Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में घटस्थापना से पहले इन पूजन सामग्रियों को करें अपनी लिस्ट में शामिल

Navratri Puja Samagri List: इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नवरात्रि में घटस्थापना से पहले किन पूजन सामग्रियों की जरूरत होती है।

NAVRATRI GHATSTHAPANA

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा बहुत विधि-विधान के साथ की जाती है। कई लोग नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करते है। घटस्थापना का पूजा में बहुत महत्व होता है। घटस्थापना में कई सारी सामग्री की जरूरत होती है। अगर आप भी नवरात्रि पर घटस्थापना करने जा रहे है तो यह लेख जरूर पढ़ें।

इन चीजों से करें मां दुर्गा का श्रृंगार

navratri puja samagri

देवी मां का श्रृंगार करना सबसे जरूरी होता है। नवरात्रि में पूजा को शुरू करने से पहले आपको सबसे पहले देवी मां को सुंदर तरह से सजाना चाहिए। लाल चुनरी, मेंहदी, कुमकुम, लाल बिंदी और लाल चूड़ियां, सिंदूर, आलता, शीशा यह सभी सामान आपको माता के श्रृंगार के लिए शामिल करना चाहिए।

इसके अलावा आप एक लाल रंग की साड़ी भी दुर्गा माता पर चढ़ाने के लिये खरीद सकती हैं। इन सभी सामग्री को खरीदने के बाद आपको माता की चौकी सजानी चाहिए। उसके बाद चौकी पर नया लाल रंग का कपड़ा बिछा कर माता की तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के 9 दिन करें दुर्गा सप्तशती अर्गला स्तोत्रम का पाठ, माता की होगी पूर्ण कृपा

घटस्थापना से पहले तैयार करें ये पूजन सामग्री

आपको बता दें कि घटस्थापना को कलश स्थापना भी कहते है। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार कलश स्थापित करने से दुर्गा माता सुख समृद्धि प्रदान करती हैं।

आपको बता दें कि कलश के मुख में भगवान विष्णु का वास माना जाता है और कलश के मध्य में देवी दुर्गा का वास माना है। नवरात्रि के समय कलश स्थापना करने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और घर में सुख-शांति तथा समृद्धि बनी रहती है।

घटस्थापना से पहले इन पूजन सामग्री को एकत्रित करना चाहिए। आपको जौ बोने के लिए मिट्टी का एक पात्र, जौ बोने के लिए शुद्ध साफ की हुई मिट्टी एकत्रित करनी होगी। अगर आपको जौ ना मिल पाए तो गेहूं का भी इस्तेमाल कर सकते है।

इसे जरूर पढ़ें: Shardiya Navratri 2022: बहुत ही शुभ योग में होगा माता का आगमन, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें

घटस्थापना के लिए मिट्टी का कलश या फिर आप पीतल, सोना या चांदी का कलश इस्तेमाल कर सकते है तो वो भी कर सकते है। आपको शुद्ध जल, गंगाजल, रोली, कलावा, सुपारी, कलश, दूर्वा, कलश को ढंकने के लिए मिट्टी का या तांबे का ढक्कन, एक सिक्का जिसे कलश में रखना होगा, पीपल के पेड़ के पत्ते या आम के पेड़ के पत्ते, कच्चे चावल, फूल, नारियल, दो तरह के फल, माता को भोग लगाने के लिए मिठाई, दीया, धूपबत्ती।

इन सभी पूजन सामग्री को एकत्रित करके आपको विधि-विधान के साथ घटस्थापना करनी चाहिए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- pixabay/shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP