हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का अलग महत्त्व है। हर महीने में एक बार पूर्णिमा तिथि होती है, शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा आती है। मान्यतानुसार पूर्णिमा के बाद नए माह का आरंभ हो जाता है। इस वर्ष ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि 24 जून को पड़ रही है। इसके बाद आषाढ़ मास आरंभ हो जाएगा।
'ज्येष्ठ महीने का हिन्दुओं में विशेष महत्त्व बताया गया है और इस महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को ज्येष्ठ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन किसी पवित्र नदी या कुंड में स्नान करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यतानुसार इस दिन व्रत रखने वालों और विष्णु जी का पूजन करने वाले व्यक्तियों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन दान -पुण्य का भी विशेष महत्त्व है। आइए जानें इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा कब मनाई जाएगी, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्त्व।
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि 24 जून, गुरुवार को पड़ रही है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होने के कारण ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन शुभ, शुक्ल योग भी हैं जो ज्योतिष शास्त्र में शुभ योगों में गिने जाते हैं। 24 जून सुबह 06 बजकर 06 मिनट तक शुभ योग रहेगा इसके बाद शुक्ल योग आरंभ हो जाएगा।
पूर्णिमा तिथि के दिन दान पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होता है और पूर्ण बली होता है। इस दिन चंद्रमा को बलवान करने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किए जाते हैं। पूर्णिमा का व्रत करने से भी चंद्र बलवान होता है, चंद्रमा धन का कारक ग्रह है और मन का कारक ग्रह है। इसलिए इस व्रत को करने से व्यक्ति धनवान तो होता ही है, साथ-साथ उसका मनोबल भी मजबूत रहता है।इस दिन चंद्र पूजा और व्रत करने से चंद्रमा मजबूत होता है। जिससे मानसिक और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से समस्त दुखों का नाश होता है और सुखों की प्राप्ति होती है।
पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों का स्नान करना शुभ माना जाता है लेकिन कोरोना काल में जब आप नदियों के स्नान नहीं कर सकते हैं, तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान करना भी पवित्र नदी स्नान के बराबर ही फल देगा।
इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: घर में रखती हैं शालिग्राम, तो जरूर जानें पूजा के ये 7 नियम
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।