CD Reuse Hacks: आजकल के समय में बहुत कम लोग ही ऐसे हैं जो सीडी का इस्तेमाल करते हैं वरना हर कोई इन्हें अब कबाड़ में फेंक चुका है। लेकिन अगर आप चाहे तो इसे दोबारा इस्तेमाल में ला सकती हैं। गाने या मूवी देखने के लिए नहीं बल्कि घर को सजाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे ये दोबारा इस्तेमाल में भी आ जाएगी। साथ ही आपका घर भी बजट में सजकर तैयार हो जाएगा। चलिए आपको बताते हैं इसे कैसे आप दोबारा इस्तेमाल में ला सकती हैं।
सीडी पर बनाएं पेंटिंग
घर पर रखी पुरानी सीडी से आप अलग-अलग तरह की चीजें बना सकती हैं। अगर आपको पेंटिंग का शौक है और आप कैनवास की जगह किसी और चीज में पेंटिंग करना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट है सीडी इसपर भी आप अपनी पसंद की पेंटिंग बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको जरूरत है एक बेकार सीडी की। फिर आपको चाहिए एक्रेलिक कलर, स्पंज और ब्रश।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रश की मदद से कलर को सीडी पर लगाएं और डिजाइन क्रिएट करें।
- इसके बाद उसमें रंग भरने के लिए आप स्पंज का इस्तेमाल करें।
- आप चाहे तो ब्रश से भी पूरी पेंटिंग बना सकती हैं।
- फिर इसे सूखने दें।
- आप चाहे तो टुकड़ो-टुकड़ों में भी डिजाइन बनाकर एक बड़ी और अच्छी पेंटिंग बना सकती हैं।
- फिर इसे अपने घर की किसी भी वॉल पर लगाएं।
- इस तरीके से आप सीडी का दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।
बच्चों के रूम के लिए बनाएं वॉल हैंगिंग
अगर आपके बच्चों को चांद सितारे देखना पसंद है तो ऐसे में आप सीडी का इस्तेमाल करके इन्हें डिजाइन कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको थोड़ा सा ज्यादा समय (प्लास्टिक की बोतल को करें रीयूज) लगेगा। लेकिन ये बनकर काफी अच्छा लगेगा।
- इसके लिए पहले आपको कई सारी सीडी लेनी हैं।
- फिर कुछ को सितारे के डिजाइन में काटना है तो किसी को हाफ मून के डिजाइन में काटना है।
- अब पहले एक सितारा लगाना है, फिर हाफ मून उसके बाद थोड़े-थोड़े हिस्सों में सितारे टांगने हैं।
- इन सभी को टांगने के लिए आप पतले धागे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके बाद इसे आप चाहे तो पैंट कर सकती हैं वरना सिंपल भी अपने बच्चों के कमरे में लगा सकती हैं।
इन तरीकों से भी किया जाता है सीडी का इस्तेमाल
- आप चाहे तो सीडी की मदद से फेस्टिव डेकोर आइटम घर पर तैयार कर सकती हैं।
- अगर अगर डिजाइन क्रिएट करके बच्चों के लिए लर्निंग आइटम तैयार (टिश्यू पेपर) कर सकती हैं।
- दिया स्टैंड बना सकती हैं।
- वॉल डेकोर आइटम बना सकती हैं।
इन तरीकों से किया जा सकता है घर पर रखी सीडी का इस्तेमाल इससे आपका घर आपके बजट में सजकर तैयार हो जाएगा।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों