Maha Shivratri Bhojpuri Songs: महाशिवरात्रि पर बजाएं ये 5 बेहतरीन भोजपुरी गाने, भक्तिमय माहौल से गूंज उठेगा घर

Maha Shivratri Bhojpuri Songs: महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। इस मौके पर हर का माहौल भक्तिमय रहता है। भोजपुरी संगीत जगत में महाशिवरात्रि के अवसर पर कई दमदार भक्ति गीत हैं, जो हर साल धमाल मचाते हैं। भोजपुरी के एक से बढ़कर एक महाशिवरात्रि स्पेशल गानों की लिस्ट इस आर्टिकल में दी गई है।
Maha Shivratri Bhojpuri Songs

महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर भोलेनाथ के भक्त उनकी भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आते हैं। इस दिन भक्त भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और भजन-कीर्तन से माहौल को भक्तिमय बना देते हैं। अगर आप भी महादेव की भक्ति में डूबना चाहते हैं, तो आपके लिए भोजपुरी के कुछ शानदार महाशिवरात्रि स्पेशल गानों की लिस्ट यहां दी गई है।

महाशिवरात्रि पर भोजपुरी के कुछ बेहतरीन गाने बजाकर आप अपने घर के माहौल को शिवमय बना सकते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सुपरहिट शिव भक्ति गीत हैं, जो हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर धूम मचाते हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे सुपरस्टार्स के गाए शिवरात्रि स्पेशल गाने भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 भोजपुरी गाने, जो इस महाशिवरात्रि आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए।

महाशिवरात्रि स्पेशल भोजपुरी गाने

bhojpuri song dedicated to lord shiva

पवन सिंह का हर हर शंभू गाना

भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह के गाए हुए भक्ति गीत हमेशा हिट रहते हैं। उनका ‘हर हर शंभू’ गाना महाशिवरात्रि के लिए परफेक्ट चॉइस है। यह गाना सुनते ही मन शिव की भक्ति में रम जाता है।

खेसारी लाल यादव का बम बम बोल रहा है काशी गाना

खेसारी लाल यादव का यह गाना महादेव के भक्तों के बीच काफी मशहूर है। इसकी धुन और बोल आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे। इस गाने में काशी की महिमा का भी वर्णन किया गया है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का भोले बाबा के दीवाना सॉन्ग

भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और सिंगर निरहुआ के इस भक्ति गीत को सुनते ही मन शिव की भक्ति में मग्न हो जाता है। इस गाने की लय और बोल बेहद आकर्षक हैं।

इसे भी पढ़ें-महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाना चाहते हैं बेलपत्र, जानें सही नियम

रितेश पांडे का भोला के बारात गाना

रितेश पांडे की आवाज में गाया गया यह गाना शिव बारात की झलक दिखाता है। महाशिवरात्रि के खास मौके पर यह गाना बजाकर आप पूरे माहौल को भक्तिमय बना सकते हैं।महादेव की महिमा को महसूस करने के लिए इन गानों की धुन पर झूमें और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से अपने घर को भक्तिमय करें।

इसे भी पढ़ें-Maha Shivratri 2025 Puja Niyam: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग के सामने कौन सा दीया जलाएं?

अंकुश राजा का जय जय शिवशंकर गाना

अगर आप जोश से भरपूर कोई गाना सुनना चाहते हैं, तो अंकुश राजा का ‘जय जय शिवशंकर’ बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस गाने को सुनते ही मन में भक्ति की लहर दौड़ जाती है। इस महाशिवरात्रि पर इन भोजपुरी भक्ति गीतों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करके पूरे माहौल को शिवमय बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-महाशिवरात्रि के दिन देश के किन मंदिरों में मिलती है सबसे ज्यादा भीड़, दर्शन से पहले जान लें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP