Wed Apr 1, 2026 | Updated 09:56 PM IST HZ Awards 2026
lucky women hand signs hindi

भाग्यशाली महिलाओं के हाथों में होते हैं ये 5 चिन्ह

महिलाओं के हाथों में यह 5 निशान बताते हैं कि वह कितनी ज्‍यादा किस्‍मत वाली हैं। जानने के लिए पढ़े यह आर्टिकल। 
Editorial
Updated:- 2023-01-02, 20:43 IST

माथे की रेखाएं और हाथों की हथेली पर बने चिन्‍ह आपके जीवन से जुड़े बहुत सारे राज खोलते हैं। जाहिर है, अपने जीवन से जुड़ी बातों को जानने का उत्‍साह सभी के मन में होता है। ऐसे में हाथेली को देखकर बहुत सारी गोपनीय बातों का पता चल जाता है। आज हम आपको महिलाओं की हथेली पर बने कुछ ऐसे चिन्‍हों के बारे में बताएंगे, जो बहुत ही शुभ होते हैं और इनके फल भी बहुत अच्‍छे होते हैं।

lucky women hand and signs in palmistry

त्रिशूल

  • हस्‍तरेखा शास्‍त्र के अनुसार अगर किसी महिला की हथेली में शनि, सूर्य और गुरु पर्वत पर त्रिशूल का निशान होता है। तो वह बहुत ही प्रभावशाली होती है और धनवान होती है।
  • ऐसा कहा जाता है कि त्रिशूल का निशान जिस महिला के हाथ पर होता है उस पर भगवा विष्‍णु की अपार कृपा होती है।
  • अगर भाग्‍य रेखा पर त्रिशूल का निशान होता है तो ऐसी महिलाओं को समाज में बहुत सम्‍मान मिलता है।

रथ

जिन महिलाओं के हाथों में रथ का चिन्‍ह होता है, उनका जीवन किसी राजा से कम नहीं होता है। ऐसी महिलाओं को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती हैं और सारी सुख सुविधाएं मिलती हैं। इतना ही नहीं, जिन महिलाओं के हाथों में रथ का निशान होता है उनका दांपत्‍य जीवन भी बहुत अच्‍छा होता है।

मंदिर

  • जिस महिलए के हाथों में रथ का निशान होता है, वह धार्मिक स्‍वभाव की होती हैं। ऐसी महिलाएं बहुत ही मीठी वाणी बोलती हैं और दूसरों को जल्‍दी प्रभावित कर लेती हैं।
  • धन और यश की इन्‍हें कोई कमी नहीं होती है बावजूद इसके यह महिलाएं बहुत ही नर्म स्‍वभाव की होती हैं और अभिमानी नहीं होती हैं।

lucky women hand

स्‍वास्तिक

  • हाथों पर स्‍वास्तिक का निशान आपके भाग्‍य को मजबूत बनाता है और आप जिस क्षेत्र से जुड़ी होती हैं वहां आपको सफलता दिलाता है।
  • यह निशान इस बात का संकेत देता है कि आपको जीवन में कभी भी आर्थिक समस्‍याओं से नहीं जूझना पड़ेगा और दिन दूनी रात चौगनी तरक्‍की करेंगी।
  • हथेली पर गुरु पर्वत पर यदि स्‍वास्तिक का निशान है तो यह बहुत ही शुभ माना गया है। इसका अर्थ होता है कि आप जीवन में जिस चीज की इच्‍छा रखेंगी वह पूरी हो जाएगी।

शंख

  • यह एक चमत्‍कारी निशान होता है और आमतौर पर यह हाथों की उंगलियों पर पाया जाता है। किसी की हर उंगली पर शंख का निशान होता है तो किसी की किसी एक उंगली पर होता है। महिलाओं के हाथो पर शंख का निशान यानि देवी लक्ष्‍मी की उन पर अपाकर कृपा होना होता है।
  • शंख का चिह्न यदि हथेली के बीच में है तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी महिलाएं बहुत ही किस्मत वाली होती हैं, इन्‍हें जीवन में भरपूर पैतृक संपत्ति मिलती है।
  • शुक्र पर्वत पर शंख का निशान होना भी शुभ फल होते हैं। ऐसी महिलाएं जीवन में बहुत कमाती हैं और अपने ऊपर खर्च भी बेशुमार करती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।