भारत के किन राज्यों में अब भी चलती है लॉटरी? आखिर कैसे काम करता है यह सिस्टम...इससे कैसे होती है कमाई

In Which States of India Lottery is Still Legal: आपने कभी ना कभी लॉटरी के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के कई राज्यों में आज भी लॉटरी चलाई जाती है? लॉटरी सिस्टम आज भी कई राज्यों में जारी है। आइए जानें, भारत के किन राज्यों में आज भी खेली जाती है लॉटरी? लॉटरी सिस्टम कैसे काम करता है?
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-22, 12:10 IST
In Which States of India Lottery is Still Legal

In Which State Lottery is Legal in India: आपने बचपन से ही लोगों को ये कहते सुना होगा कि "अरे उसकी तो लॉटरी ही लग गई।" आपने पुरानी फिल्मों में भी लॉटरी के बारे में खूब सुना होगा। उसकी तो लॉटरी ही लग गई...अब इस लाइन को लेकर मुहावरे की तरह इस्तेमाल करने लगे हैं। एक समय था जब लॉटरी खेलना भारत में काफी आम था। लोग शॉर्टकट से पैसा कमाने के लिए लॉटरी में पैसा लगाया थे और टिकट लिया करते थे। हालांकि, आज भी भारत के कुछ राज्य हैं, जहां लॉटरी खेली जाती है।

लोग कम समय में मालामाल होने के लिए लॉटरी खेलते हैं। आज भी कुछ राज्यों में लॉटरी सिस्टम चल रहा है। लॉटरी टिकट की खरीद-फरोख्त आज भी इन जगहों पर की जाती है। आइए जानें, भारत के किन राज्यों में आज भी लॉटरी खेली जाती है? लॉटरी सिस्टम कैसे काम करता है? भारत में लॉटरी सिस्टम कैसे काम करता है?

भारत में लॉटरी सिस्टम कैसे काम करता है?

भारत में लॉटरी रेगुलेशन एक्ट (1998) के लागू हो रखा है। इसके तहत भारत में लॉटरी खेलना बैन है। हालांकि, भारत के कई ऐसे राज्य हैं, जहां सरकार की ओर से खुद लॉटरी का आयोजन होता है। लॉटरी रेगुलेशन एक्ट (1998) के तहत राज्य सरकारों को छूट दी जाती है। इस नियम के तहत अगर राज्य सरकार चाहती है, तो वह कुछ नियम व शर्तों के साथ लॉटरी का आयोजन कर सकती है। भारत के कई ऐसे राज्य हैं, जहां लॉटरी को कानूनी मान्यता मिली हुई है। इन जगहों पर राज्य सरकार की देखरेख में लॉटरी चलाई जाती है।

भारत के किन राज्यों में लॉटरी चलती है?

In which states of India is lottery played

भारत के केरल राज्य की लॉटरी सबसे फेमस है। यहां स्त्री शक्ति, कारुण्या, निर्मल, अक्षय, पौर्णमी, विन विन लॉटरी चलाई जाती है। इसमें जीतने वालों को करोड़ों का इनाम भी मिल सकता है। इसके अलावा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब और वेस्ट बंगाल में भी लॉटरी खेली जाती है।

लॉटरी सिस्टम कैसे काम करता है?

How does the lottery system work

लॉटरी सिस्टम के तहत लोग सबसे पहले लॉटरी के टिकट खरीदते हैं। इसके बाद, एक निश्चित तारीख पर लॉटरी के नंबर की अनाउंसमेंट की जाती है। जिन लोगों के पास विजेता नबंर होता है, उन्हें लॉटरी का इनाम दिया जाता है। ये पूरा प्रोसेस बहुत ही रेंडम होता है।

यह भी देखें- Viral News: इस शख्स ने लॉटरी में जीते 2 करोड़ रुपए, सपने में देखा था नंबर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP