herzindagi
points you should avoid while booking cab from ola or uber in hindi

Ola-Uber से कैब बुक करते समय न करें ये 3 गलतियां

अगर आप सफर करने के लिए उबर या ओला बुक करती हैं तो आपको कुछ गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। इससे आपका नुकसान हो सकता है, तो चलिए जानते हैं वह कौन-कौन सी गलतियां हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-04-04, 13:03 IST

अक्सर लोग एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए कैब सर्विस का सहारा लेते हैं। कैब सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे उबर या ओला की मदद से कैब बुकिंग करना बहुत आसान होता है लेकिन कैब बुकिंग से जुड़ी हुई कुछ जरूरी बातें आपको बता होनी चाहिए। उबर से कैब बुकिंग करने से पहले लोगों को कंपनी की पॉलिसी से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं होती है। इस लेख में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे जो आपको कैब बुकिंग करते समय नहीं करनी चाहिए।

कैंसिलेशन फीस से कैसे बचें?

things you should avoid while booking cab from ola or uber

अगर आपको कई बार कैब बुकिंग कैसल करने के बाद कैंसिलेशन फीस देनी पड़ती है तो आपको कैब बुक करने के बाद 5 मिनट के अंदर ही अपनी राइड को कैंसिल कर देनी चाहिए। ऐसा करने से आपको किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है, लेकिन अगर आप 5 मिनट के बाद अपनी राइड को कैंसल करती हैं तो आप पर कैंसिलेशन फीस देनी पड़ेगी।

इसके अलावा आपको यह भी जरूर चेक कर लेना चाहिए कि कैब बुकिंग के समय आपको कितना कैंसिलेशन चार्ज शो हो रहा है। आपको बता दें कि पूल राइड के दौरान भी कैब पहुंचने के 2 मिनट के भीतर राइड स्टार्ट होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो भी कैंसिलेशन फीस लगने के चांस रहते हैं। नॉन पूल राइड में राइडर को 5 मिनट के भीतर राइड स्टार्ट करनी होती है।

इसे भी पढ़ें-Ola के साथ घर बैठे करें ये बिजनेस, हर महीने होगी 50000 की कमाई

पिक-अप लोकेशन हमेशा चेक न करना

जब भी आप कैब बुक करें तो ओला और उबर दोनों में ही आपको अपनी पिक अप लोकेशन सही से चेक कर लेनी चाहिए। (इन महिलाओं के कैब और ऑटो चलाने से मिल रही है महिलाओं को सुरक्षा)

रिक्वेस्ट बटन पर क्लिक करने से पहले लोकेशन अच्छी तरह चेक कर लेने के बाद ही राइड के लिए कंफर्म करें। साथ ही आपको कैब आने की टाइमिंग का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अगर आप बहुत देर तक लोकेशन पर नहीं पहुंचती हैं और ड्राइवर लोकेशन पर काफी समय से वेट कर रहा होता है तो वह इसका चार्ज भी अलग से ले सकता है।

इसे भी पढ़ें-कौन हैं रंजीत कौर जो जम्मू में ई-रिक्शा चलाकर दे रही हैं आत्मनिर्भरता का संदेश

अगर राइड शेड्यूल ऑप्शन किया है सेलेक्ट

अगर आप कहीं दूर जाने का प्लान कर रही हैं तो आप अपनी राइड शेड्यूल कर लें। इससे राइड की कीमत तय हो जाएगी और आपको कैब बुक करने के लिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। वहीं अगर आप राइड शेड्यूल ऑप्शन सेलेक्ट न करने की गलती करती हैं तो आपको बाद में ट्रैफिक और अधिक चार्ज भी देना पड़ सकता है।

कैब बुक करते समय आपको ये सभी बातें ध्यान रखनी चाहिए। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।