Navratri Special: त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं ये भोजपुरी देवी गीत

26 सितंबर से नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। इन भोजपुरी गीतों को सुनकर आप अपनी पूजा और भी खास बना सकते हैं।  

navratri songs

नवरात्रि की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही वक्त बचा है। नवरात्रि हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। नवरात्रि को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है।नवरात्रि के दौरान शक्ति की देवी मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में नवरात्रि के 9 दिन आप भोजपुरी के कुछ देवी गीत सुनकर त्योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं।

गंगा जी नहईबो ऐ मईया

इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। यह गाना पिछले साल रिलीज हुई थी। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं। इस गाने को अब तक करोड़ो लोग देख चुके हैं।

झूला झूल मैया मोर

इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। खेसारी के इस गाने को दर्शको की और से काफी पंसद किया जा रहा है। झूला झूल मैया मोर' सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड भी हो रहा था। भक्ति गानों में यह गाना सबसे ज्यादा लोकप्रिय गाना है।

इसे भी पढ़ें :आज भी याद किए जाते हैं हिंदी सिनेमा के ये पुराने गीत, आप भी जानिए

गजब रूप सुहावन लागे दुर्गा माई के

खेसारी लाल यादव ने इस गीत को गाया है, बता दें कि दर्शकों ने इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया है। इस गीत को फैन्स ने बेशुमार प्यार दिया है। सोशल मीडिया पर भी इस गानों को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :शादी में इन गानों पर करें दमदार कपल डांस परफॉर्मेंस

छोटी-मुटी सुनर बिटुईया

इस गाने को दर्शकों की और से काफी प्यार मिला था। इस नवरात्रि आप इस गाने को सुन सकते हैं। भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का भोजपुरी नवरात्रि गीत भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हुआ था।

निमिया के डाढ़ी मैया

सिंगर भरत शर्मा व्यास का एक गाना दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस नवरात्रि में उनके आवाज में ये गाना सुनकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इस गाने में कई अन्य सिंगर जैसे मनोज तिवारी, पवन सिंह, काजल राघवानी, राकेश मिश्रा ने अपनी आवाज दी है।

ये पांचों गानें नवरात्रि के समय आप सुन सकते हैं। इनमें बाकायदा डांस स्टेप भी की जा सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP