देश के बच्चों से लेकर युवाओं का शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए अध्यापक की जरूरत होती है। सीधे शब्दों में कहा जाए, तो दुनिया में टीचर्स की आवश्यकता हर देश को है। टीचर्स को उनकी योग्यता और जानकारी के अनुसार सैलरी दी जाती है। बता दें कि कुछ देश में शिक्षकों की सैलरी इतनी ज्यादा है, कि आप सोच भी नहीं सकती हैं, तो वहीं कुछ देशों में टीचर्स को ज्यादा पैसे नहीं दिए जाते हैं। हाल ही में रिलीज हुए वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स, 2023 में यह बताया कि किस देश के टीचर्स को कितना वेतन दिया जाता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि किस देश के शिक्षकों की सैलरी सबसे ज्यादा है।
किस देश में शिक्षकों को सबसे अधिक वेतन दिया जाता है?
लक्ज़मबर्ग देश में शिक्षकों को दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन मिलता है। लक्ज़मबर्ग में अपना करियर शुरू करने वाले प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने 2022 में औसतन 71,647 अमेरिकी डॉलर का शुरुआती वेतन कमाया।
इसे भी पढ़ें-Teachers Day DIY Gift Ideas: मम्मी से नहीं मिले पैसे तो घर पर मौजूद इन चीजों से बनाएं टीचर्स के लिए खास गिफ्ट
यूरोपीय देश के शिक्षकों की सैलरी
यूरोपीय देश यानी जर्मनी अपने प्राइमरी टीचर्स को सालाना 85,049 डॉलर देते हैं। यह इंडियन करेंसी के अनुसार में 7,34,839 रुपये होती हैं। नीदरलैंड में टीचर्स को 58,96,598 रुपये का सालाना पैकेज मिलता है। जो कि
नीदरलैंड के शिक्षकों की सैलरी
अन्य देशों के अनुसार यहां के अध्यापकों को काफी अच्छी सैलरी दी जाती है। नीदरलैंड में टीचर्स को 58,96,598 रुपये का सालाना पैकेज दिया जाता है।
Teachers' salaries:
— World of Statistics (@stats_feed) October 22, 2023
🇱🇺 Luxembourg: $104,846
🇩🇪 Germany: $85,049
🇳🇱 Netherlands: $70,899
🇨🇦 Canada: $70,331
🇦🇺 Australia: $68,608
🇺🇸 USA: $63,531
🇮🇪 Ireland: $62,337
🇩🇰 Denmark: $62,301
🇰🇷 South Korea: $60,185
🇦🇹 Austria: $57,638
🇳🇿 New Zealand: $52,698
🇳🇴 Norway: $50,677
🇪🇸…
भारत में कितनी मिलती है टीचर्स को सैलरी
रिपोर्ट्स अनुसार भारत में प्राइमरी टीचर्स को सालाना 7,34,121 है। वहीं एक्सपीरियंस के साथ सैलरी बढ़ती जाती है। वर्ल्ड ऑफ स्टैस्टिक के अनुसार भारत के अध्यापकों को 8 हजार 825 डॉलर सैलरी दी जाती है। इंडियन करेंसी के अनुसार यह सैलरी करीब 69,258.79 हजार के करीब होती है।
क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस?
देश में हर साल मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है। राधाकृष्णन एक महान विद्वान और दार्शनिक थे। साल 1954 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से उन्हें सम्मानित किया गया था। वहीं साल 1963 में उन्हें ब्रिटिश रॉयल ऑर्डर ऑफ मेरिट की मानद सदस्यता प्रदान की गई थी। साल 1962 में जब राधाकृष्णन राष्ट्रपति बने, तो कुछ छात्रों ने उनसे अनुरोध किया कि वे अपना जन्मदिन 05 सितंबर को मनाएं। इस दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि छात्र इस दिन को शिक्षकों को समर्पित करें, तभी से आज के दिन को शिक्षक दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन शिक्षकों के उनके अतुलनीय प्रयास और कड़ी मेहनत को सम्मान दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें-Teachers Day Interesting Activities: शिक्षक दिवस पर स्टूडेंट-टीचर खेल सकते हैं ये गेम्स, जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों