बच्चों के Study Room में रखने के लिए घर ले आएं ये 5 Indoor Plants

Indoor Plants For Study Room: बच्चों के पढ़ाई के कमरे में किस तरह के इंडोर प्लांट्स रख सकते हैं, इस आर्टिकल में उसी की जानकारी दी गई है।

child friendly plants

Indoor Plants For Study Room: बच्चों का मन बहुत चंचल होता है। उनके पास पढ़ाई न करने के कई बहाने होते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि उन्हें स्टडी में मन नहीं लगता है। हालांकि, इसके पीछे स्टडी रूम में मन न लगना भी एक कारण हो सकता है। मन लगाने के लिए स्टडी रूम का सजा हुआ और हरा-भरा होना जरूरी है।

बच्चों के स्टडी रूम में हरे-भरे पौधे न सिर्फ वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि यह बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का काम भी करते हैं। साथ ही, इससे बच्चों में एकाग्रता आ सकती है, जिससे पढ़ाई में मन भी लगा रह सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे 5 पौधों के बारे में जिन्हें आप बच्चों के स्टडी रूम में रख सकते हैं।

स्टडी रूम में रखने के लिए बेस्ट हैं ये पौधे

Bamboo Plant

बैम्बू प्लांट (Bamboo Plant)

बैम्बू प्लांट एनवायरनमेंट के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये एक तरह से एयर प्यूरीफायर के रूप में भी काम करता है। ऐसे में यह बैम्बू प्लांटबच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में रखने के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट बहुत कम देखभाल वाला पौधा है। ऐसे में, यह बच्चे के पढ़ाई के कमरे में रखने के लिए यह पौधा बेस्ट हो सकता है। इसकी खास बात यह है कि ये रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे बच्चों का पढ़ाई में फोकस बना रहेगा।

स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

Spider Plant for study room

स्पाइडर प्लांट हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ बहुत तेजी से ग्रो करने वाला पौधा है। ऐसे में, बच्चों को प्रकृति का चमत्कार देखने का मौका मिलेगा। आप चाहें तो स्टडी रूम में रखने के लिए स्पाइडर प्लांट का चुनाव कर सकते हैं। इसे मध्यम रोशनी और नियमित पानी की आवश्यकता होती है।

बेबी रबर प्लांट (Baby Rubber Plant)

इस पौधे को पेपीरोमिया ऑब्टुसीफोलिया के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा दिखने में बहुत प्यारा और आकर्षक होता है। यह बच्चों को प्रकृति से जोड़ने में मदद करता है। खास बात यह है कि इसे कम रोशनी और कम पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में, स्टडी रूम में रखने के लिए ये पौधा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-सेहत के साथ देंगे घर में भी बरकत, जब ये Indoor Plants होंगे आपकी जिंदगी में शामिल

पीस लिली प्लांट

indoor plants for study room

आप अपने बच्चे की स्टडी रूम में पीस लिली प्लांट रख सकती हैं। सफेद रंग के फूलों वाला यह पौधा वातावरण को शुद्ध करने में मदद करता है। यह आपके बच्चे को बेहद पसंद आएगा। साथ ही, मन पढ़ाई के दौरान मन शांत रखने का भी काम करेगा।

इसे भी पढ़ें-लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाएं ये मिनी इंडोर प्लांट्स

अतिरिक्त सुझाव

  • बच्चों को पौधों की देखभाल करने में शामिल करें। इससे वे प्रकृति के प्रति जागरूक बनेंगे और उनकी जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।
  • पौधों के नाम और उनकी विशेषताओं के बारे में बच्चों को बताएं।
  • पौधों को नियमित रूप से साफ करते रहें।
  • यदि आपके बच्चे को किसी पौधे से एलर्जी है, तो उस पौधे को न रखें।

इसे भी पढ़ें-घर में इन जगहों पर सजा सकते हैं इंडोर प्लांट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP