Blanket Market In Delhi: दिल्ली में सर्दियों का मौसम आते ही गर्म कपड़ों और कंबलों की मांग बढ़ जाती है। दिल्ली में जरूरत के सामान के लिए अलग-अलग बाजार तय किए गए हैं। इन बाजारों से आप सामान को अपने हिसाब से खरीदकर ला सकती हैं। आप चाहे तो एक जोड़ी या थोक में चीजें ले सकती हैं।
अगर आप सर्दियों के लिए बेहतरीन और हैवी कंबल खरीदने के लिए मार्केट खोज रही हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आम बाजारों में अक्सर कंबल बहुत महंगे मिलते हैं, जिसे खरीद पाना मुश्किल हो जाता है। इस लेख में आज हम आपको दिल्ली की सस्ती कंबल मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां से आप चाहे, तो किलो के भाव में कंबल ला सकती हैं।
सीलमपुर (Wholesale blanket market Seelampur Delhi)
इंटरनेट के जमाने में आए दिन सोशल मीडिया पर सीलमपुर मार्केट से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक कंबल देखने को मिल जाएंगे। वैसे तो दिल्ली की यह मार्केट गर्म कपड़े और घरेलू सामान के होल सेल के लिए जाना जाता है। लेकिन ठंड का मौसम आते ही यहां पर कंबल का खास बाजार लगता है, जहां पर आप किलो के भाव में ब्लांकेट घर ला सकती हैं।
इसके अलावा यहां पर रजाई, बेडशीट और पतले कंबल होल सेल के भाव में मिलते हैं, जिसकी शुरुआत 50 रुपये से शुरू होती है। अगर आप यहां जाने का प्लान कर रही हैं, तो सुबह के समय जाना सबसे सही रहेगा।
सरोजनी (Cheap blankets wholesale Market Delhi)
दिल्ली का सरोजनी मार्केट कपड़ों के लिए पूरे देश में मशहूर है। यहां पर न केवल स्टाइलिश कपड़े मिलते हैं बल्कि सर्दियों में विंटर क्लॉथ से लेकर रजाई और कंबल भी बिकते हैं, जिसे आप सस्ते दामों में खरीद सकती हैं। अगर आप सस्ते में कपड़े और कंबल खरीदना चाहते हैं, तो एक बार इस मार्केट को जरूर विजिट करें।
सदर (Sadar Blanket Market)
कंबल की खरीददारी के लिए अगर आप प्लान कर रही हैं, तो इसके लिए सदर मार्केट एक अच्छा ऑप्शन है। यहां पर आप स्टाइलिश और ट्रेंडी कंबल और रजाई सस्ते दामों में खरीदकर ला सकती हैं। सदर मार्केट में आपको हर एक डिजाइन के कंबल आसानी से मिल जाएंगे। इस बाजार में क्वालिटी के हिसाब से रेट तय किए जाते हैं। साथ ही आप कितने अच्छे से मोल-भाव कर सकती हैं। अगर बात करें शुरूआती कीमत की तो 150 रुपये से 1000 रुपये के बीच होते हैं। अगर आप थोक के भाव में खरीदते हैं, तो कीमत में आपको और छूट भी मिलती है।
इंद्रलोक (Budget-friendly blanket market Delhi)
इंद्रलोक मार्केट विंटर में वुलेन क्लॉथ के साथ ही होलसेल ऊन मार्केट के लिए मशहूर है। यहां से आप रजाई, कंबल के साथ ऊन की भी थोक में खरीददारी कर सकती हैं। इस मार्केट में आप 50 रुपये में भी कंबल पा सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों