श्रावण के पूरे मास में इस बार कई शुभ योग संयोग बन रहे हैं। सावन के बचे हुए दिनों में भी कई शुभ संयोग बनने वाले हैं और कुछ राशियों के लिए इन दिनों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार सावन के साथ ही इन 5 राशियों के जातकों का भाग्य खुलने वाला है।
इन राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने के योग हैं। इन राशि के लोगों के जीवन की सारी परेशानियां दूर होने के योग हैं और कर्ज से भी मुक्ति भी मिल जाएगी। कुछ ऐसी राशियां जिन पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।
सावन का महीना बड़ा ही पवित्र महीना है और इस महीने के बचे हुए दिनों में 5 राशियों को बहुत ही फायदा होने वाला है। इस महीने में महादेव के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी भरपूर प्राप्त होगा। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।
मिथुन राशि
सावन महीने के बचे हुए दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी होंगे। हर काम में आपको सफलता प्राप्त होगी और माता लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर होगी। इन बचे हुए दिनों में धन लाभ के योग बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनी रहेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि आएगी। आपको उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। सावन के इस पावन महीने में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा शुभ फल देगी। पारिवारिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा।
सिंह राशि
सावन के बचे हुए 10 दिनों में सिंह राशि वाले जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस राशि के लोगों को अचानक से धन लाभ प्राप्त होगा और उनकी सेहत अच्छी बनी रहेगी इस दौरान वो जितना भी परिश्रम करेंगे उसका उन्हें पूर्ण फल प्राप्त होगा। इस राशि का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। ये अवधि आपके लिए काफी शुभ साबित होगी। आप किसी नई योजना में धन लगाने में सोच विचार करेंगे और आपको उसका लाभ भी मिल सकता है।
धनु राशि
सावन के बचे हुए दिनों में धनु राशि के लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और आमदनी भी बढ़ सकती है धनु राशि के जातकों के लिए सावन के महीने के बचे हुए दिन बहुत ही शुभ होने वाले हैं और इस राशि को कोई ज़िम्मेदारी के साथ साथ कोई बड़ी तरक्की भी प्राप्त हो सकती है। आपके किसी भी नए काम में पदोन्नति होने वाली है।
इसे जरूर पढ़ें:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें धनु राशि के लोगों के स्वभाव और लव लाइफ के बारे में
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सावन के ये 10 दिन अत्यंत शुभ साबित होंगे। मीन राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होने वाली है। इस दौरान किसी भी नए काम को शुरू करने से आपको अपार सफलता प्राप्त होगी। अगर आप कोई वाहन या कुछ खरीदने की सोच रहे हैं तो आप उसे इस समय में खरीद सकते हैं। ये समय आपके लिए उत्तम है। यदि आप व्यवसाय में है तो किसी योजना या कारोबार के लिए पूर्व में किया गया धन निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए श्रावण मास के बचे हुए दिन बहुत ही शुभ रहेंगे। इस महीने शिव जी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। आपको अपने कर्जों से मुक्ति मिलेगी और आपका बैंक बैलेंस दुरुस्त रहेगा। पेशेवर जीवन के लिहाज से सावन का महीना शुभ रहेगा। माता पिता की सेवा करने से जीवन में खुशियां आएंगी। भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से आपको अत्यंत लाभ की प्राप्ति होगी। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें:Sawan 2022: सावन के बचे हुए 10 दिनों में करें इन चीजों का दान, हो जाएंगे मालामाल
इस प्रकार सावन के बचे हुए दिनों में कुछ भाग्यशाली राशियों की किस्मत पलटने वाली है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों