Tue Mar 31, 2026 | Updated 02:50 PM IST HZ Awards 2026
image

Mahavir Jayanti Date 2026: कब है महावीर जयंती? जानें इस पर्व का खास महत्व

Mahavir Jayanti Kab Hai 2026: महावीर जयंती का त्योहार इस बार कब मनाया जाएगा। इसको लेकर अगर आपको भी कंफ्यूजन है, तो ऐसे में आप आर्टिकल में बताई गई डेट और महत्व के बारे में जानें।
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 15:24 IST

हर साल त्रयोदशी तिथि में महावीर जयंती मनाई जाती है। इस त्योहार को जैन धर्म के लोग आस्था, सयंम और आत्मशुद्धि का पर्व मानते हैं। इसलिए वो हर साल भगवान महावीर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हैं। इस साल यह दिन कब मनाया जाएगा। इसके बारे में आपको आर्टिकल में बताते हैं। साथ ही महावीर जयंती के महत्व के बारे में बताते हैं, ताकि आप भी भगवान महावीर के बारे में विस्तार से जान सके।

कब है महावीर जयंती? (Mahavir Jayanti Kab Hai 2026)

महावीर जयंती का त्योहार बेहद खास होता है। इसे भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रुप में मनाते हैं। इस बार ये 31 मार्च को मनाई जाएगी, जिसमें जैन धर्म के लोग भजन कीर्तन करतें हैं। साथ ही प्रभाव फेरी निकालते हैं। इस दिन मंदिरों में भगवान महावीर के संदेशों की गुणगान किया जाता है। इस बार आप भी 31 मार्च को इस त्योहार को मना सकती हैं।

2 - 2026-03-30T143128.020

महावीर जयंती के महत्व

महावीर जयंती जैन धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन अहिंसा, सत्य, त्याग और करुणा जैसे उनके महान सिद्धांतों को याद करने का अवसर देता है। भगवान महावीर ने लोगों को सभी जीवों के प्रति दया और समानता का संदेश दिया था। इस दिन भक्त मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और उनके उपदेशों का पालन करने का संकल्प लेते हैं।

1 - 2026-03-30T143129.820

इसे भी पढ़ें: महावीर जयंती क्यों मनाई जाती है, जानें इससे जुड़े रोचक फैक्ट

महावीर जयंती हमें सिखाती है कि जीवन में संयम और सादगी अपनाकर हम सच्ची शांति प्राप्त कर सकते हैं। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देता है। साथ ही, यह हमें क्रोध, लोभ और अहंकार जैसी बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देता है। महावीर जी के उपदेश आज भी मानव जीवन को सही दिशा दिखाते हैं। इस दिन दान-पुण्य और सेवा कार्यों का विशेष महत्व होता है। महावीर जयंती हमें एक बेहतर इंसान बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देती है।

महावीर जयंती के दिन आप भी संयम और शांति से इस दिन को मना सकती हैं। साथ ही जीवन में नए उद्देश्य के साथ आगे बढ़ सकती हैं। इससे आपके जीवन में भी अच्छे प्रभाव देखने को मिलेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik/ Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।