National Siblings Day: क्या आप जानती हैं इन फेमस बॉलीवुड सेलेब्स के भाई-बहनों के बारे में?

बॉलीवुड सेलेब्स के भाई-बहनों भले ही उतने पॉपुलर नहीं हैं, लेकिन उनकी जिंदगी भी काफी एक्साइटिंग होती है। तो आइए ऐसे ही कुछ चर्चित सेलेब्रिटीज के भाई-बहनों के बारे में।

aishwarya brother vivek oberoi sister priyanka chopra brother main

एक ही फैमिली में पैदा होने वाले बच्चों की जिंदगी एक जैसी नहीं होती। कोई अपनी कामयाबी और शोहरत के बल पर हर जगह चर्चित हो जाता है तो वहीं उसके भाई-बहन की जिंदगी उनसे उलट सामान्य लोगों जैसी ही रहती है। बॉलीवुड स्टार्स की बात करें तो इनकी लाइफ भी इससे कुछ अलग नहीं है। ऐसे बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जिनकी रिलेशनशिप्स, फैशन, ट्रेवल, फूड हैबिट्स आदि के बारे में आप सबकुछ जानते हों, लेकिन शायद आप इनके भाई-बहनों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हों।

सेलेब्रिटीज की जिंदगी ऊपर से जितनी तड़क-भड़क वाली नजर आती है, करीब से देखने पर उसमें भी उतनी ही तरह की चुनौतियां नजर आती हैं। सेलेब्रिटी होने की भी कुछ कीमतें चुकानी पड़ती है, सेलेब्स लगातार अपने फैन्स और मीडिया की नजरों में चढ़े रहते हैं, कभी उनके काम को बढ़-चढ़कर तारीफें मिलती है, तो वहीं उनका काम पसंद नहीं आने पर तीखे कमेंट्स भी सुनने को मिलते हैं। ऐसे में सेलेब्रिटी की जिंदगी जीना भी अपने आप में एक बड़ा चैलेंज होता है, शायद यही वजह है कि सेलेब्रिटीज के कुछ भाई-बहन शो-बिज की दुनिया से दूर खुद में मस्त रहते हैं और अपने काम और प्रोफेशन को उसी तरह एंजॉय करते हैं, जैसे कि आम इंसान। तो आइए ऐसे ही कुछ फेमस सेलेब्स के भाई-बहनों के बारे में, जिनके बारे में आपने बहुत कम सुना और देखा होगा।

शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख

shahrukh khan gauri khan aaryan khan suhana khan shahnaz lalarukh inside

आपमें से शायद बहुत सी महिलाओं को पता ना हो कि शाहरुख खान की कोई बड़ी बहन भी है, जिनका नाम शहनाज लालारुख है। शाहरुख की यह बड़ी बहन उन्हीं के साथ मन्नत में रहती हैं। जैसा कि आप शाहरुख के नेचर से वाकिफ हैं, वह बड़ी बहन के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं और उनकी पूरी कोशिश होती है कि शहनाज को मीडिया अटेंशन से दूर रखें। दरअसल शाहरुख के पिता को कैंसर था और इसकी वजह से वह लंबे वक्त तक बीमार रहे। उनकी मौत का सदमा शहनाज बर्दाश्त नहीं कर पाईं और डिप्रेशन में चली गई थीं। शहनाज का लंबे वक्त तक इलाज चला और वह ज्यादातर शांत रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा

priyanka chopra with siddharth chopra inside

प्रियंका चोपड़ा की हर छोटी से छोटी एक्टिविटी पर मीडिया की नजर रहती है। चाहें उनकी इंस्टाग्राम की नई तस्वीरें हों, नया कमेंट हो या फिर कोई नया शो, प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी हर अपडेट उनके फैन्स तक पहुंच जाती है, लेकिन क्या आप उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के बारे में जानती हैं। शायद आपने उनका नाम सुना हो, क्योंकि हाल-फिलहाल में सिद्धार्थ के रोके की खबर सुर्खियों में रही थी। सिद्धार्थ चोपड़ा स्विटरलैंड से क्यूलिनरी कोर्स कर चुके हैं। पिछले दिनों जब सिद्धार्थ की उनकी गर्लफ्रेंड इशिता कुमार के साथ इंगेजमेंट हुई तो बहन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी होने वाली भाभी का फैमिली में स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इशिता के लिए क्यूट सा वेलकम मैसेज लिखा था। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की शादी निक जोनस से होने के कुछ वक्त बाद ही भाई सिद्धार्थ की एंगेजमेंट की खबर आ गई। जाहिर है इस दौरान चोपड़ा फैमिली नई बॉन्डिंग्स में मसरूफ है।

इसे जरूर पढ़ें:बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस से सीखें कैसे पहनी जाती है रैप ड्रेस

ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य राय

aishwarya rai with brother aditya rai inside

ऐश्वर्या राय दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार की जाती हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की नीली आंखें और उनका ग्लैमरस लुक देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के उनके फैन्स को दीवाना बनाता है, लेकिन उनके भाई आदित्य राय उनसे इतर बिल्कुल सामान्य नजर आते हैं। आदित्य एक जाने-माने इंजीनियर हैं और मर्चेंट नेवी में हैं। गौरतलब है कि फिल्म दिल का रिश्ता आदित्य राय ने ही प्रोड्यूस की थी, जिसमें ऐश्वर्या राय के साथ अर्जुन रामपाल की जोड़ी दिखाई गई थी। आदित्य ऐश्वर्या राय से बड़े हैं और उन्होंने मॉडल श्रीमा से शादी की थी । इस कपल का एक प्यारा सा बेटा भी है। श्रीमा राय मिस इंडिया 2009 में पहली रनर अप रही थीं।

परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग और सहज चोपड़ा

parineeti Chopra,Sahaj Chopra,Shivang Chopra .inside

प्रियंका चोपड़ा की चर्चित कजिन परिणीति चोपड़ा से हर महिला वाकिफ है, क्योंकि प्रियंका की तरह वह खुद भी बॉलीवुड में नाम और शोहरत कमा रही हैं। लेकिन क्या आप ये बात जानती हैं कि परिणीति चोपड़ा की फैमिली में और कौन-कौन है? नटखट और चुलबुली सी परिणीति चोपड़ा के दो छोटे भाई हैं शिवांग चोपड़ा और सहज चोपड़ा और ये दोनों अपनी बहन से बहुत प्यार करते हैं। परिणीति ने अपने इंटरव्यूज में बताया है कि कैसे भाइयों के साथ वैकेशन पर जाना उनके लिए बेस्ट एक्सपीरियंस रहा है। परिणीति के दादा-दादी केन्या रहते थे और बचपन से ही वह अपने भाइयों के साथ उनके पास जाया करती थीं। परिणीति के पास इसकी खूबसूरत यादें हैं। साथ ही मां के घर पर नहीं होने की स्थिति में भी परिणीति अपने भाइयों का बखूबी खयाल रखती थीं। भाइयों के लिए परिणीति आज भी उसी तरह अफेक्शन फील करती हैं।

विवेक ओबेरॉय की बहन मेघना ओबेरॉय

vivek oberoi sister inside

बॉलीवुड के चर्चित एक्टर और अपने समय के मशहूर कलाकार विवेक ओबेरॉय के बेटे विवेक ओबेरॉय की बहन मेघना ओबेरॉय की शादी बिजनेस मैन अमित बामा से हुई है और वह खुशहाल मैरिटल लाइफ बिता रही हैं। विवेक ओबेरॉय के पारिवारिक फंक्शन्स, पार्टी और आउटिंग में अक्सर मेघना नजर आती हैं।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP