herzindagi
 purnima dates in hindi

Purnima Dates 2023: नोट करें मई से दिसंबर तक की पूर्णिमा तिथि की पूरी लिस्ट

हिन्दू धर्म में  पूर्णिमा तिथि का अत्यंत महत्व है। पूर्णिमा तिथि को पुण्यदायी माना जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं मई से दिसंबर तक की पूर्णिमा तिथियों के बारे में।  
Editorial
Updated:- 2023-05-05, 11:02 IST

May Se December Tak Ki Sabhi Purnima Tithi: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्त्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। हालांकि इस साल अधिकमास होने के कारण 13 पूर्णिमा तिथि पड़ेंगी।

मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और भगवान के ध्यान का अत्यधिक लाभ मिलता है। इस दिन श्रीसत्यनारायण की व्रत कथा का पाठ करना भी शुभ माना गया है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं मई से जून तक की पूर्णिमा तिथियों का बारे में।

मई पूर्णिमा तिथि 2023 (May Purnima Dates 2023)

बुद्ध पूर्णिमा या वैशाख पूर्णिमा

तिथि: 5 मई, दिन शुक्रवार

समय: 4 मई, दिन गुरुवार को रात 11 बजकर 44 मिनट से 5 मई, दिन शुक्रवार को रात 11 बजकर 4 मिनट तक

purnima vrat

जून पूर्णिमा तिथि 2023 (June Purnima Dates 2023)

देव स्नान पूर्णिमा

तिथि: 4 जून, दिन रविवार

समय: 3 जून, दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 17 मिनट से 4 जून, दिन रविवार को सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक

यह भी पढ़ें:Ekadashi 2023 List: मई से दिसंबर 2023 तक जानें सभी एकादशी तिथियां

जुलाई पूर्णिमा तिथि 2023 (July Purnima Dates 2023)

गुरु पूर्णिमा या आषाढ़ पूर्णिमा

तिथि: 3 जुलाई, सोमवार

समय: 2 जुलाई, दिन रविवार (रविवार को न करें ये काम) रात 8 बजकर 21 मिनट से 3 जुलाई, दिन सोमवार को शाम 5 बजकर 8 मिनट तक

अगस्त पूर्णिमा तिथि 2023 (August Purnima Dates 2023)

श्रावण पूर्णिमा

तिथि: 1 अगस्त, दिन मंगलवार

समय: 31 जुलाई, दिन सोमवार को रात 3 बजकर 52 मिनट से 1 अगस्त, दिन मंगलवार को रात 12 बजकर 1 मिनट तक

श्रावण पूर्णिमा व्रत

तिथि: 30 अगस्त, दिन बुधवार

समय: 30 अगस्त, दिन बुधवार को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से 31 अगस्त, दिन गुरुवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक

सितंबर पूर्णिमा तिथि 2023 (September Purnima Dates 2023)

भाद्रपद पूर्णिमा

तिथि: 29 सितंबर, दिन शुक्रवार

समय: 28 सितंबर, दिन गुरुवार को शाम 6 बजकर 49 मिनट से 29 सितंबर, दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजकर 27 मिनट तक

अक्टूबर पूर्णिमा तिथि 2023 (October Purnima Dates 2023)

शरद पूर्णिमा

तिथि: 28 अक्टूबर, दिन शनिवार

समय: 28 अक्टूबर, दिन शनिवार को सुबह 4 बजकर 17 मिनट से 29 अक्टूबर, दिन रविवार को रात 1 बजकर 54 मिनट तक

यह भी पढ़ें:कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय

नवंबर पूर्णिमा तिथि 2023 (November Purnima Dates 2023)

कार्तिक पूर्णिमा

तिथि: 27 नवंबर, दिन सोमवार

समय: 26 नवंबर, दिन रविवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से 27 नवंबर, दिन सोमवार (सोमवार के उपाय) को दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक

prunima vrat in

दिसंबर पूर्णिमा तिथि 2023 (December Purnima Dates 2023)

मार्गशीर्ष पूर्णिमा

तिथि: 26 दिसंबर, दिन मंगलवार

समय: 26 दिसंबर, दिन मंगलवार को सुबह 5 बजकर 47 मिनट से 27 दिसंबर, दिन बुधवार को सुबह 6 बजकर 3 मिनट तक

तो ये थी मई से दिसंबर तक की सभी पूर्णिमा तिथियां। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।