कितना था श्लोका मेहता की पढ़ाई का खर्च? इतने में खरीदा जा सकता है दिल्ली में घर

अंबानी परिवार कितना अमीर है इसका अंदाजा तो आपको होगा ही, लेकिन महंगी कारें, करोड़ों के गहने और अरबों की प्रॉपर्टी के अलावा अंबानी परिवार के लोग अपनी एजुकेशन पर भी बहुत खर्च करते हैं। 

Shloka mehta and her educaiton details

जब भी अंबानी परिवार की बात होती है तब हमेशा बेशुमार पैसे का जिक्र होता है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दोनों को ही सोशल इवेंट्स, प्रोग्राम्स और बिजनेस मीट्स में देखा जाता है और उनके बाद अब उनके बच्चे भी इसी तरह लाइमलाइट में आ गए हैं। आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी तीनों ही धीरे-धीरे बिजनेस का हिस्सा बन चुके हैं। अंबानी परिवार के बच्चों के साथ-साथ उनके जीवन साथी श्लोका मेहता, आनंद पीरामल और राधिका मर्चेंट भी बहुत ही फेमस हैं और इनकी गिनती सेलिब्रिटी में की जाती है।

अंबानी परिवार के फैशन से लेकर उनके धार्मिक फंक्शन्स तक सभी की चर्चा की जाती है। अब इसके साथ ही थोड़ी सी चर्चा उनकी पढ़ाई की भी होनी चाहिए। श्लोका अंबानी की बात करें, तो वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की डिग्री लेकर आई हैं। पर क्या आपको पता है कि उनकी साला फीस कितनी थी?

कितना है श्लोका अंबानी की स्कूलिंग का खर्च

Schoolwiser की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के फीस स्ट्रक्चर के बारे में बात की गई थी। श्लोका अंबानी ने यहीं से अपनी स्कूलिंग की है। इस जगह सभी क्लासेज को अलग-अलग प्रोग्राम्स में बाटा गया है। LKG और UKG के प्रोग्राम को IB Primary years program कहा जाता है। ऐसे ही प्राइमरी प्रोग्राम, मिडिल स्कूल प्रोग्राम, सेकेंडरी प्रोग्राम, सीनियर सेकेंडरी प्रोग्राम और पोस्ट सेकेंडरी प्रोग्राम है जो नेशनल और इंटरनेशनल करिकुलम के साथ होता है।

shloka mehta and her education

इसे जरूर पढ़ें- श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट पहले दिखती थीं बिल्कुल अलग, देखें अनसीन फोटोज

यहां की एवरेज एनुअल फील केजी क्लास के लिए 1 लाख 70 हजार से शुरू होती है और क्लास 11 और क्लास 12 आते-आते यह 9.65 लाख सालाना तक पहुंच जाती है। इसके अलावा, 5000 एडमीशन फीस भी है।

अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि श्लोका अंबानी की स्कूल फीस लगभग कितनी होगी।

श्लोका अंबानी की ग्रेजुएशन फीस

श्लोका अंबानी ने अपनी बैचलर्स की पढ़ाई प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से की है। श्लोका ने बैचलर्स डिग्री एंथ्रोपोलॉजी में ली है। प्रिंसटन की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उसका फीस स्ट्रक्चर विस्तार से बताया गया है। ट्यूशन फीस, हाउसिंग, खाना और अन्य मिसलेनियस एक्टिविटी को मिलाया जाए, तो $83,140 कुल फीस है जो लगभग 70 लाख रुपये होती है।

अगर कोई स्टूडेंट बाहर रहता है या फिर ट्रांसपोर्टेशन का खर्च होता है, तो उसकी कॉस्ट अलग होगी। ऐसे ही अगर किसी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी के लिए खर्च है तो 500 डॉलर से 5000 डॉलर तक खर्च हो सकता है। यानी 4-5 लाख रुपये एक्स्ट्रा।

shloka mehta and her masters degree

प्रिंस्टन का पूरा फीस स्ट्रक्चर आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर यहां जाकर देख सकते हैं।

श्लोका अंबानी की मास्टर्स की फीस

प्रिंस्टन से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स किया। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यहां का फीस स्ट्रक्चर एवरेज £25,272 है। इसे भारतीय रुपये में कैल्कुलेट करें, तो यह लगभग 26 लाख रुपये के आस-पास है। यह सिर्फ फीस स्ट्रक्चर है और खाना, पीना, रहना आदि खर्च अलग होगा।

ऐसे देखा जाए, तो कुल खर्च 30 से 35 लाख रुपये के आस-पास का हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी की अनसीन वीडियोज देखें

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर दिया फीस स्ट्रक्चर।

अब अगर सिर्फ कॉलेज फीस को जोड़ा जाए, तो यह आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंचता है और दिल्ली जैसे शहर में इस बजट में एक घर तो लिया ही जा सकता है।

अपनी पढ़ाई का फायदा श्लोका बिजनेस में अपना हाथ आजमाने के साथ-साथ श्लोका सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Reels and frames/ Abu jani sandeep khosla/ Pallav

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP