Homemade Fertilizer For Mint Plant: अगर आपने भी घर की बालकनी या किचन गार्डन में पुदीने का हरा-भरा पौधा लगा रखा है और आप उसकी ताजी और स्वादिष्ट चटनी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो गर्मी का मौसम आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि तेज धूप और बढ़ती गर्मी पुदीने के नाजुक पौधे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। दरअसल, गर्मी की तेज धूप और गर्म हवाएं पुदीने के पौधे को झुलसा देती हैं। ऐसे में, पुदीने के पौधे को ठंडी खाद देना और उसकी उचित देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। चलिए, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी खास ठंडी खादों के बारे में बताते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप गर्मी में भी अपने पुदीने के पौधे को स्वस्थ और हरा-भरा रख सकते हैं। इसके बाद, आपको हर दिन फ्रेश चटनी का स्वाद मिल सकता है।
गर्मी के मौसम में पुदीने के पौधे को स्वस्थ रखने के लिए आप उसमें कुछ प्राकृतिक और ठंडी खादें डाल सकते हैं। इसके लिए आप दही और एलोवेरा से बनी खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके पौधे को गर्मी के तनाव से बचाने में मदद कर सकती हैं। साथ ही, पौधे को ठंडक पहुंचाने का काम भी कर सकते हैं। इससे आपका पौधा मुरझाने से बच सकता है।
इसे भी पढ़ें- पत्तियों से लद जाएगा गार्डन में लगा पुदीना, बस घर पर बनी इस लिक्विड खाद का करें इस्तेमाल
पुदीने के पौधे को गर्मी से बचाने के लिए उसमें ठंडी खाद डालनाा बेहद जरूरी होता है। एलोवेरा में मौजूद शर्करा और फाइटोकेमिकल्स मिट्टी की उर्वरता बढ़ा सकते हैं और पौधों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। यही नहीं एलो वेरा पौधे के लिए प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में भी काम कर सकता है।
इसके अलावा, पुदीने के पौधे को गर्मी से बचाने के अन्य उपाय दही मिट्टी को नाइट्रोजन और फास्फोरस प्रदान कर सकता है, जो पुदीने के विकास के लिए आवश्यक हैं। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्मजीवों को बढ़ावा दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पुदीने के पौधे में निकल रही हैं छोटी-छोटी पत्तियां, 15 दिनों में डालें यह लिक्विड खाद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।