कैटरीना कैफ से लेकर शीतल ठाकुर तक अपने और पति के कल्चर को फॉलो करती नजर आईं ये बॉलीवुड डीवाज

शादी को खास बनाने के लिए हम अक्सर कुछ ऐसा जरूर करते हैं जिससे हमें वह दिन हमेशा याद रहें। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-02-24, 17:49 IST
kaitrina kaif ()

शादी का दिन सब महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। हर महिला की चाहत होती है कि उसकी शादी इस तरीके से हो कि वह हमेशा याद रहें। इसलिए अक्सर हम अपनी शादी को खास बनाने में जुट जाते हैं। ऐसे में कई ब्राइड अपनी शादी के दिन प्यारी सी डांस परपॉर्मेंस देती हैं तो वहीं कई दुल्हनें अपनी शादी के जोड़े को खास बनाती हैं।

बॉलीवुड में ऐसा कई बार देखा गया है जब एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी के दिन अपने कल्चर या फिर अपने पार्टनर के कल्चर को फॉलो किया है। एक बार नहीं बल्कि कई बार शादी के दिन एक्ट्रेसेस को अपने रूट्स से जुड़ता हुआ देखा गया है। ऐसे में आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होनें अपनी शादी के दिन अपने और पति के कल्चर को फॉलो किया और अपनी शादी को खास बनाया।

कैटरीना कैफ

पिछले साल 9 दिंसबर को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी की थी। अपनी शादी के दिन कैटरीना ने सब्यसाची का डिजाइनर लाल रंग का लंहगा पहना था। वह ब्राइडल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यही नहीं कैटरीना ने अपने लुक को पंजाबी टच देने के लिए लहंगे के साथ फुल्कारी और लाल चूड़े और कलीरे भी पहने थे। कलीरे और फुल्कारी को पंजाबी दुल्हनों के लिए खास माना जाता है।

दीपिका पादुकोण

deepika padukone ()

कई सालों से एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी रचाई थी। बता दें कि इस शादी में कुछ खास लोगों को ही बुलाया गया था। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने इटली में दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की। थी। दीपिका ने अपने और रणवीर सिंह के कल्चर के हिसाब से अपना वेडिंग आउटफिट चुना था। पहले दीपिका ने कोंकणी वेडिंग की जिसमें उन्होनें बेहद ही खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इसके बाद सिंधी रिती-रिवाजों के अनुासर दीपिका ने लंहगा पहना था।

शीतल ठाकुर

18 फरवरी को विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों से शादी की थी। अपनी शादी के दिन शीतल ठाकुर ने पहाड़ी नथ पहनी हुई थी। इस तरह के नथ केवल हिमाचल और उत्तराखंड की दुल्हनें ही पहनती हैं। इसके अलावा अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में भी शीतल ठाकुर हिमाचली अवतार में नजर आईं और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इसे भी पढ़ें:जेनेलिया-रितेश के रिश्‍ते की ये 5 अनोखी बातें आपकी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बना देंगी

यामी गौतम

साल 2021 में यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ हिमाचल में इंटिमेट वेडिंग की थी। इस शादी में उनके घरवाले और कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए थे। इस शादी को यामी ने हिमाचली टच दिया था और सबसे खास बात यह है कि अपनी शादी के दिन यामी ने डिजाइनर लंहगा छोड़ अपनी मां की बरसों पुरानी साड़ी पहनी थी। यही नहीं यामी ने पहाड़ी नथ भी पहनी थी जिससे उनके ब्राइडल आउटफिट में चार चांद लग गए। इसके अलावा यामी ने प्री वेडिंग सेरेमनी में भी हिमाचली ट्रेडिशन को ही फॉलो किया था।

इसे भी पढ़ें:इन सेलेब्स ने अपनी शादी के दिन को बनाया खास, पहनी अपनी मां की साड़ी

जेनेलिया डिसूजा

genelia

बॉलीवुड के सबसे क्यूट और पावरफुल कपल रितेश और जेनेलिया डिसूजा ने साल 2012 में शादी रचाई थी। यह शादी क्रिश्चियन और महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। अपनी शादी में जेनेलिया ने महाराष्ट्र की सबसे फेमस ज्वेलरी मुंडावल्य पहनी थी। इस ज्वेलरी को महाराष्ट्र में खासौतर पर दूल्हा और दुल्हन ही पहनते हैं। मुंडावल्य को माथे पर बांधा जाता है और यह देखने में भी बेहद खूबसूरत लगता है। जेनेलिया ने अपनी शादी के दिन मुंडावल्य पहना था और वह महाराष्ट्रियन दुल्हन के जोड़े में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट हरिजंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram.Com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP