देश के लिए हंसते-हंसते अपनी जान देने वाले वीर जवानों को देखकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है और मन में एक अजीब सा उत्साह भर जाता है। देश को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाने का इरादा रखने वालों के लिए वह काल से कम नहीं होते। वहीं, दूसरी ओर बी-टाउन सेलेब्स की भी अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग होती है और लोग इनके बारे में हर छोटी से छोटी बातों के बारे में जानना चाहते हैं।
हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बी-टाउन में कई ऐसी हस्तियां हैं, जिनका फैमिली बैकग्राउंड आर्मी से रहा है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा तक का नाम शामिल है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही पॉपुलर सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे हैं, जो आर्मी बैकग्राउंड से संबंध रखते हैं-
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल लेवल पर अपना एक अलग मुकाम बनाया है। देसी गर्ल ने अब अपना आशियाना विदेश में बनाया है। प्रियंका की गिनती दुनिया की सबसे सफल और प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि, बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि प्रियंका आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता डॉ अशोक चोपड़ा और उनकी मां, मधु चोपड़ा ने भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में काम किया था। हालांकि, कैंसर से लंबी जंग करने के बाद 10 जून 2013 को प्रियंका चोपड़ा के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
सुष्मिता सेन
मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन ने जहां अपनी ब्यूटी विद ब्रेन के जरिए देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया, वहीं सुष्मिता के पिता ने भी अपनी सेवाएं देश के लिए समर्पित कीं। बता दें कि सुष्मिता सेन के पिता, शुबीर सेन, भारतीय वायु सेना में एक विंग कमांडर थे। उन्होंने अप्रैल 1991 में अपनी सेवानिवृत्ति तक देश की सेवा की थी। इतना ही नहीं, अपने पिता के आर्मी बैकग्राउंड के कारण, सुष्मिता ने देश भर में कई इंडियन एयरफोर्स स्कूल्स में अध्ययन किया था।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा का फैमिली बैकग्राउंड भी आर्मी से है। अनुष्का शर्मा के फैन्स को भी शायद इस बात की जानकारी नहीं है, लेकिन उनके पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल थे। इतना ही नहीं, 1999 के ऐतिहासिक कारगिल युद्ध में भी वह लड़े थे। इतना ही नहीं, अनुष्का ने अपनी एजुकेशन बेंगलुरु के आर्मी स्कूल में की थी। अनुष्का अक्सर अपने पिता की आर्मी ऑफिसर के रूप में कुछ तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें:फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानती होंगी आप
गुल पनाग
गुल पनाग के पिता, हरचरणजीत सिंह पनाग, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में कार्यरत थे। अपनी बहादुरी के कारण उन्होंने कई मिलिट्री अवॉर्ड्स को अपने नाम किया। इतना ही नहीं, हरचरणजीत सिंह को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रतिष्ठित परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक भी मिला था। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद, हरचरणजीत सिंह एक रक्षा विश्लेषक के रूप में कार्यरत हैं।
लारा दत्ता
लारा दत्ता एक बेहतरीन एक्ट्रेस है। वह एक पूर्व विंग कमांडर, एल के दत्ता की बेटी हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए, लारा की बहन चेरिल दत्ता भी ऑर्म्ड फोर्स में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस तरह लारा दत्ता और उनके पूरे परिवार का राष्ट्र के प्रति एक अनन्य प्रेम है।
इसे भी पढ़ें:इस कारण से अनुष्का ने इतनी जल्दी की थी विराट से शादी, इंटरव्यू में खोला था राज़
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा के पिता भी भारतीय सेना में ऑफिसर रह चुके हैं। हालांकि, जब प्रीति जिंटासिर्फ 13 साल की थीं, तब उनके पिता, दुर्गानंद जिंटा, एक कार दुर्घटना में फंस गए थे। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उनका निधन हो गया था। हादसे के दौरान प्रीति और उसकी मां नीलप्रभा जिंटा भी कार में मौजूद थीं और लेकिन इस हादसे में वह बेहद ही मामूली अंतर से मौत के मुंह से बाल-बाल बचे थे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों