प्रियंका ने निक का खास अंदाज में बनाया जन्‍मदिन, सरेआम किया कुछ ऐसा कि देखते रह गए लोग

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में मनाया अपने मंगेतर निक जोनस का जन्‍मदिन, तस्‍वीरें देखें। 

Priyanka chopra celebrates her fiancé nick jonas birthday in different style

आजकल प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों से हट हट ही नहीं रही हैं। कभी अपनी फिल्‍मों की वजह से तो कभी अपने रिलेशनशिप की वजह से वह लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हालही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनस से इंगेजमेंट की है। प्रियंका और निक की इंगेजमेंट को काफी हाईलाइट किया गया था। तब से प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस को हर कोई फॉलो कर रहा है और उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। फिलहाल इस वक्‍त प्रियंका कैलिफॉर्निया में हैं। यहां वह अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस का बर्थ डे सेलीब्रेट करने के लिए आई हैं।

Priyanka chopra celebrates her fiancé nick jonas birthday in different style

26 वर्ष के हो गए हैं निक जोनस

प्रियंका के मंगेतर निक जोनस की उम्र को लेकर पहले भी लोगों में कफी उत्‍साह देखने को मिला था। गौरतलब है कि प्रियंका के बॉयफ्रेंड निक जोनस अपने मंगेतर से 11 वर्ष छोटे हैं और 16 सितंबर को वह 26 वर्ष के हो गए हैं। अपने बॉयफ्रेंड के बर्थ डे को खास बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा खुद ही कैकैलिफॉर्निया पहुंच गईं। निक जोनस कैलिफॉर्निया के एंजल स्‍टेडियम में पहले से ही मौजूद थे। प्रियंका यहां जैसे ही पहुंची उन्‍हें से सबके सामने ही अपने मंगेतर निक को किस कर लिया। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने स्‍टेडियम में ही अपने बॉयफ्रेंड का केक कट करवाया और सेलिब्रेशन किया।

Priyanka chopra celebrates her fiancé nick jonas birthday in different style

इंस्‍टाग्राम पर निक ने शेयर की तस्‍वीरें

निक ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी बर्थ डे के सेलीब्रेशन की तस्‍वीरें शेयर की हैं। एक तस्‍वीर में निक ने लिखा है ‘बर्थ डे वीक बिगंस’ वहीं कुछ तस्‍वीरें प्रियंका ने भी अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्‍वीर में प्रियंका स्‍टेडियम में ही बहुत सारे लोगों के बीच में हैं और निक भी उनके साथ दिख रहे हैं। तस्‍वीरों के साथ सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा केक के साथ स्‍टेज पर चढ़ रही हैं और निक को बर्थ डे की बधाई दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई

बीती अगस्‍त में ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मुंबई में प्रियंका चोपड़ा के घर पर इंगेजमेंट की थी। इससे पहले एक सिपंल से समारोह में दोनों का रोका हुआ था और फिर शाम को इंगेजमेंट पार्टी। प्रियंका और निक एक दूसरे को काफी दिनों से डेट कर रहे थे। मगर ऑफीशियली दोनों ने रिलेशनशिप के लिए कुछ भी नहीं कहा था। मगर श्‍लोका मेहता और आकाश अंबानी की संगाई में वह जब निक जोनस और उनकी फैमिली के साथ शामिल हुईं तो सभी को हिंट मिल गया कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। इसके बाद प्रियंका ने लेट नहीं की और निक के साथ सगाई कर ली। प्रियंका ने इंडियन रिति-रिवाज के साथ निक जोनस के साथ अपना रिश्‍ता पक्‍का किया। प्रियंका ने अपनी संगाई के फंक्‍शन में बेहद खास लोगों को इनवाइट किया था। वैसे प्रियंका और निक जोनस शादी कब कर रहे हैं इस बारे में अभी दोनों ने ही कोई खुलासा नहीं किया है। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा ईंग्लिश फिल्‍म ‘द स्‍काई इज पिंक’ के पहले शिड्यूल की शूटिंग कर चुकी हैं और अब उनका प्‍लान निक के साथ दुनिया भर की सैर करना है।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP