रोज वाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। बीते दिनों से देखा जा रहा है कि रोज वाइन की मांग भारत में बढ़ती जा रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर क्यों लोग रोज वाइन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रोज वाइन से जुड़ी कुछ खास बाते आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है।
हर सीजन में लोग पीना कर रहे हैं पसंद
रोज वाइन की बिक्री दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रोज वाइन पिंक कलर का होता है। पहले रोज वाइन की बिक्री सबसे ज्यादा गर्मियों के दिनों में होती थी लेकिन अब वाइन लवर इसे पूरे साल पीना पसंद करते हैं। ऐसे में आखिर क्या है इस वाइन में खासियत कि लोग इसे पीना काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
खपत जाने कितनी है
खपत के अनुसार इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोज वाइन को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार यूनाइटेड स्टेट्स में साल 2015 के बाद से ही 30% रोज वाइन की बिक्री बढ़ गई है। वहीं साल 2020 में करीब 2.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी।
इसे जरूर पढ़ें:ये है दुनिया की सबसे महंगी Wine, जानें एक बोतल की कीमत
क्यों है पॉपुलर
इसका टेस्ट काफी ज्यादा खास है। यह बिलकुल भी कड़वा नही है ऐसे में लोग इसे पीना काफी ज्यादा पसंद करते है। रिफ्रेशिंग ड्रिंक के तौर पर भी लोग इसका सेवन करते है। यह पीने में काफी खास है। कई लोग इसे फूड के साथ भी पीना पसंद करते है। इसमें कई अलग- अलग फ्लेवर्स भी होते है जो पीने में काफी खास लगता है। (वाइन की खुली बोतल को घर पर स्टोर करने के आसान हैक्स)
इसे जरूर पढ़ें:वाइन की बोतलों का साइज 750 मिली ही क्यों होता है?
कितने प्रकार के होते है रोज वाइन
रोज वाइन का भी कई प्रकार है। कुछ रोज वाइन काफी ज्यादा सुखे होते है तो कुछ रोज वाइन में लाल बेरीज का टेस्ट रहता है। वही कुछ में आपको स्ट्रॉबेरी, तरबूज और रास्पबेरी का टेस्ट भी आता है। ऐसे में रोज वाइन महिलाएं पीना काफी ज्यादा पसंद करती है। यह जूसी सा फ्लेवर वाला रोज वाइन काफी खास है। ऐसे में अगर आपको भी हार्ड ड्रिंक पीना पसंद नही है तो आप इसे ट्राई कर सकती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों