कहने को हम सभी पूरे दिन कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं, चाहे वो हमारे स्मार्टफोन का टचस्क्रीन कीबोर्ड हो या फिर लैपटॉप का। लेकिन इसके बावजूद हमें सभी इससे जुड़े इंटरेस्टिंग बातों के बारे में नहीं पता होता है। फिजिकल कीबोर्ड। लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। इस लेख में आज हम इससे जुड़ी जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप चौंक जाएंगी।
क्या आपको पता है कि आप जिस लेआउट की कीबोर्ड तैयार कर रही हैं, वह किस सदी में बनाया गया था। अगर नहीं, तो बता दें, कि वर्तमान में हम सभी QWERTY लेआउट वाले कीबोर्ड का यूज कर रहे हैं। यह लेआउट 19वीं सदी में टाइपराइटर के लिए बनाया गया था। इसे बनाने के पीछे का उद्देश्य यह था कि टाइप करते वक्त टाइपराइटर की कीज आपस में उलझें नहीं। वहीं दुनिया का पहला कीबोर्ड 1870 में क्रिस्टोफर लेथम शोल्स द्वारा बनाया गया था।
जैसे हर देश की अपनी संस्कृति अपनी भाषा और अपना खान-पान होता है। वैसे ही हर देश में कीबोर्ड का लेआउट भी अलग-अलग होता है। अमेरिकी कीबोर्ड में QWERTY लेआउट होता है, जबकि फ्रांसीसी कीबोर्ड में AZERTY लेआउट होता है।
इसे भी पढ़ें- इन 4 Keys को प्रेस करते ही लैपटॉप चलने लगेगा फास्ट, जानें अमेजिंग टिप
संयुक्त राज्य अमेरिका में, अधिकांश कंप्यूटर कीबोर्ड में या तो 101 कुंजियां या 104 कुंजियां होती हैं। वहीं पहले लेआउट का उपयोग मानक कीबोर्ड के लिए किया जाता है, जबकि दूसरे लेआउट का उपयोग विंडोज कीबोर्ड के लिए किया जाता है।
ज़्यादातर कीबोर्ड पर आप अपनी सभी अंगुलियों का इस्तेमाल करके टाइप करते हैं। हालांकि, कुछ कीबोर्ड ऐसे भी हैं जिन्हें खास तौर पर अंगूठे के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। अंगूठे के आकार के कीबोर्ड के नाम से मशहूर ये कीबोर्ड 2000 के दशक की शुरुआत में काफी लोकप्रिय थे।
आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे तेज टाइपिस्ट बारबरा ब्लैकबर्न हैं, जिन्होंने ड्वोरक कीबोर्ड पर 212 wpm की स्पीड हासिल की है। वह 50 मिनट तक 150 wpm की गति बनाए रखने में सफल रहीं। बारबरा ने 2005 से यह रिकॉर्ड अपने नाम रखा है।
कीबोर्ड पर # चिन्ह को ऑक्टोथोर्प कहा जाता है। आमतौर पर अधिकांश लोग दाएं हाथ से काम करते हैं, लेकिन कंप्यूटर कीबोर्ड का उपयोग करते समय, औसतन 56 प्रतिशत कुंजी दबाने के लिए हमारा बायां हाथ से काम करना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें-WhatsApp Chat Hacks: बोरिंग वॉट्सऐप चैटिंग की करना चाहती हैं छुट्टी, इस सेटिंग से बनाएं सिंपल मैसेज को जबरदस्त
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।