडोर वॉल्स पर कलरफुल वॉल हैंगिंग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Image Credit: (investors-clinic,realtymonks,ghar360,kreatecube)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों