Karwa Chauth Puja Vidhi 2024: कैसे करें करवा चौथ की विधिवत पूजा? जानें मंत्र

करवा चौथ का दिन अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किस विधि से माता करवा की पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
karwa chauth puja vidhi and mantra

हिंदू पंचांग के हिसाब से करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही इस दिन व्रत कथा पढ़ने और सुनने की भी विशेष मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि करवा चौथ के दिन जो सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। उनके पति की आयु लंबी होती है। साथ ही सुखी वैवाहिक जीवन का भी आशीर्वाद मिलता है। यह व्रत निर्जला रखी जाती है। करवा चौथ का व्रत चांद को अर्घ्य देने के बाद पूर्ण माना जाता है।

अब ऐसे में करवा चौथ के दिन किसी विधि से करवा माता की पूजा-अर्चना करें। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

करवा चौथ के दिन पूजा किस विधि से करें? (Karwa Chauth Puja Vidhi 2024)

karwa-chauth-2023-what-to-do-with-puja-samagri

  • करवा चौथ के दिन करवा माता की पूजा-अर्चना करने का विशेष विधान है। इसलिए इनकी पूजा विधिवत रूप से करनी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
  • करवा चौथ के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करें। फिर सूर्योदय से पहले सरगी खाएं।
  • करवा चौथ के दिन विशेष रूप से संध्या में पूजा-अर्चना करने का विधान है।
  • संध्या के समय करवा माता की चित्र या प्रतिमा एक चौकी पर स्थापित करें। आप भगवान शिव और माता पार्वती के गोद में बैठे भगवान गणेश का चित्र भी रख सकते हैं।
  • संध्या में पूजा करने के दौरान माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।

इसे जरूर पढ़ें - विवाह में आ रही हैं अड़चनें तो मां पार्वती के इन मंत्रों का करें जाप, जल्द ही मिलेगा अच्छा वर

  • उसके बाद मिट्टी के करवा में जल भरकर पूजा स्थान पर रखें।
  • उसके बाद भगवान गणेश, मां गौरी, भगवान शिव और चंद्रदेव की कथा अवश्य सुनें। फिर चंद्रमा की पूजा करें और अर्घ्य दें। उसके बाद छलनी के ओट से चंद्रमा को देखें और फिर अपने पति का चेहरा उसी छलनी के ओट से देखें।
  • फिर पति के द्वारा पानी पिलाकर व्रत का पारण करें।
  • आखिर में घर के सभी बड़ों का आशीर्वाद लें।

इसे जरूर पढ़ें - Karwa Chauth 2024: पहली बार करने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो जरूर करें इन नियमों का पालन

करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा किस विधि से करें?

  • करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा करने के दौरान एक पात्र में जल, दूध और थोड़ा सा चीनी या गुड़ डालें। आप इसमें फूल भी डाल सकते हैं।
  • आप चंद्रमा को अर्घ्य शुभ मुहूर्त में ही दें।
  • उसके पहले दीपक जलाएं और उसे चंद्रमा के सामने रखें।
  • अर्घ्य पात्र को हाथ में लेकर चंद्रमा की ओर देखें और कहते हुए जल का अर्घ्य दें: "ओम सोम सोमाय नमः"।
  • इसके बाद चंद्रमा की आरती करें।

करवा चौथ के दिन पूजा के दौरान करें मंत्र जाप (Karwa Chauth Puja Mantra 2024

Karwa-Chauth-Significance-2023

करवा चौथ के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप जरूर करें। इन मंत्रों का जाप करने से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। साथ ही शुभ परिणाम भी मिलत हैं।

  • ॐ पार्वती नमः:
  • ॐ गणेशाय नमः:
  • ॐ नमः शिवाय:
  • ॐ कार्तिकेय नमः:
  • ॐ दुर्गा देवी नमः:
  • ॐ सोमाय नमः

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP