एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती टाइम्स की 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमने 2020 में टॉप पर रही हैं। इस लिस्ट में उन्होंने दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, और जैकलिन फर्नांडीस जैसी स्टार्स को पीछे छोड़कर यह टाइटल अपने नाम किया है। टाइम्स की लिस्ट में 40 से कम उम्र की उन महिलाओं को शामिल किया गया है, जिन्होंने किसी ना किसी तरह लोगों का दिल जीता था। इस लिस्ट में शामिल होने वाली ये महिलाएं अलग-अलग क्षेत्र से हैं।
पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या किए जाने के बाद रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए गए थे। हालांकि एक्ट्रेस इस दौरान चुप रहीं थीं, कभी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट तो कभी अपनी टीशर्ट पर लिखे शब्दों से लोगों के सामने दिल की बात रखने की कोशिश की। वहीं टॉप मोस्ट डिजायरेबल वुमेन बनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लेकर लगातार कमेंट कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती के बाद दूसरे नंबर पर मिस यूनिवर्स 2020 की तीसरी रनरअप एडलिन कैस्टेलिनो हैं। आइए जानते है टॉप 20 में किन-किन लोगों को नाम शामिल हैं।
रिया चक्रवर्ती इन सेलेब्स को छोड़ा पीछे
- रिया चक्रवर्ती
- एडलिन कैस्टेलिनो
- कियारा आडवाणी
- दीपिका पादुकोण
- कैटरीना कैफ
- जैकलिन फर्नांडीस
- अनुप्रिया गोएंका
- रूही सिंह
- आवृति चौधरी
- श्रद्धा कपूर
- तारा सुतारिया
- त्रिधा चौधरी
- रकुल प्रीत सिंह
- यामी गौतम
- अदिति राव हैदरी
- एरिका फर्नांडीस
- कृति सेनन
- जान्हवी कपूर
- तृप्ति डिमरी
इसे भी पढ़ें:Gardening Tips: तुलसी के पौधे को कीड़े लगने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे कमेंट्स
इस लिस्ट को जारी किए जाने के बाद लोग लगातार रिया चक्रवर्ती को ट्रोल कर रहे हैं। किसी ने इस लिस्ट को फेक बताया तो कुछ लोग एक्ट्रेस का नाम इस लिस्ट में टॉप पर होने से नाखुश हैं। लोगों ने कमेंट कर बताया कि यह सर्वे पूरी तरह से ग़लत है। एक यूजर ने लिखा- 'रिया चक्रवर्ती 2020 की मोस्ट डिजायरेबल वुमेन? ओएमजी, ये क्या है? कोई व्यक्ति जो मौत के मामले में एक प्राइम सस्पेक्ट है, इस तरह की फैंसी लिस्ट में टॉप पर कैसे हो सकता है। इतनी उलझन, वे किस आधार पर ऐसा रैंडम टाइटल दे सकते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा- सच में? वो किस आधार पर इसे यह टाइटल दे सकते हैं। बता दें कि कई लोग एक्ट्रेस के ट्रेंड होने पर काफ़ी नाराज़ हैं। लोग मीम्स और कमेंट शेयर कर एक्ट्रेस का लगातार मज़ाक़ बना रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:See Pics: इस तरह अपने घर को सजा कर रखती हैं अंकिता लोखंडे
#RheaChakraborty : The Most desirable woman of 2020? Omg, what is this? How could someone who had been a prime suspect in a death case, top such a fancy list? So confused! On what basis do they give such random titles? 🧐
— Ahmed Meeran (@ahmedmeeranoffl) June 7, 2021
When u see Rhea trending
People b like...#RheaChakrabortypic.twitter.com/AhOrrjo5oB
— Kumar (@bhaveshkjha) June 7, 2021
What? Seriously 🙄 On which basis they gave her this tittle?? #RheaChakraborty#MostDesirableWomen2020pic.twitter.com/DpCpZVExrl
— Kritiii (@BeatrisaAlysa) June 7, 2021
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को होने वाला है एक साल
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल होने में सिर्फ़ कुछ दिन बाक़ी हैं। ऐसे में एक बार फिर से उनसे जुड़ा केस चर्चा में है। हालांकि उनकी मौत के बाद ड्रग्स का एंगल भी सामने आया था, जिसके बाद एनसीबी ने जांच करनी शुरू कर दी थी। इस सिलसिले में एनसीबी ने कई सेलिब्रिटी से पूछताछ की थी और रिया चक्रवर्ती को घेरे में लिया था। यही नहीं इस मामले में मुख्य आरोपी रिया ने अपने कबूलनामे में सुशांत और उनसे जुड़े लोगों को लेकर कई ख़ुलासे किए हैं। अपने बयान में एक्ट्रेस ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह जैसे सेलेब्स का भी नाम लिया था। हाल ही में उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों