Alum Aka Fitkari Remedies| घर पर गार्डन बनाने और पेड़-पौधे लगाने का शौक कई लोगों को होता है। दरअसल, पेड़-पौधे आपके घर की शोभा को तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही यह आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर में पेड़-पौधे लगा रही हैं तो उसकी उचित देखभाल भी जरूर करें।
कहने को तो मानसून का मौसम चल रहा है, लेकिन इस समय जितनी ह्यूमिडिटी और धूप है उससे पौधों को अच्छा-खासा नुकसान हो सकता है। धूप के कारण पेड़ पौधे झुलस तक जाते हैं। अगर आपके घर के पेड़-पौधे भी गर्मी के कारण सूख रहे हैं और जल कर खराब हो रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप मात्र 10 रुपए खर्च करके अपने गार्डन को हरा-भरा रख सकती हैं।
इस विषय पर हमारी बात बांदा के कृषि विज्ञान केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट एवं हेड डॉक्टर आनंद सिंह से हुई है। वह कहते हैं, 'फिटकरी बहुत ही सस्ती आती है, मगर बहुत ही ज्यादा उपयोगी है। आप फिटकरी की मदद से घर के कई काम आसान बना सकते हैं, गार्डनिंग भी उसी में से एक है। फिटकरी एक बहुत ही अच्छा फर्टिलाइजर। मगर पेड़-पौधों में इसका इस्तेमाल बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए।'
इसे जरूर पढ़ें: ये 10 गार्डनिंग टूल्स आएंगे आपके बेहद काम
क्या हैं फिटकरी के गुण
पेड़-पौधों के लिए फिटकरी एक कीटनाशक है। डॉक्टर आनंद सिंह बताते हैं, 'अगर आपके किसी पेड़ या पौधे में चींटी या कीड़े लग रहे हैं तो आपको केवल एक काम करना है, फिटकरी को या तो गमले के नीचे रख दें या फिर गमले की मिट्टी में मिक्स कर दें। आप फिटकरी के पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।'
इसके अलावा फिटकरी मिट्टी की शक्ति को बढ़ाती है, ऐसे में पेड़-पौधों की ग्रोथ अच्छे से होती है और वह हमेशा हरे-भरे भी रहते हैं। आप पेड़-पौधों की सिंचाई भी फिटकरी के पानी से कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर लगाना है काली मिर्च का पौधा तो इन टिप्स को करें फॉलो
फिटकरी का नुकसान
फिटकरी का इस्तेमाल अगर आप पेड़-पौधों के लिए कर रही हैं, तो आपको सावधानी बरतने की भी जरूरत है, क्योंकि फिटकरी के फायदे हैं तो नुकसान भी हैं। डॉक्टर आनंद सिंह बताते हैं, 'फिटकरी के पानी को कभी भी पेड़-पौधों की पत्तियों में न डालें। ऐसा करने से पत्तियां खराब हो जाती हैं। फिटकरी का पानी पत्तियों को जला देता है।'
किन पौधों के लिए अच्छी होती है फिटकरी?
फिटकरी में खटास होती हैं और जिन पौधों को सिट्रिक एसिड की जरूरत होती है, उनमें फिटकरी की खाद डालना बहुत ही फायदेमंद होता है।
फिटकरी की खाद कैसे तैयार करें?
आप दो तरह से फिटकरी की खाद तैयार कर सकती हैं-
1- आप फिटकरी को पानी में घोल लें। 1 लीटर पानी में आपको केवल 1 बड़ा चम्मच फिटकरी पानी डालना है और इसी पानी पेड़-पौधों की सिंचाई करनी है। आप नियमित ऐसा कर सकती हैं।
2- दूसरा तरीका यह है कि एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा लें और गमले की मिट्टी में डाल दें। ऐसा करने से फिटकरी जरूरत भर को पोषण पौधों को देती रहेगी।
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इस तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों