herzindagi
Taurus horoscope year  brings many surprises for you

Taurus horoscope year 2019: सरप्राइजेस से भरा होगा यह साल

वर्ष 2019 वृषभ राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रहेगा। इस साल वृषभ राशी वालों को ढेर सारे सरप्राइजेस मिलेंगे। आइए जानते हैं एस्ट्रो एक्सपर्ट रिद्धी बहल से। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-27, 11:58 IST

 अगर आपकी राशि वृषभ है तो, साल 2019 आपके लिए काफी सरप्राइजेस लेकर आएगा। यह हम नहीं कह रहे बल्कि एस्‍ट्रो एक्‍सपर्ट रिद्धी बहल कह रही हैं। साल 2019 वृषभ राशि वाली महिलाओं के लिए बेहद खास रहेगा। दरअसल इन महिलाओं की सबसे खास बात यह होती है कि उनमें खुद कंट्रोल रखने की क्षमता होती है। इस वजह से यह महिलाएं कभी किसी कॉन्‍ट्रोवर्सी में नहीं फंसतीं। अपनी मीठी बोली और सरल स्‍वभाव के कारण यह हमेशा लोगों की तारीफें बटोरती रहती हैं। न यह कभी किसी से झगड़ा करती हैं और न ही बहस में पड़ती हैं। अपनी बात को सरल तरीके से दूसरों के सामने रखना ही इनका स्‍वभाव होता है। इनका यही स्‍वभाव हमेशा कठिनाइयों में भी इनको नियंत्र में रखता है। वर्ष 2019 में अपने इसी स्‍वभाव के कारण वृषभ राशि की महिलाओं को बहुत कुछ अच्‍छा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि वर्ष 2019 वृषभ राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहेगा। 

Read More:Zodiac sign से तय होगा कि कब होगी आपकी शादी

रिलेशनशिप 

वृषभ राशि की महिलाओं के व्‍यक्तित्‍व में झूठ और कपट बिलकुल भी नहीं होता है।। इनकी यही खूबी इन्‍हों लोगों के बीच लोकप्रीय बनाती है। खासतौर पर इस राशि महिलाएं अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखती हैं, जिससे वह खुद ब खुद नियंत्रण में रहते हैं। इन धैर्य का सागर छुपा होता है इसलिए यह हर फैसला खासतौर पर जो इनके रिश्‍तों से जुड़ा होता है उसे सोच समझ कर ही लेती हैं। वर्ष 2019 में इस राशि की महिलाएं बेहद सूझबूझ के साथ आगे बढ़ेंगी और अपने रिश्‍तों की डोर को और भी मजबूत बनाए रखेंगी। 

Taurus horoscope year  brings many surprises for you

करियर 

इस राशि की महिलाओं में अपने सपनों को प्राथमिकता देने का गुण होता है। वह जो सोच लेती हैं वह करके दिखाती हैं। नई चीजों को आजमाने या नए क्षेत्र में घुसने में ये महिलाएं कभी नहीं कतरातीं। मगर, वर्ष 2019 में अगर आप कुछ नया करने जा रही हैं और उसमें जोखिम की जरा भी संभावनाएं हैं तो आप उस काम को न ही करें। अगर आप किसी काम में फंस जाएं तो घबराएं नहीं बल्कि उसे शांती से डील करें। आपकी बात करने की शैली और थोड़ी डिप्‍लोमेसी से आप किसी भी सिचुएशन से निपट सकती हैं। 

Read More:अगर आपको आता है तेज गुस्सा तो राशि के अनुसार इन रंगों को कहें गुड बाय

यात्रा 

यह वर्ष आपके लिए ढेर सारे सरप्राइजेस ले कर आ रहा है। हो सकता है इन सरप्राइजेस में आपके लिए कोई अच्‍छी ट्रिप भी छुपी हो। अगर ऐसा है तो आपकी यह ट्रिप फुल ऑफ फन होने वाली है। आप इस ट्रिप पर अपने पार्टनर के साथ या अपाने दोस्‍तों किसी के साथ जा सकती हैं। लेकिन ट्रिप के वक्‍त थोड़ा सावधान रहें। 

 

स्‍वास्‍थ 

वृषभ राशि की महिलाएं सेहत के मामले में थोड़ी केयरलेस होती हैं। खुद की देखभाल करनी उन्‍हें नहीं आती। दूसरे का ख्‍याल रखने में ही वह व्‍यस्‍त रहती हैं। मगर, इस वर्ष आपको अपने सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा क्‍योंकि इस साल छोटा एक्‍सीडेंट और चोट लगने की संभावनाएं हैं। इसलिए आपनी सेहत को लेकर आपको थोड़ा केयरफुल होना पड़ेगा। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।