
अधिकतर लोग सरकारी नौकरी के बारे में बात करते हैं। सरकारी नौकरी के लिए काफी सारे आवेदन दिए जाते हैं और लोग बाकायदा इसकी कोचिंग लगाते हैं। सरकारी नौकरी के कई फायदे हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था की बात करें तो सरकारी नौकरी आपको एक सेफ्टी और सिक्योरिटी स्टेटस भी प्रदान करती है। कई लोग इनका आवेदन भरते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत सरकार की ओर से सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि इंटर्नशिप भी मुहैया करवाई जाती है। आज हम आपको भारत सरकार द्वारा करवाई जाने वाली पेड इंटर्नशिप के बारे में बताएंगे। ये सभी प्रोग्राम केंद्र सरकार के अंतर्गत आते हैं।


अन्य सेंट्रल गवर्नमेंट डिपार्टमेंट्स की तरह RBI की तरफ से भी पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम चलाया जाता है और इसके लिए ऐसे स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं जो इकोनॉमिक्स, बैंकिंग या फाइनेंस जैसी किसी फील्ड से हों। ऐसे कैंडिडेट्स जो PhD या किसी ऐसी ही डिग्री या रिसर्च के लिए स्टडी कर रहे हों वो इसके लिए उपयुक्त कैंडिडेट माने जाएंगे।
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में इंजीनियरिंग का भी एक सेक्शन होता है जिसमें B.Tech और B.E वाले कैंडिडेट्स तभी इंटर्नशिप का हिस्सा बन सकते हैं जब वो कंप्यूटर की जानकारी या फिर डेटा एनालिसिस के साथ इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिकल साइंस या फिर फाइनेंस की जानकारी भी रखते हों।
इसे जरूर पढ़ें- इंस्टाग्राम पर कैसे बनाएं Reels, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

ये इंटर्नशिप करने के लिए दो महीने का ड्यूरेशन होता है और ये या तो जून या फिर जुलाई में शुरू होती है। मंथली ग्रांट 10000 रुपए की होती है और [email protected] वेबसाइट पर एप्लीकेशन फॉर्म जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, जाने क्या है इन स्कूलों में खास

RBI की तरह ही फाइनेंस मिनिस्ट्री में भी इंटर्नशिप प्रोग्राम हो सकता है। इसके लिए फाइनेंस और मैनेजमेंट करने वाले वो लोग चुने जाते हैं जो पूरे 5 साल का कोर्स कर रहे हैं। ये 4थे या 5वें साल में अप्लाई की जा सकती है और इसकी ड्यूरेशन 2 से 6 महीने की होती है। इसमें भी स्टूडेंट्स को 10 हज़ार रुपए प्रति माह की सैलरी मिलती है। स्टूडेंट्स को अपना सीवी Ministry of Finance को पोस्टल सर्विस के जरिए भेजना होता है।

भारत सरकार के अन्य इंटर्नशिप प्रोग्राम्स भी होते हैं जैसे कम्पटीशन कमिशन इंटर्नशिप प्रोग्राम, महिला एवं बाल विकास मिनिस्ट्री इंटर्नशिप प्रोग्राम, मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर इंटर्नशिप प्रोग्राम्स आदि जिसमें इंटर्नशिप की ड्यूरेशन और कैंडिडेट की एलिजिबिलिटी के आधार पर ही स्टाइपेंड दी जाती है। ये इंटर्नशिप प्रोग्राम्स काफी अच्छे होते हैं और सभी के बारे में आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।
नोट: ये सारी जानकारी pmjandhanyojana.co.in की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है। आपको इनके बारे में और डिटेल्स वहां से मिल जाएंगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

ये इंटर्नशिप 6 महीने के लिए होती है और ये दो अलग-अलग सेशन में की जाती है। पहली जनवरी में शुरू होती है और दूसरी जुलाई में। इस इंटर्नशिप का हिस्सा बनने के लिए लोगों को 5 महीने पहले से अपना रेज्यूमे भेजना होता है।
इस इंटर्नशिप में 35000 रुपए महीने तक पैसे मिल सकते हैं।
कैसे अप्लाई करें- [email protected] पर जाकर अपनी डिटेल्स भरनी होंगी।

प्लानिंग कमीशन को बदलकर नीति आयोग कर दिया गया था और ये डिपार्टमेंट कई तरह के इंटर्नशिप प्रोग्राम्स में दिलचस्पी रखता है। ये डिपार्टमेंट कई सारी इंटर्नशिप प्लान करता है और अलग-अलग सरकारी डिपार्टमेंट्स में ये की जाती हैं। नीति आयोग की इंटर्नशिप के लिए किसी खास सेक्शन के लोगों के लिए ही निर्धारित नहीं है। कोई भी इंसान जो अंडर ग्रैजुएट, पीजी या रिसर्च कोर्स कर रहा हो वो अप्लाई कर सकता है।

नीति आयोग की इंटर्नशिप 6 हफ्तों से लेकर 3 महीने तक चल सकती है और वो कैंडिडेट्स जो इसमें अप्लाई करना चाहते हैं वो हर महीने के शुरुआती 10 दिनों में अप्लाई कर सकते हैं।
हर कैंडिडेट को नीति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर NITI Aayog internship program की जानकारी मिल जाएगी और वहां एप्लिकेशन डाली जा सकती है।

ये भारत सरकार की इंटर्नशिप भारत और अन्य देशों के साथ अच्छे राजनयिक रिश्ते बनाने के लिए की जाती है। इसमें कैंडिडेट्स को विदेशों में डेलिगेट्स की तरह भी भेजा जाता है। इस इंटर्नशिप में हिस्सा लेने का मौका जिन्हें भी मिलता है उन्हें फॉरेन पॉलिसी सीखने की सुविधा मिलती है।
इसके लिए कोई भी ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट स्टूडेंट या रिसर्च कैंडिडेट अप्लाई कर सकता है। बस ध्यान ये रखना होगा कि वो ऑफसाइट कैंडिडेट होना चाहिए यानि वो कहीं भी काम करने में सक्षम हो।

ये 1 महीने से 6 महीने के बीच कभी भी हो सकती है और विदेश मंत्रालय की तरफ से सिर्फ 30 एप्लिकेशन ही सिलेक्ट की जाती हैं। जिन्हें इसके लिए अप्लाई करना है वो कभी भी अप्लाई कर सकते हैं और अगर आपको आपके सिलेक्शन की गुंजाइश बढ़ानी है तो सिलेक्शन से 1 महीने पहले अपना आवेदन भरें।
इसमें पेमेंट नहीं दी जाती, लेकिन कैंडिडेट्स को विदेश तक जाने का मौका मिल सकता है। सभी कैंडिडेट्स को उनके कॉलेज या यूनिवर्सिटी से अप्रूवल लेना होगा और आपको 3 लीगल आईडी प्रूफ के साथ-साथ [email protected] और [email protected] जैसी दो वेबसाइट्स पर जाना होगा।

अगर आप फॉरेन ट्रेड और कॉमर्स में इंटरेस्टेड हैं तो डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेड की इंटर्नशिप कर सकते हैं। ये इंटर्नशिप सिर्फ लॉ स्टूडेंट्स के लिए ही है जो अपने फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं। हालांकि, कुछ मामलों में फाइनेंस और इकोनॉमिक्स वाले स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए दो इंटर्नशिप सेशन्स होते हैं और आप किसी में भी अप्लाई कर सकते हैं।

ये इंटर्नशिप दो महीने के लिए होती है और इसमें कैंडिडेट्स को 10000 रुपए मिलते हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दे सकते हैं।

सभी कंपनियां जो देश और विदेश में डील करती हैं उनके लिए ट्रेड और कॉर्पोरेट रूल्स बनाना भी भारत सरकार का काम है और ऐसे में इंटर्नशिप इस डिपार्टमेंट में भी होती है। वो सभी कैंडिडेट्स जो पोस्ट ग्रेजुएशन और रिसर्च आधारित कोर्स करते हैं वो कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री का हिस्सा हो सकते हैं। इसके लिए IT, मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, लॉ, फाइनेंस या स्टूडेंट जो बी.टेक कंप्यूटर साइंस के फाइनल इयर में हैं वो ही अप्लाई कर सकते हैं।