राजस्थान के जोधपुर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं।29 नवंबर को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी का कार्यक्रम होने वाला है। इसके लिए प्रियंका और निक जोनस की फैमिली के सदस्य भी जोधपुर पहुंच गए हैं। HerZindagi.com की टीम ने जोधपुर पहुंचे बरातियों और घरातियों से बात करने की कोशिश की और जाना कि वह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर कितने एक्साइटेड हैं।
प्रियंका चोपड़ा के चाचा की बेटी परिणिति चोपड़ा भी जोधपुर पहुंच चुकी हैं और अपनी बड़ी बहन की शादी को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। अपने प्रिवियस इंटरव्यूज में परिणिति चोपड़ा इस बात की पुष्टी भी कर चुकी हैं कि वह अपनी मिमि दीदी यानी प्रियंका चोपड़ा की शादी में 5 अलग-अलग डांस परफॉर्मेंस देंगी। फिलहाल वह इस वक्त जोधपुर पहुंच चुकी हैं। परिणिति मुंबई से सीधे जोधपुर पहुंची हैं और वह अकेले ही जोधपुर आई हैं। जोधपुर एअरपोर्ट पर जब उनसे पूछा गया कि वह अपनी सिस्टर को लेकर कितना एक्साइटेड हैं तो उन्होंने जवाब तो नहीं दिया मगर उनके चेहरे की मुस्कुराहट बता रही थी वह इस शादी से बहुत खुश हैं।
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी जोधपुर पहुंच चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अपनी मम्मी का साथ कभी नहीं छोड़तीं मगर जब से निक जोनस और उनकी फैमिली इंडिया आई है तब से प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और उनकी फैमिली के इर्द गिर्द ही नजर आ रही हैं। इसलिए मधु चोपड़ा को अकेले ही मुंबई से जोधपुर आना पड़ा। मधु चोपड़ा के साथ उनके बेटे सिद्धार्थ नजर आए।
फेमस कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े को कौन नहीं जानता। बॉलीवुड कोरियोग्राफर्स में गणेश प्रियंका के फेवरेट हैं और इसी लिए अपनी संगीत सेरिमनी के लिए प्रियंका ने गणेश हेगड़े डांस स्टेप सीखे। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी संगीत सेरिमनी में कथक करेंगी और देशी गर्ल सॉन्ग पर अपनी मम्मी के साथ डांस करेंगी। एअरपोर्ट पर जब यह बात गणेश से पूछी गई कि प्रियंका की शादी में क्या खास है तो उन्होंने जवाब दिया कि, 'सब कुछ खास और नया है। आप लोग जब यह सब कुछ देख पाएंगे तो आप लोगों को भी बहुत अच्छा लगेगा।'
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में है। इस पैलेस में आम लोग तो घुस ही नहीं सकते मगर शादी में जो महमान आए हैं उन्हें भी एंट्री आईकार्ड से ही मिलेगी। इतना ही नहीं उम्मेद भवन पैलेस का म्यूजियम भी 29 से 4 तारीख तक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। महल के आसापस कुछ दूर तक टाइट सिक्योरिटी है। प्रियंका की शादी को जितना प्राइवेट बनाया जा सकता है उतना प्राइवेट बनाने की कोशिश की जा रही है।
प्रियंका और निक जोनस 29 नवंबर को सुबह ही जोधपुर पहुंच चुके हैं और उनका सामान भी उनके साथ जोधपुर पहुंच चुका है। अगर केवल सामान की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा का ट्रक भर कर सामान उम्मेद भवन पैलेस पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका का मेकअप और हेयर एक्सेसरी का सामान ही 28 नवंबर को ही जोधपुर पहुंच गया था। इस सामान को कैरी करने में ही पुरा एक ट्रक लग गया था। वहीं 29 नवंबर को जब प्रियंका और निक जोधपुर पहुंचे तो दोनों के सामन से एक और ट्रक भर गया।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।