herzindagi
how to remove tough rust stains from white clothe

गर्म पानी में मिलाएं बस एक चम्मच पाउडर, सफेद कपड़े पर लगा जंग का निशान हो जाएगा गायब

कई बार आप कपड़े सुखाने के लिए उसे बालकनी की ग्रील या लोहे की पाइप पर टांग देते हैं। लेकिन इसकी वजह से आपके कपड़ों पर जंग का निशान पड़ जाता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-01, 17:14 IST

सफेद कपड़ों पर अगर दाग लग जाए, तो उसे साफ करना सबसे बड़ी परेशानी होती है। अक्सर महिलाएं सफेद कपड़ों पर लगे दाग की वजह से परेशान रहती हैं। क्योंकि इसे साफ करने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी होगी। अगर सफेद कपड़े पर जंग का दाग लग जाए,  फिर तो यह और बड़ी समस्या है, क्योंकि जिद्दी जंग का दाग कपड़े पर बहुत ज्यादा खराब लगता है।

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा उपाय बताएंगे, जिससे पलभर में आपके कपड़े पर लगा जिद्दी दाग गायब हो जाएगा। 

पानी में मिलाएं 10 रुपये का ये पाउडर

cleaning

इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी गर्म करना है। इसके बाद आप सफेद कपड़े पर लगे दाग वाले हिस्से को गर्म पानी में भिगाएं। कपड़ों को गर्म पानी में इसलिए भिगोना है, ताकि जंग का दाग कपड़ों से ढीला हो जाए। 

  • इसके बाद का प्रोसेस आपको बेहद ध्यान से करना है, क्योंकि अगर आप सही तरीके से टिप्स फॉलो नहीं करेंगे, तो दाग नहीं जाएगा। 
  • सबसे पहले आपको एक बर्तन में एक 2 चम्मच सफेद सिरके का पानी लेना है। 
  • इसके बाद आप दाग लगे हुए कपड़े पर इसे थोड़ा-थोड़ा करके डालें। 
  • अब आप आधा कटा हुआ नींबू लें और दाग वाले हिस्से पर डालें। 
  • इसके बाद आप 10 रुपये में आने वाले किसी भी डिटर्जंट पाउडर का इस्तेमाल करें। 
  • एक चम्मच डिटर्जंट पाउडर दाग लगे हिस्से पर जालें। 
  • अब चम्मच की मदद से इस रब करें। (गंदे कपड़ों को चमकाने के आसान तरीके)
  • अब इसके ऊपर फिर से सिरके का पानी डालें। 
  • 10 मिनट तक इसे इसी तरह छोड़ दें और अंत में इस ब्रश की मदद से हल्के हाथ से रगड़े। 
  • आप देखेंगे कि कपड़े पर लगा जंग का निशान पूरी तरह से गायब हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- Easy Hacks: सफेद बनियान पीली पड़ गई है, तो इन 3 ट्रिक्स की मदद से चमकाएं

इस पाउडर से हटाएं जंग का निशान

ideas stain remove

जंग का निशान हटाने का सबसे आसान तरीका चाहते हैं, तो आप टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम मार्केट में मिलने वाले आम टॉयलेट क्लीनर आपके कपड़ों पर लगा दाग आसन से मिटा देंगे। लेकिन इसके लिए आपको डिटर्जंट पाउडर का भी इस्तेमाल करना होगा। 

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में टॉयलेट क्लीनर लें।  (कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका)
  • इसके बाद आप चम्मच की मदद से इसे दाग लगे हुए निशान पर लगाएं। 
  • अब आपको मार्केट में मिलने वाले 10 रुपये के किसी भी डिटर्जंट पाउडर के साथ इसे रब करना है।

इसे भी पढ़ें-  इस 1 चीज से चमकेंगे आपके पीले हो चुके सफेद कपड़े

  • दांतों को रगड़ने वाले ब्रश की मदद से आप इसे रब कर सकते हैं। 
  • थोड़ा-थोड़ा डिटर्जंट और पानी की कुछ बूंदों का इस्तेमाल करते हुए निशान पर ब्रश रगड़ें। 
  • अंत में आप देखेंगे कि कपड़े से दाग पूरी तरह से गायब हो गया है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।