महात्मा गांधी की परपोती को 62 लाख की धोखाधड़ी में 7 साल की सजा, यहां पढ़ें पूरा मामला

गांधी जी की परपोती को 7 साल की जेल की सजा हुई है। उन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया। अब ऐसे में पूरा मामला क्या है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
mahatma gandhi great granddaughter ashishlata ramgobin jailed for 7 years in 62 lakh fraud

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लेकिन हाल ही में उनके परिवार से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। महात्मा गांधी की परपोती, आशीष लता रामगोबिन को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में 7 साल कैद की सजा सुनाई गई है। यह मामला 62 लाख यानी कि दक्षिण अफ्रीकी रेंड की धोखाधड़ी से जुड़ा है।

कौन हैं आशीष लता रामगोबिन?

Ashish-Lata-Ramgobin-1

आशीष लता रामगोबिन महात्मा गांधी की परपोती हैं। वह गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट की पूर्व कार्यकारी निदेशक भी रही हैं, जिसकी स्थापना उनके दादा, महात्मा गांधी के बेटे मनिलाल गांधी ने की थी। वह एक मानवाधिकार कार्यकर्ता और पर्यावरणविद के रूप में भी जानी जाती हैं।

आशीष लता रामगोबिन धोखाधड़ी मामला

images (5)

यह घटना 2015 की है जब आशीष लता रामगोबिन ने व्यवसायी एस.आर. महाराज से कथित तौर पर 62 लाख का ऋण लिया था। रामगोबिन ने महाराज को यह यकीन दिलाया था कि उन्हें भारत से गैर-मौजूदा आयात और सीमा शुल्क निकासी के लिए बड़ी रकम की आवश्यकता है।
उन्होंने महाराज को एक जाली खरीद आदेश और चालान भी दिखाया, जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें लिनन के तीन कंटेनर आयात करने थे। रामगोबिन ने महाराज को यह कहकर गुमराह किया कि उन्हें आयात शुल्क और बंदरगाह शुल्क चुकाने के लिए वित्तीय सहायता चाहिए। उन्होंने यह भी वादा किया था कि जब आयात माल मिल जाएगा, तो महाराज को मुनाफे के साथ राशि लौटा दी जाएगी। हालांकि, बाद में यह साफ हो गया कि यह सब एक धोखाधड़ी थी और लिनन का ऐसा कोई आयात होना ही नहीं था।

इसे जरूर पढ़ें - क्या अपार कार्ड नहीं होने पर रुक जाएगी बच्चे की पढ़ाई? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बातें

आशीष लता रामगोबिन को मिली 7 साल की सजा

Ashish-Lata-Ramgobin

लंबी कानूनी कार्यवाही के बाद, डरबन स्पेशलाइज्ड कमर्शियल क्राइम कोर्ट ने आशीष लता रामगोबिन को दोषी ठहराया। न्यायाधीश रोशेन मुनुसाम्य ने अपने फैसले में रामगोबिन को धोखाधड़ी और जालसाजी का दोषी पाया और उन्हें 7 साल कैद की सजा सुनाई।

इसे जरूर पढ़ें - पास कर लिया है NEET एग्जाम, तो डॉक्टर बनने व MBBS करने के लिए ये हैं 5 सस्ते देश

किस बिजनेसमैन ने किया था आशीष लता पर केस?

एस.आर. महाराज दक्षिण अफ्रीका के एक प्रमुख उद्योगपति हैं। उनकी कंपनी का नाम न्यू अफ्रीका अलायंस फुटवियर डिस्ट्रीब्यूटर है। यह कंपनी मुख्य रूप से जूते-चप्पल, कपड़े और लिनन के आयात, बिक्री और निर्माण का काम करती है। इसके अलावा, एस.आर. महाराज की कंपनी लाभ मार्जिन के आधार पर अन्य कंपनियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- @Website

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP