How to Save Money in Wedding: शादी का सीजन आते ही भारत के हर राज्य में शादी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हर कोई चाहता है कि वो अपने घर की शादी में बेस्ट प्रिपरेशन करे, जिस वजह से बजट बढ़ता जाता है। अच्छे वेन्यू से लेकर आउटफिट्स तक, एक शादी में लोगों का लाखों का खर्च आता है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिनकी मदद से आप शादी का खर्च बचा पाएंगे।
शादी का खर्च कैसे करें कम?
शादी वाले घर में छोटे-बड़े ढेर सारे काम होते हैं। अगर आप हर छोटे काम को मार्केट से कराएंगे, तो थोड़ा-थोड़ा करके ढेर सारा खर्च हो जाएगा। सही तरीका है कि आप घर के अलग-अलग मेंबर को जिम्मेदारी दें। इससे काम भी हो जाएगा और खर्चा भी नहीं होगा।
शादी में फोटोग्राफी खुद कर बचाएं पैसे
शादी में फोटोग्राफी के लिए टीम जरूर बुलाई जाती है। आप चाहें तो फोटोग्राफी का काम घर के किसी मेंबर को दे दें। कॉलेज पढ़ने वाले बच्चों से लेकर नौकरी पेशा लोगों तक, हर किसी को फोटोग्राफी करना अच्छा लगता है। आपको बस सारी फोटोज को सेव करने करने के लिए एक पेन ड्राइव चाहिए होगा।
शादी का कार्ड खुद कैसे बनाएं?
आप शादी का कार्ड भी मार्केट से बनवाने की बजाए घर पर बना सकते हैं। कैनवा जैसे ढेर सारे प्लेटफार्म पर कैनवा के बने बनाए टेम्पलेट होते हैं, जिनमें आपको बस अपनी जानकारी डालनी होती है। वीडियो वाला कार्ड भी आप खुद बनाकर सभी रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।
शादी के मेहंदी फ्री में कैसे लगवाएं?
शादी की मेंहदी पर भी आजकल लोग हजारों रुपये खर्च करते हैं। अगर आप अपनी जान पहचान के लोगों से पता लगाएंगे, तो किसी ना किसी को तो शानदार मेहंदी लगानी ही आती होगी। इसके अलावा अगर आपकी सोशल मीडिया पर अच्छी रिच है, तो आप किसी मेंहदी आर्टिस्ट के साथ कोलेब भी कर सकती हैं।
शादी के लिए घर को खुद कैसे सजाएं?
इन सभी टिप्स के अलावा आप शादी के लिए घर को भी खुद सजा सकते हैं। लाइट्स और दुप्पटे जैसी बहुत सारी चीजें घर में ऐसी होती है, जिससे आसानी से सजावट की जा सकती है।
इसे भी पढ़ेंःWedding Shopping: शादी की खरीदारी करने से पहले ऐसे जान लें प्रोडक्ट क्वालिटी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों