Wedding Rituals: जानें यूपी में क्यों भेजा जाता है सास के लिए स्पेशल बक्सा, जानें महत्व

शादी में विभिन्न प्रकार की रस्में होती हैं। जिनका विशेष महत्व होता है और इन्हें करने से व्यक्ति को बड़े-बुजुर्गों के साथ पूर्वजों के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। 

Indian Wedding Rituals

(special box for mother in law) सनातन धर्म में विवाह में कई रीति-रिवाज और रस्में होती हैं। जिसके बारे में विस्तार से बताया गया है। यह रस्में अपने आप में कई चीजों को समेटे हुए हैं। विवाह के दौरान किए जाने वाली सभी रीति-रिवाज को जीवंत बनाए रखने की एक परंपरा है।

इस समय होनी वाली सभी विधियों को बड़ी बारीकी से निभाया जाता है, ताकि वर और वधु के नए जीवन की शुरूआत मंगलमय हो और उनके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। बता दें, विवाह से संबंधित यह सभी परंपरा प्राचीन काल से ही चले आ रही है। जिनका विशेष महत्व है।

बात करें, उत्तर भारत में एक रस्म की, तो विवाह में दुल्हन अपनी सास के लिए एक खास बक्सा लेकर जाती है। जिसमें केवल सास के लिए ही सामान होता है। आखिर सास के लिए ही क्यों अलग से बक्सा जाता है।

इसके पीछे भी कई तरह के विधान के बारे में बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि आखिर नई नवेली बहु अपनी सास के लिए अलग से बक्सा लेकर क्यों जाती है।

विवाह में सास को खास बक्सा देने का महत्व

wedding baksa for mother in law

किसी भी विवाह में मां और सास की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनके बिना विवाह के किसी भी रस्म को पूर्ण नहीं माना जाता है। विवाह में एक तरफ विदा करने वाली मां दूसरी तरफ सास बनकर अपनी बहु का स्वागत करती है।

सास और बहु के बीच का संबंध बहुत अनोखा होता है। यह कभी खट्टी, तो कभी मिट्ठी अनुभव को दर्शाने का प्रयास करती है। बता दें, विवाह की विधि और रस्मों के खत्म हो जाने के बाद विदा हुई बेटी के घर से सास के लिए अलग से बक्सा जाता है। जिसे बहु अपने हाथों से देती है और बहु अपनी सास का पांव छूकर आशीर्वाद लेती है और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती है।

इसे जरूर पढ़ें - Wedding Rituals: शादी के बाद दुल्हन की पहली रसोई मीठे से ही क्यों शुरू होती है?

सास और बहु के संबंध को बनाता है मजबूत

बहु जब अपने घर से विदा होती है, तो अपनी सास के लिए एक खास बक्सा लेकर जाती है। उस बक्से में सास के लिए खास चीजें होती हैं। जिसमें सास के लिए वस्त्र, श्रृंगार और खाने का सामान आदि शामिल रहता है। इसे देकर बहु अपनी सास से सुखी दांपत्य जीवन (सुखी दांपत्य जीवन उपाय) के लिए आशीर्वाद प्राप्त करती है।

इसे जरूर पढ़ें - Hindu Wedding Rituals: दुल्हन को शादी से पहले क्यों बांधी जाती है हल्दी की गांठ

बहु को पुण्य फल की होती है प्राप्ति

Wedding Baksa rituals

बहु द्वारा दिया गया अपने सास को बक्सा केवल एक उपहार ही नहीं होता है। यह दो रिश्तों के आपसी प्रेम को भी दर्शाता है। सुहागिन बहु जब पहली बार अपने ससुराल आती है, तो सुख-समृद्धि लेकर आती है, ताकि घर में कभी किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। उसे घर की लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) और अन्नपूर्णा कहा जाता है। इतना ही नहीं बहु को सास से पुण्य फल की भी प्राप्ति होती है।

सास के लिए बक्सा केवल तोहफा ही नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों में मजबूती और प्रेम को भी दर्शाता है। यहां इस लेख में विस्तार से पढ़ें और अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP