जब भी एशिया के सबसे अमीर इंसान की बात होती है तब उस लिस्ट में लक्ष्मी मित्तल का नाम ज़रूर शामिल रहता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल में ही जारी साल 2022 की Forbes Billionaires List में भी लक्ष्मी मित्तल का नाम शामिल था। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी से लेकर गौतम अडानी, शिव नादर और सावित्री जिंदल भी शामिल हैं। आज के समय में अंबानी की तरह लक्ष्मी मित्तल के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं कि कैसे एक आम इंसान जो हिंदी मीडियम स्कूल से पढ़ाई करके स्टील किंग बना चुका है। आइए जानते हैं।
लक्ष्मी मित्तल के बारे में
लक्ष्मी मित्तल एक भारतीय उद्योगपति के साथ-साथ दुनिया के सबसे बड़े स्टील उत्पादक कंपनी के मालिक भी है। वो दुनिया के साथ-साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। 2022 की Forbes Billionaires List में शामिल लक्ष्मी मित्तल की सम्पति लगभग 17.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 89 रैंक पर हैं।
बेटे को दिए करोड़ों का घर
लक्ष्मी मित्तल जितना अपने बिजनेस से प्यार करते हैं वो उतना ही बेटे और बेटी से भी करते हैं। एक खबर के मुताबिक साल 2008 में मित्तल ने अपने बेटे के लिए घर लिया था जिकसी कीमत लगभग 800 करोड़ के पास थी। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि उन्होंने अपने लिए लंदन में साल 2004 में लगभग 400 करोड़ का घर लिया था।
अपने बेटे के लिए जहां 800 करोड़ का घर लिया वहीं बेटी के लिए भी करोड़ों का घर लिया था। एक खबर के मुताबिक लक्ष्मी मित्तल ने अपनी बेटी के लिए लगभग 500 करोड़ का घर तोहफा के रूप में दिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेटी की शादी में इस घर को गिफ्ट किया था।
इसे भी पढ़ें:मिलिए देश के सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी की पत्नी डॉक्टर प्रीति से, स्पॉटलाइट से दूर जीती हैं ऐसी लाइफ
वैनिटी वैन और याट के हैं शौक़ीन
एक खबर के मुताबिक लक्ष्मी मित्तल खुद की प्राइवेट वैनिटी वैन भी रखते हैं। इस लग्जरी वैनिटी वैन की कीमत लगभग करोड़ों रुपये बताई जाती है। कहा जाता है कि फैमली वेकेशन के लिए इसी वैनिटी का इस्तेमाल करते हैं। वैनिटी वैन के अलावा उनके पास याट भी है। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 1008 करोड़ में तैयार इस याट को साल 2007 में ख़रीदा था। इसके अलावा उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी है।
इसे भी पढ़ें:जब किडनैप हो गए थे भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी
प्रारंभिक जीवन के बारे में
लक्ष्मी मित्तल का जन्म 15 जून 1950 को सादुलपुर के चूरू में हुआ था जो राजस्थान में है। उनके बारे में कहा जाता है कि हिंदी मीडियम स्कूल से स्टील किंग का सफर तय करने के पीछे मेहनत और लगन ही था जो आज Forbes Billionaires List में भी शामिल हैं।(भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@wiki)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों