बागवानी करने का शौक है तो आपको बागवानी के बारे में कुछ चीजें जान लेनी चाहिए। कई बार हम काफी चीजें करते हैं लेकिन इसके बाद भी बागवान में सही तरीके से फूल नहीं आते हैं। पेड़-पौधों की प्रॉपर ग्रोथ के लिए कई बार कुछ हैक्स की मदद लेनी काफी ज्यादा जरूरी होती हैं। अगर आप इन हैक्स की मदद लेती हैं तो आपके बागवान में भी फूल खिलते रहेंगे।
मिट्टी के कारण
कई लोग फूलों की सही तरीके से देखभाल करते हैं इसके बाद भी बागवान में सही तरीके से फूल नहीं आते हैं। इसके पीछे का कारण हो सकता है मिट्टी सही ना होना। मिट्टी सही नहीं है तो आपको मिट्टी में थोड़ा बालू मिला देना चाहिए। ताकि पौधों का ग्रोथ बना रहे और फूल सही तरीके से आएं।
खाद ना मिलने के कारण
कई बार खाद सही समय पर ना मिलने के कारण भी पौधे का ग्रोथ कम हो जाता है। जिसके कारण बागवान में फूल नहीं खिलते हैं। ऐसे में अगर आप सही तरीके से फूलों का देखभाल करते हैं तो आपको समय- समय पर खाद डालते रहना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:Gardening Tips: होम गार्डनिंग शुरू करने के 5 आसान टिप्स
कटाई-छटाई जरूर करें
पौधे की ग्रोथ के साथ ही पौधों पर लगे खराब पत्तों को निकालना भी जरूरी हैं। ऐसे में आपको पौधों की कटाई-छटाई करते रहना चाहिए। इससे आपके पौधों का ग्रोथ खराब नहीं होगा साथ ही पौधों में सालों भर फूल लगा रहेगा।(गार्डन के ये 5 फूल कर सकते हैं कई बीमारियों का इलाज)
इसे भी पढ़ें:50 रु. से कम में फूलों और फलों से भर सकता है आपका गार्डन, जानें कैसे
पानी जरूरत के हिसाब से डालें
बागवान में फूल कम होने के कारण कई लोग अपने पौधों में पानी ज्यादा डालने लगते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। खासकर के इस मौसम में इन दिनों पौधों को ज्यादा पानी की जरुरत नहीं होती है। खासकर छोटे पौधों को दिन में एक बार ही पानी देना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों