
हिंदू पौराणिक कथाओं और धर्म शास्त्रों में कुछ ऐसे चरित्रों का वर्णन है जिनकी खूबियां आज भी लोगों को आकर्षित करती हैं। ऐसे ही पौराणिक कथाओं और ग्रंथों में महिलाओं की खूबसूरती को लेकर भी कई बातें बताई गई हैं।
महाभारत और रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों में कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताया गया है जिनकी खूबसूरती आज भी दुनिया के लिए मिसाल मानी जाती है। दरअसल उस काल की ये खूबसूरत महिलाएं इन पौराणिक ग्रंथों की मुख्य पात्र के रूप में भी सामने आती हैं।
यूं कहा जाए कि इन ग्रंथों की पूरी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। कुछ दिनों पहले हमने महाभारत ग्रन्थ की सबसे खूबसूरत महिलाओं के बारे में बताया था और आज हम आपको रामायण की उन महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इर्द-गिर्द पूरे रामायण ग्रंथ की कहानी केंद्रित है।

रामायण ग्रन्थ के अनुसार अहिल्या सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक थीं और स्वयं ब्रह्मा जी उन्हें शुद्ध रचनात्मक ऊर्जा को ढालकर बनाया था। पौराणिक कथाओं की मानें तो ब्रह्मा जी ने उर्वशी के अभिमान और अहंकार को तोड़ने के लिए उसे पानी से सबसे सुंदर महिला के रूप में बनाया।
उनकी सुंदरता ऐसी थी कि देवराज इंद्र उनकी खूबसूरती पर मोहित हो गए और उन्होंने अहिल्या के पति ऋषि गौतम का रूप धारण करके छल से उसे हासिल करना चाहा। लेकिन जब इंद्र की सच्चाई सामने आई तब ऋषि के श्राप से इंद्र को कुरूप बना दिया गया और अहिल्या को एक पाषाण शिला में बदल दिया गया। बाद में प्रभु श्री राम ने उनका रूप वापस लाने में मदद की।
इसे जरूर पढ़ें: आखिर कौन थीं महाभारत काल की 5 सबसे खूबसूरत स्त्रियां, जिनकी एक झलक के लिए भी तरसते थे लोग

माता सीता की छवि से भला कौन अंजान है। रामायण काल में सीता माता को सबसे खूबसूरत स्त्रियों में से माना जाता है। माता सीता लक्ष्मी जी का अवतार थीं और प्रभु श्री राम की पत्नी थीं, जिन्हें विष्णु जी का अवतार माना जाता है।
माता सीता (माता सीता के जन्म की कहानी) की खूबसूरती इतनी ज्यादा थी कि रावण ने उन्हें छल से अपहरण करके लंका में कैद कर लिए। माता सीता की खूबसूरती इतनी ज्यादा थी कि आज भी उनकी खूबसूरती की बातें होती हैं।
रामायण में वर्णित सीता माता के मनमोहक सौंदर्य की तुलना में अगर कोई महिला थी तो वह सभी राक्षसों के स्वामी रावण की पत्नी थी। उसकी सुंदरता दानव जाति की किसी भी अन्य महिला से तो बेजोड़ थी ही और उस काल की भी सबसे खूबसूरत महिलाओं में से थी। दरअसल यही एक वजह थी कि रावण ने उन्हें अपनी पटरानी बनाया था क्योंकि वो सबसे खूबसूरत महिला थीं।

कैकई को भी रामायण काल की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक की उपाधि मिली थी। वो राजा दशरथ की तीन पत्नियों में से सबसे छोटी थीं। उनकी खूबसूरती और हुनर को देखकर अयोध्या के महाराजा और प्रभु श्री राम के पिता दशरथ ने उन्हें अपनी रानी बनाया था।
देवासुर संग्राम में केकई ने दशरथ की राक्षसों से रक्षा की और तब महाराजा ने उन्हें 3 वचन मांगने को कहा। आगे चलकर केकई ने श्री राम के वनवास के रूप में उनमें से एक वचन मांगा और उसी वचन को पूरा करने राम को वनवास जाना पड़ा।
इसे जरूर पढ़ें: Ramayan Interesting Facts: अपने हाथों से लिखी रामायण को जब हनुमान जी ने समुद्र में दिया था फेंक
हिंदू महाकाव्य रामायण में तारा किष्किंधा की रानी और वानर राज बाली की पत्नी के रूप में प्रसिद्ध थीं। तारा को रामायण में एक अप्सरा के रूप में वर्णित किया गया है, जो दूध सागर के मंथन से निकली थीं।
ऐसा माना जाता है कि तारा असल में बाली के भाई सुग्रीव की पत्नी थीं और बाली ने छल से उसे अपनी पत्नी बना लिए था। लेकिन जब प्रभु श्री राम (प्रभु श्री राम की बहन के बारे में जानें) के साथ बाली का युद्ध हुआ और उसकी मृत्यु हो गई तब सुग्रीव ने पुनः अपनी पत्नी बना लिया।
इस प्रकार रामायण काल की ये महिलाएं अपनी खूबसूरती के लिए मिसाल थीं और उनकी खूबसूरती आज भी याद की जाती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: pinterest.com, wikipedia.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।