हमारे देश के सबसे अमीर परिवार अंबानी फैमिली के बारे में तो आप जानते ही होंगे। वो परिवार और उनके बच्चे सभी लाइमलाइट में रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके अलावा भारत के सबसे अमीर बच्चे कौन से हैं? हम यहां उन लोगों की बात कर रहे हैं जिन्होंने अभी तक अपने माता-पिता के बिजनेस को पूरी तरह से संभाला नहीं है और खुद अपनी पहचान भी बना रहे हैं।
अंबानी, बिड़ला, मोदी परिवार के बच्चे लगातार लाइमलाइट में बने रहते हैं और आज हम अपनी इस स्टोरी में उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. ईशा-आकाश-अनंत अंबानी
बिजनेस- रिलायंस इंडस्ट्रीज
नेट वर्थ-
ईशा अंबानी भारत की सबसे अमीर शहज़ादी के तौर पर देखी जा सकती हैं। फोर्ब्स ने उन्हें World's Richest Billionaire Heiress की लिस्ट में शामिल किया था। ईशा अंबानी का नेट वर्थ लगभग 100 मिलियन डॉलर है। इसी के साथ, बिजनेस इंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक आकाश अंबानी का नेट वर्थ 14.6 बिलियन डॉलर है।
क्यों हैं फेमस?
ये तीनों देश के सबसे अमीर परिवार के बच्चे हैं। फोर्ब्स के नेट वर्थ कैल्कुलेशन के मुताबिक अक्टूबर 2020 तक मुकेश अंबानी का नेट वर्थ था 83.3 बिलियन डॉलर यानि लगभग 6.58 लाख करोड़ रुपए तक हो गया था। मुकेश और नीता अंबानी वैसे भी लाइमलाइट में रहते हैं और उनके बच्चे भी इसी तरह कैमरा फ्रेंडली लाइफ जीते हैं।
अब इन तीनों के पार्टनर्स श्लोका अंबानी, आनंद पीरामल और राधिका मर्चेंट को भी इसी तरह से लाइमलाइट में रखा जा रहा है।
बिजनेस में कैसे बढ़ रहे हैं आगे?
जहां तक काम की बात है तो आकाश, अनंत और ईशा तीनों ही रिलायंस टेलिकॉम और रिटेल सेक्टर से जुड़े हैं। हर साल रिलायंस AGM में तीनों हिस्सा लेते हैं। जियो की लॉन्चिंग के दौरान आकाश, ईशा और अनंत ने काफी अहम रोल भी निभाया था और उनकी स्पीच के वीडियोज भी इंटरनेट पर वायरल हुए थे। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर आकाश और ईशा ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड मेंबर्स के तौर पर शामिल हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्सपर्ट से जानें
2. जय अंशुल और जय अनमोल अंबानी
बिजनेस- रिलायंस इंडस्ट्रीज
नेट वर्थ-
अनिल अंबानी के दोनों बेटों का नेट वर्थ 3.3 बिलियन डॉलर के आस-पास है। दोनों ही भाई किसी न किसी तरह से रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े हुए हैं।
क्यों हैं फेमस?
जय अंशुल और जय अनमोल अंबानी अनिल अंबानी के बच्चे हैं। इतना ही इनके फेमस होने के लिए काफी है, लेकिन इन दोनों भाइयों की अपनी अलग शख्सियत भी है। दोनों को ही लग्जरी गाड़ियों और प्लेन्स का शौक है। अनिल अंबानी के दोनों ही बच्चे शुरू से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े हुए हैं और बिजनेस के हुनर सीख रहे हैं। ये दोनों ही लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहते हैं और अक्सर फैमिली फंक्शन या बिजनेस मीटिंग्स में दिखते हैं।
बिजनेस में कैसे बढ़ रहे हैं आगे?
जय अनमोल अंबानी ने 2014 में ही रिलायंस कंपनी के साथ अपनी यात्रा शुरू कर दी थी। उस वक्त वो रिलायंस म्यूचुअल फंड से जुड़े थे और उसके बाद उन्होंने रिलायंस कैपिटल बोर्ड 2016 में ज्वाइन किया। 2019 में जय अंशुल और जय अनमोल अंबानी दोनों को ही रिलायंस इंफ्रा के बोर्ड में जोड़ा गया हालांकि, इन दोनों ने एक साल में ही रिजाइन कर दिया। जय अनमोल अंबानी अभी रिलायंस कैपिटल से जुड़े हुए हैं।
3. अनन्या और आर्यवर्मन बिड़ला
बिजनेस- बिड़ला ग्रुप
नेट वर्थ-
वैसे तो इन दोनों का अलग से नेटवर्थ कुछ खास नहीं है। अनन्या बिड़ला का नेट वर्थ रिपब्लिक वर्ल्ड के मुताबिक 20 लाख के आस-पास है, लेकिन इनके पिता कुमार मंगलम बिड़ला का नेट वर्थ 860 करोड़ डॉलर है और ये दोनों बच्चे आने वाले समय में इस ग्रुप के उत्तराधिकारी बन सकते हैं।
क्यों हैं फेमस?
ये दोनों ही बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बच्चे हैं।
बिजनेस में कैसे बढ़ रहे हैं आगे?
कुमार मंगलम बिड़ला के दोनों ही बच्चों में से किसी ने भी अभी फैमिली बिजनेस नहीं ज्वाइन किया है। इसकी जगह दोनों ही अपना-अपना अलग काम कर रहे हैं। अनन्या बिड़ला म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की ओर आगे बढ़ रही हैं और इसी के साथ वो स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि. की संस्थापक भी हैं जो ग्रामीण इलाकों में लोगों को बिजनेस शुरू करने के लिए लोन देती है। इस कंपनी के अलावा अनन्या क्यूरोक्रेट पोर्टल भी हेड कर रही हैं जो हैंडमेड लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बेचती है। वो चेस चैम्पियन भी है और उनके भाई आर्यवर्मन क्रिकेट में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
4. जयंती मोदी और अवंतिका मोदी
बिजनेस- मोदी ग्रुप
नेट वर्थ-
इन दोनों के नेट वर्थ के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, इनके पिता का नेट वर्थ vestigelifestyle की रिपोर्ट के मुताबिक 176,287,332 करोड़ का है और एक रिपोर्ट के मुताबिक दादा के के मोदी के देहांत के बाद इन दोनों को ही 687 करोड़ रुपए मिले थे।
क्यों हैं फेमस?
जयंती और अवंतिका मोदी शिवानी और समीर मोदी की बेटियां हैं और के के मोदी की पोतियां। समीर मोदी के के मोदी के छोटे बेटे हैं और साथ ही साथ गोडफ्रे फिलिप्स और इंडोफिल इंडस्ट्रीज के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं।
बिजनेस में कैसे बढ़ रहे हैं आगे?
इन दोनों ने ही फैमिली बिजनेस में अपना हाथ नहीं आजमाया है। जयंती मोदी ने बॉलीवुड फिल्म 'गिप्पी' से अपना करियर शुरू किया था और उन्हें पैरिस के डेब्यूटांट बॉल में भी बुलाया गया था। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक चर्चित चेहरा बन चुकी हैं।
जयंती की बहन वेदिका मोदी एक कंपनी की संस्थापक हैं। वो All The Joys कंपनी के काम से जुड़ी हुई हैं जो डिजाइनिंग स्टूडेंट्स के लिए काम करती है।
इसे जरूर पढ़ें- ये हैं भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं, जानिए क्या है इनका नेट वर्थ
5. रुचिर मोदी और आलिया मोदी
बिजनेस- मोदी ग्रुप
नेट वर्थ-
रुचिर मोदी और आलिया मोदी के नेट वर्थ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है पर एक रिपोर्ट कहती है कि इन दोनों को ही अपने दादा के के मोदी के गुजरने पर 900 करोड़ के एसेट्स मिले थे।
क्यों हैं फेमस?
ये दोनों बिजनेसमैन और क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर ललित मोदी के बच्चे हैं। देश के सबसे अमीर भाई बहनों की लिस्ट में इनका नाम भी आता है।
बिजनेस में कैसे बढ़ रहे हैं आगे?
ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी गॉडफ्रे फिलिप्स कंपनी के डायरेक्टर हैं। उन्हें स्पोर्ट्स और फाइनेंस में काफी इंट्रेस्ट है और एक माइक्रो फाइनेंस प्लेटफॉर्म को हेड भी करते हैं।
ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी लाइमलाइट से दूर रहती हैं पर कभी कभार उनकी पार्टीज की तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
Recommended Video
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों