हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी का बहुत महत्व माना गया है। इस साल गणेश चतुर्थी का शुभारंभ 19 सितंबर, दिन मंगलवार से हो रहा है। इस उत्सव के दौरान सभी गणेश भक्त अपने-अपने घरों में गणेश प्रतिमा की स्थापना करते हैं। दस दिनों तक गणेश जी की विधिवत पूजा-आरधना की जाती है। गणेश जी को उनके प्रिय व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।
गणेश जी की प्रिय वस्तुएं की बता करें तो खाने में मोदक और पुष्प में लाल फूल उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है। वहीं, गणेश जी को जो सर्वाधिक प्रिय है वह ही मूषक यानी कि चूहा। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के इन 10 दिनों के दौरान अगर आपको छोह दिख जाए तो इसके कई शुभ परिणाम हो सकते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
इस बात की जानकारी तो सभी को है कि श्री गणेश भगवान चूहे की सवारी करते हैं और चूहे आमतौर पर घरों में मिल ही जाते हैं। हालांकि, कोई नहीं चाहता है कि चूहे घर में नजर आएं मगर गणेश उत्सव के दौरान अगर चूहा घर पर दिख जाए, तो क्या करना चाहिए? यह प्रश्न कई लोगों के मन में होता है।
तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि यदि गणेश उत्सव के दौरान आपको घर पर चूहा दिख जाए, तो इससे आपको क्या संकेत मिलते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- घर में खटमल दिख जाएं तो समझ लें घटने वाली है यह घटना
गणेश चतुर्थी के दिन चूहा देखने का मतलब?
गणेश चतुर्थी के दिन यदि आपको चूहा घर पर नजर आ जाए, तो उसे मारने की जगह आपको घर से भगाने के उपाय करने चाहिए। दरअसल, गणेश जी को बुद्धि का देवता माना गया है, मगर घर में चूहे की उपस्थिति परिवार के सदस्यों की बुद्धि भ्रष्ट होने का संकेत देती है। दरअसल, चूहे को नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। गणेश चतुर्थी के दिन यदि चूहा नजर आ जाए, तो यह अशुभ होता है।
वहीं आपको गणेश चतुर्थी के दिन चूहा घर से बाहर जाते हुए दिखे, तो इसे शुभ संकेत मानें क्योंकि चूहा अपने साथ घर की सारी दरिद्रता भी ले जाता है और घर में सुख समृद्धि आती है।
सुबह चूहा देखने से क्या होता है?
यदि आपको आंख खोलते ही सुबह-सुबह चूहा दिख जाए तो यह संकेत है कि उस दिन आपका कोई बहुत ही जरूरी काम बिगड़ने वाला है। इससे आपको यह भी संकेत मिलता है कि उस दिन आप अत्यंत मूर्खतापूर्ण निर्णय लेंगे, जो आपको हानि पहुंचा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ, जानें ज्योतिष एक्सपर्ट की राय
सफेद चूहा दिखने पर क्या होता है?
यदि आपको सफेद चूहा दिख जाए, तो यह शुभ होता है। सफेद चूहे को सकारात्मक माना गया है और इससे घर में आ रहे संकट दूर होते हैं। इतना ही नहीं, धन की कमी भी सफेद चूहा देखने पर दूर होती है।
मरा हुआ चूहा देखने से क्या होता है?
सुबह-सुबह आपको घर पर ही मरा हुआ चूहा मिल जाए, तो यह भी अशुभ है। चूहा गणेश जी की सावारी होता है। यदि चूहा मरा हुआ घर पर पाया जाए, तो यह संकेत है कि भगवान गणपति आपसे रुष्ट हैं। यदि ऐसा हो तो आपको गणपति को प्रसन्न करने के ज्योतिषीय उपाय करने चाहिए।यदि घर पर गणेश जी की स्थापना की हो और उस दौरान मरा हुआ चूहा नजर आ जाए, तो आपको गणेश जी के 11 व्रत रखने चाहिए।
पैर पर चूहा चढ़ने से क्या होता है?
यदि आपके पैरों पर चूहा चढ़ जाए तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति की बुद्धी तेज होती है और वह जो भी निणर्य लेता है, वह बहुत ही लाभकारी साबित होते हैं।
पैर पर चूहा चढ़कर यदि काट ले, तो यह अशुभ संकेत है क्योंकि इससे जातक के अंदर अज्ञानता का समावेश होता है और वह कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाता है। ऐसे में गणेश जी की अराधना करनी चाहिए।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों