घर के मंदिर में कपूर रखने का महत्व और वास्‍तु टिप्‍स जानें

भगवान की पूजा में कपूर का बहुत अधिक महत्व होता है। इससे जुड़े वास्तु नियम को समझने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल। 

significance of kapur in puja room

हिंदू धर्म में ईश्वर की पूजा को विशेष महत्व दिया गया है और इसलिए हर घर में पूजा के लिए एक अलग से कमरा बनाया जाता है, जिसे मंदिर कहा जाता है। घर में मंदिर बनवाने या रखने से जुड़े बहुत सारे नियम कायदे धार्मिक शास्त्रों में बताए गए हैं।

वास्‍तु शास्‍त्र में भी घर में रखे मंदिर से जुड़ी बहुत सारी बातें बताई गई हैं। खासतौर पर मंदिर में रखी जाने वाली सामग्रियों से जुड़े कई वास्‍तु टिप्‍स हैं, जिनके बारे में आपको जानकारी जरूर होनी चाहिए। इन सामग्रियों में कपूर का भी अलग ही महत्व है।

हिंदू शास्त्र में कपूर को बहुत पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। घर के मंदिर में इसका क्‍या महत्‍व है और उसे जलाने एवं रखने के वास्तु नियम क्या है इस बारे में हमने उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से बात की है।

पंडित जी कहते हैं, 'कपूर पितृ दोष और देव दोष को कम करने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपाय है।' इससे जुड़ी और भी जरूरी बातें पंडित जी बताते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- चावल के ये उपाय आपके जीवन में धन के साथ लाएंगे सुख-समृद्धि

significance of kapur in puja room vastu

कपूर का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में कुंडली पर बहुत विश्वास किया जाता है। ऐसे में यदि कुंडली में कोई दोष है, तो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक चीजें होती हैं। कपूर को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को रोज कपूर जलाना चाहिए। अगर आप कपूर का इस्तेमाल भगवान की आरती के लिए नहीं कर रही हैं, तो आप केवल कपूर को जला कर मंदिर के सामने रख दें।

कपूर से जुड़े वास्‍तु टिप्‍स

अगर आप कपूर को जलाना नहीं चाहती हैं, तो मंदिर में एक गुलाब के फूल के साथ ईश्‍वर को कपूर अर्पण कर दें। अगर आप शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को गुलाब का फूल और कपूर अर्पित करते हैं, तो आपको इससे धन लाभ होगा।

  • कपूर का रंग सफेद होता है, इसलिए शास्त्रों में माना गया है कि कपूर (कपूर के टोटके) शुक्र का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन आपको एक चांदी की कटोरी में लौंग इलायची के साथ कपूर की 7 गोलियां रखनी चाहिए। हफ्ते में एक दिन आपक कपूर को बदल दे और कटोरी में रखे कपूर को बहते पानी में बहा दें।
  • मंदिर में भगवान के जल के लोटे में कपूर डालें और रोज इस पानी का छिड़काव अपने घर के हर कोने में करें। ऐसा करने से घर पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
  • कपूर को हमेशा शाम के वक्त ही मंदिर में जलाएं। ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा शाम के वक्त ही मंदिर में आती हैं।
  • पूजा वाला कपूर आपको हमेशा लाल रंग के कपड़े में बांध कर आपको रखना चाहिए। कभी भी आपको प्लास्टिक की डिब्‍बी में कपूर नहीं रखना चाहिए।
Kapur Aka Camphor Astro Remedies

कपूर जलाने से जुड़ी कुछ जरूर बातें

  • कपूर को अगर आप गाय के गोबर के कंडे में रख कर जलाती हैं, तो घर पर सकारात्मक ऊर्जा आती है। आपको सूर्य ढलने के बाद यह कार्य करना चाहिए।
  • कपूर को मिट्टी के दीया में जलाना शुभ होता है। कपूर को जलाने से पूर्व दीया को पानी से साफ करें और सुखा लें।
  • कपूर जलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि वह गिनती में 5, 7 या फिर 11 ही हों।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP