सितंबर का महीना इस वर्ष बेहद खास है क्योंकि इस वर्ष एक ही महीने में ढेरों त्योहार आने वाले हैं। फिर बात चाहे अनंत चौदस की हो या फिर पितृ पक्ष की, इस माह एक के बाद एक त्योहारों की झड़ी लगी हुई है। शारदीय नवरात्रि भी इसी माह आने वाली है।
ऐसे में आपके अंदर भी यह जानने की उत्सुकता होगी कि कौन सा त्योहार कब पड़ रहा है और उसका शुभ मुहूर्त क्या होने वाला है। तो चलिए आज हम आपको इस माह पड़ने वाले सभी बड़े त्योहारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं-
इसे जरूर पढ़ें- Radha Ashtami 2022: किस दिन मनाया जाएगा राधा रानी का जन्मोत्सव, शुभ मुहूर्त और महत्व जानें
सितंबर 2022 के तीज- त्योहार
- राधाष्टमी- 04 सितंबर 2022, रविवार
- परिवर्तिनी एकादशी - 06 सितंबर 2022, मंगलवार
- अनंत चतुर्दशी-09 सितंबर 2022, शुक्रवार
- पितृ पक्ष आरंभ-10 सितंबर 2022, शनिवार
- अशोकाष्टमी-17 सितंबर 2022, शनिवार
- इंदिरा एकादशी-21 सितंबर 2022, बुधवार
- श्राद्ध समाप्त-25 सितंबर 2022, रविवार
- शारदीय नवरात्रि आरंभ-26 सितंबर 2022, शुक्रवार
राधाष्टमी
भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन राधाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन श्री राधा रानी का जन्म उत्सव होता है। इस दिन श्री राधा कृष्ण के भक्त घर में जन्माष्टमी की तरह ही राधाष्टमी का भी पर्व मनाते हैं।
शुभ मुहूर्त- अष्टमी तिथि का प्रारंभ 3 सितंबर,शनिवार 2022 दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर होगी और तिथि का समापन रविवार 4 सितंबर, 2022 सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर होगा।
परिवर्तिनी एकादशी
इस दिन भगवान श्री विष्णु जी के वामन अवतार की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोते हुए भगवान विष्णु करवट बदलते हैं। इस दिन विष्णु जी का व्रत रखने पर मनुष्य के समस्त पाप नष्ट होते हैं।
शुभ मुहूर्त- 06 सितंबर को एकादशी व्रत प्रात:काल से ही आयुष्मान योग से शुरू होगा, जो सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
अनंत चतुर्दशी
इस पर्व पर भगवान श्री विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है। इसी दिन कई लोग गणेश विसर्जन भी करते हैं और अनंत सूत्र भी हाथों में बांधते हैं।
शुभ मुहूर्त- 30 अगस्त 2022 को दोपहर 3:33 बजे से शुरू होकर 31 अगस्त 2022 को दोपहर 3:22 बजे तक रहेगी।
पितृपक्ष आरंभ
हर वर्ष पितृपक्ष का आरंभ भाद्रपद मास की पूर्णिमा से होता है और समापन आश्विन मास की अमावस्या पर होता है। इस दौरान हिंदू परिवारों में पूर्वजों को याद किया जाता है और उनकी आत्मा की शांति के लिए उनका श्राद्ध किया जाता है।
शुभ मुहूर्त- पितृपक्ष 10 सितंबर से 25 सितंबर तक मनाएं जाएंगे।
इंदिरा एकादशी
हर एकादशी की तरह इस एकादशी पर भी भगवान श्री विष्णु जी की पूजा होती है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, यदि आप इस पर्व पर व्रत रखती हैं तो यह उपवास अश्वमेध यज्ञ के समान माना जाता है।
शुभ मुहूर्त- एकादशी का आरंभ 21 सितंबर को शाम 4 बजकर 42 मिनट पर होगा और 22 सितंबर को 2 बजकर 9 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।
शारदीय नवरात्रि आरंभ
इस दिन शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिन की पड़ रही है। इन 9 दिनों को हिंदू धर्म में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार 26 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रही हैं और 5 अक्टूबर तक इसे मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है। इन दिनों देवी पार्वती अपने मायके रहने आती हैं।
शुभ मुहूर्त- घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर19 मिनट तक रहेगा।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी बहुत पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों