इन दिनों सिर्फ एक शहर, राज्य या देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारत सहित कई बड़े देश लॉकडाउन की स्थिति में हैं। कोरोना को खत्म करने के लिए वैसे तो वैक्सीन बनाने के प्रयास कई देश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ऐसी दवा या वैक्सीन नहीं मिली है, जिसे कोरोना का पुख्ता इलाज कहा जा सके। इसलिए इस स्थिति में खुद को सुरक्षित रखना ही सर्वाधिक उचित उपाय माना जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग करना ऐसे ही सुरक्षा के उपाय हैं, जिनकी मदद से कोरोना के संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है। वैसे तो देश के कई राज्यों में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और मुंह के ढके ना होने की स्थिति में व्यक्ति को जुर्माना भी भरना पड़ रहा है।
ऐसे में लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क तो पहन रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मास्क पहनने का सही तरीका अभी तक पता नहीं है। तो चलिए आज हम आपको इस लेख में मास्क पहनने के सही तरीके के बारे में बता रहे हैं। यह गाइडलाइंस भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गई हैं-
सबसे पहले तो यह जान लें कि हर किसी को मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं होती। अगर किसी में कोविड-19 के लक्षण जैसे बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई हो, उन्हें मास्क पहनना चाहिए। इसके अलावा अगर आप एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं या फिर ऐसे किसी व्यक्ति की देखभाल कर रही हैं, जो कोरोना पॉजिटिव है तो आपको आवश्यक रूप से मास्क पहनना चाहिए। इसके अलावा घर से बाहर निकलते समय भी आपको मास्क का उपयोग करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: अपने बच्चों को इस तरह दें Covid-19 की सही जानकारी
अमूमन देखा जा रहा है कि लोग मास्क तो पहन रहे हैं, लेकिन उन्हें मास्क पहनने के सही तरीके की जानकारी ही नहीं है। मुंह पर मास्क लगाने से पहले अपने हाथों को साबुन से अवश्य धोएं। साथ ही मास्क लगाते समय आपको यह भी सुनिश्चित करना है कि यह ढीला ना हो और आपके मुंह व नाक दोनों ही ढके हुए हों। मास्क पहनते समय इसे कभी भी सामने से ना छुएं, बल्कि केवल बगल से ही स्पर्श करें। जब आप मास्क उतारे, तब भी अपने हाथों को साबुन से धोना ना भूलें। साथ ही मास्क के प्लीट को खोलते समय इस बात का ध्यान दें कि खोलते समय वह नीचे की तरफ ही खुले। यदि आप डिस्पोजेबल मास्क का इस्तेमाल कर रही हैं तो उपयोग के बाद मास्क को केवल ढक्कन लगे हुए डस्टबिन में ही फेंके और डस्टबिन में एक प्लास्टिक बैग भी लगा होना चाहिए। Coronavirus और उससे बचाव के बारे में कितना जानती हैं आप? दें इन 10 सवालों के सही जवाब और जानें
इसे भी पढ़ें: Covid-19 के समय Gloves पहनना कितना सुरक्षित है! आप भी जान लें
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए साफ-सफाई व सोशल डिस्टेंसिंग आदि का कड़ाई से पालन करें। जब बेहद जरूरी हो, तभी घर से बाहर निकलें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी से।
Image Credit:(@allure)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।